पुरुष स्वास्थ्य : जोश बढ़ाने की दवा से बनायें अपनी सेक्स लाइफ बेहतर

जोश (Josh) : यह शब्द अपने आप में जोश से भरा है | इसका शाब्दिक अर्थ होता है उत्साह, आवेश या गर्मी | अंग्रेजी में इसे passion या zeal बोला जाता है | सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म का प्रसिद्ध डायलॉग How’s the Josh तो सुना ही होगा | जिस तरह से जोश और जज्बे के दम पर हमारी सेना के जवानों ने अपने लक्ष्य को पूरा किया था उसी तरह ज़िन्दगी के हर पड़ाव को पार करने के लिए जोश होना बहुत जरुरी है | चाहे वह आपका दिनचर्या से जुड़ा काम हो, व्यवसाय हो, खेल हो, पढाई हो या फिर आपकी सेक्स लाइफ हो | इस लेख में हम पुरुषों के लिए जोश बढ़ाने की उन दवा के बारे में बात करेंगे जिनका उपयोग करके एक उत्साह से भरी सेक्स लाइफ का निर्वहन किया जा सके |

जहाँ तक यौन स्वास्थ्य की बात है एक बेहतर सेक्स लाइफ के लिए जोश बहुत आवश्यक है खासकर पुरुषों के लिए | अगर आप थके हारे रहते हैं तो आप बिस्तर पर न तो अच्छे से परफॉर्म कर पाएंगे और न ही ज्यादा देर तक टिक पाएंगे | वर्तमान में जब व्यक्ति पर दैनिक जीवन का इतना प्रेशर रहता है वह दिन भर के काम काज के बाद थक ही जाता है | साथ ही खान पान और दिनचर्या में इतनी गिरावट आ गयी है कि आप अपने शरीर की आवश्यक देखभाल नही कर पाते हैं | इन सब हालातो में भी अगर आपको जोश बनाये रखना है तो योग व्यायाम खान पान और दवा का सहारा लेना पड़ेगा |

अभी हम विस्तार से जोश बढ़ाने की दवा, उनके नाम, खाने का तरीका, पथ्य अपथ्य, सावधानियां और ऐसी कुछ जरुरी बातों के बारे में बतायेंगे जिनको अपनाकर आप दमदार सेक्स पॉवर बना पाएंगे और बिस्तर पर अपने साथी को सही मायने में संतुष्ट कर सकेंगे | मर्दाना जोश बढ़ाने के लिए आपको इन दवाओं और बातों का जरुर पता होना चाहिए |

पुरुष यौन स्वास्थ्य : जोश बढ़ाने की दवा के बारे में जानकारी (Full details of Josh increase medicine in hindi)

यूँ तो जोश बचपन से लेकर बुढ़ापे तक ज़िन्दगी के हर पड़ाव पर जरुरी होता है | अगर आप जोशीले हैं तो आप एक खुशहाल ज़िन्दगी जी सकते हैं | लेकिन हम यौन संबंधो की बात करें तो जवानी शुरू होने से लेकर बुढ़ापे तक अगर आप एक खुशहाल वैवाहिक और यौन आनंद से भरा जीवन जीना चाहते हैं तो जोश होना बहुत जरुरी है | अपने जीवन साथी से प्यार जताने के लिए जब आप सेक्स करते हैं तो जोश बहुत मायने रखता है |

जोश बढ़ाने की दवा - कामसुधा योग

अगर आप थके थके रहते हों तो इन पलों का आनंद न तो खुद उठा पाएंगे न ही आपका पार्टनर संतुष्ट हो पायेगा | इसलिए एक दमदार सेक्स पॉवर और जोश आपके लिए बहुत जरुरी है | जीवन के किसी भी पड़ाव में आपको महसूस हो की आपका जोश कम हो रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और जैसा उपर बताया है दवा, योग व्यायाम, खान पान के सहारे इसे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए | जोश बढ़ाने की दवा के बारे में बताएं यह पूछने से पहले जोश कम होने के क्या लक्षण हो सकते हैं इसे जान लेना चाहिए |

जोश कम होने के लक्षण (Symptoms of weak Josh)

  • शारीरिक थकान रहना
  • आलस रहना
  • मानसिक थकान महसूस होना
  • देर तक सोते रहना
  • सेक्स का मन नहीं करना
  • सेक्स करने के बाद कमजोरी महसूस होना
  • शारीरिक दर्द रहना
  • थोडा सा काम करते ही थक जाना
  • किसी काम में मन नही लगना
  • सेक्स के दौरान ढीला पड़ जाना
  • एक बार में ही थक जाना
  • अधिक समय तक नहीं कर पाना

अगर आपको भी उपर बताये गये लक्षणों में से कोई लक्षण महसूस होता है तो समझ जाना चाहिए कि आपका जोश कम हो रहा है एवं इसे बढ़ाने के लिए दवा की जरूरत होगी |

जोश कम होने के कारण (Causes of weak Josh)

  • किसी रोग या कमजोरी के कारण
  • योग व्यायाम नहीं करना
  • शुक्र धातु क्षय होने से
  • अत्यधिक सेक्स करने से
  • हस्तमैथुन के दुष्प्रभाव से
  • प्रयाप्त नींद नहीं लेने के कारण
  • ज्यादा नशा करने से
  • ख़राब दिनचर्या के कारण
  • पौष्टिक आहार नहीं खाने से
  • समय पर दवा नहीं लेने से

मर्दाना जोश बढ़ाने की 21 दवा के नाम (Names of 21 Josh increase medicine)

अभी तक आपने जोश की कमी के लक्षण और कारण के बारे में जान लिया है | अब हम आपको सेक्स पॉवर के लिए जोश बढ़ाने वाली दवा (आयुर्वेदिक) के बारे में बताएँगे | जोश बढ़ाने की दवा बताओ वाले आपके सवाल के लिए हमने सबसे बेहतरीन और पावरफुल 21 दवा का चयन किया है |

जोश के लिए दवा के नाम :-

  1. अश्वगंधा अवलेह
  2. बादाम पाक
  3. सालम पाक
  4. कामसुधा योग
  5. नारसिंह चूर्ण
  6. कामदेव चूर्ण
  7. मूसली पाक
  8. अश्वगंधा पाक
  9. वाजीकरण रसायन
  10. मकरध्वज वटी
  11. धात्री रसायन
  12. मदनानंद मोदक
  13. कामेश्वर मोदक
  14. आम्र पाक
  15. पूर्णचंद्र रस
  16. कामाग्नि संदीपन रस
  17. स्वर्ण बंग
  18. अश्वगंधारिष्ट
  19. मृत संजीवनी सूरा
  20. धातु पौष्टिक चूर्ण
  21. वसंत कुसुमाकर रस

जोश बढ़ाने की दवा का सेवन कैसे करें ? (खाने का तरीका)

अभी हम आपको यहाँ पर बतायी गयी जोश बढ़ाने की 21 दवाओं का कैसे सेवन करना चाहिए और इनके सेवन से क्या फायदा होगा आदि के बारे में संक्षिप्त में बताएँगे |

अश्वगंधा अवलेह (जोश बढ़ाने की पहली दवा) : – अश्वगंधा के गुणों से भरपूर इस दवा का सेवन आप एक चम्मच दिन में दो बार दूध के साथ करें | यह जोश बढ़ाने के साथ साथ मानसिक थकान को भी दूर करती है एवं मर्दाना ताक़त भी बढ़ाती है |

बादाम पाक (जोश बढ़ाने की दूसरी दवा) :- यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट एवं ताकतवर दवा है | यह आयुर्वेदिक पाक आप एक चम्मच दिन में दो बार दूध या शहद के साथ खा सकते हैं |

सालम पाक (जोश बढ़ाने की तीसरी दवा) :- सालमपंजा जैसी शक्तिशाली जड़ी बूटी से बना यह पाक बहुत ताकतवर है | इसका सेवन करने से बढती उम्र के कारण आयी कमजोरी एवं जोश की कमी दूर होती है |

कामसुधा योग (जोश बढ़ाने की चौथी दवा) :- कामशक्ति को जागृत कर बिस्तर पर आपका जोश कायम रखने के लिए कामसुधा योग कैप्सूल सबसे दमदार दवा है | इसका एक एक कैप्सूल सुबह शाम गुनगुने दूध के साथ सेवन करना चाहिए | दूध नहीं होने पर आप पानी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं |

नारसिंह चूर्ण :- यह जोश बढ़ाने की पांचवी दवा है | इसका उपयोग यौन कमजोरियों के लिए किया जाता है | इसका सेवन 5 ग्राम मात्रा में दिन में दो बार दूध या शहद के साथ किया जा सकता है |

कामदेव चूर्ण :- इसका स्थान छठे नंबर पर है | कामशक्ति बढ़ाने एवं जोश की कमी दूर करने के लिए इसकी एक चम्मच दिन में दो बार शहद के साथ सेवन करें |

मूसली पाक (जोश बढ़ाने की सातवी दवा ) :- मूसली यौनशक्ति बढ़ाने वाली सबसे प्रमुख जड़ी बूटी है | सेक्स पॉवर के साथ साथ जोश की कमी में भी इसका उपयोग किया जाता है | इसे आप दूध या शहद के साथ सेवन कर सकते हैं |

अश्वगंधा पाक (जोश बढाने की आठवी दवा) :- जोश बढाने एवं थकान दूर करने के लिए अश्वगंधा पाक की एक एक चम्मच सुबह शाम सेवन करें |

वाजीकरण रसायन (जोश बढ़ाने की नोंवी दवा) :-बिस्तर पर लम्बे समय तक जोश बनाये रखने के लिए वाजीकरण रसायन का सेवन करना चाहिए |

मकरध्वज वटी (जोश बढ़ाने की दसवी दवा) :- दसवें नंबर की यह दवा यौन रोगों में एवं ढलती उम्र के कारण आई कमजोरी में बहुत उपयोगी है | इसकी एक एक गोली सुबह शाम खानी चाहिए |

धात्री रसायन (जोश बढ़ाने के लिए ग्यारहवीं दवा ) :- आंवलो के गुणों से भरपूर यह दवा शारीरिक कमजोरी को दूर कर जोश कायम करती है | इसकी एक एक चम्मच सुबह शाम सेवन करें |

मदनानंद मोदक (बारहवीं दवा) :- यह मोदक आनंद से भरपूर सेक्स करने की शक्ति देने वाली दवा है | इसका सेवन सुबह शाम दो से तीन महीनो तक करना चाहिए |

कामेश्वर मोदक (तेरहवीं दवा) :- कामशक्ति बढ़ाने के लिए यह मोदक बहुत लाभदायक है | इसका नित्य सेवन करने से जोश से भरपूर सेक्स करने की शक्ति मिलती है |

आम्र पाक (चौदहवी दवा) :- आम एक स्वादिष्ट और शक्तिशाली फल है | आम्र पाक आम के गुणों से युक्त दवा है जिसका सेवन करने से वल एवं जोश बढ़ता है |

पूर्णचंद्र रस (पंद्रहवीं दवा) :- पूर्णचंद्र रस आयुर्वेद की विश्वसनीय दवा है | इसकी एक गोली सुबह शाम खाने से यौन कमजोरी दूर होती है |

कामाग्निसंदीपन रस (सोलहवीं दवा) :- कामाग्नि मंद पड़ जाने पर इस दवा का उपयोग किया जाता है | यह जोश बढाने के साथ साथ कामेच्छा की भी वृद्धि करती है |

स्वर्ण बंग (सत्रहवीं दवा) :- स्वर्ण और बंग भस्म दोनों के गुणों से युक्त यह रसायन बहुत शक्तिशाली है | इसका सेवन करने से जवानी का जोश कायम रहता है |

अश्वगंधारिष्ट (अठारहवी दवा ) :- अश्वगंधारिष्ट आसव अरिष्ट प्रकरण की आयुर्वेदिक दवा है | जोश और स्फूर्ति बढ़ाने के लिए इसका सेवन करना चाहिए |

मृत संजीवनी सूरा (उन्नीसवीं दवा) :- यह सूरा बहुत पावरफुल है | इसका सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है एवं शुक्र धातु की वृद्धि होती है |

धातु पौष्टिक चूर्ण (बीसवीं दवा) :- धातु क्षय के कारण आयी जोश की कमी को दूर करने के लिए यह चूर्ण बहुत कारगर है | इसकी एक चम्मच रोज सुबह शाम सेवन करने से धातु की वृद्धि होती है |

वसंत कुसुमाकर रस (इकीसवी दवा) :- यह रसायन यौन कमजोरी एवं डायबिटीज के कारण आयी कमजोरी में बहुत उपयोगी है | इसका सेवन करने से शरीर को बल मिलता है एवं जोश से भरपूर सेक्स करने की शक्ति मिलती है |

जोश बढ़ाने की दवा खाते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • दवा का सेवन चिकित्सक के निर्देशों से ही करें
  • सादा और पौष्टिक भोजन करें
  • प्रयाप्त नींद लें
  • अगर साथ में किसी अंग्रेजी दवा का सेवन करना हो तो चिकित्सक से सलाह ले लें
  • नशे से बचें
  • पथ्य अपथ्य को अपनाएं
  • ज्यादा मसालेदार एवं तली भुनी चीजों का सेवन न करें
  • दवा का सेवन बतायी गयी मात्रा में ही करें
  • मानसिक तनाव से बचें
  • एक स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें

जोश बढ़ाने की दवा की जानकारी के लिए पूछे गये सवाल / FAQ

जोश बढ़ाने की दवा क्या काम आती है ?

यह आपकी शारीरिक और मानसिक थकान दूर करती हैं एवं सेक्स पॉवर भी बढ़ाती हैं |

इन दवाओं का उपयोग कब करना चाहिए ?

अगर आप ज्यादा थक जाते हों या थकान के कारण आपकी सेक्स पॉवर कमजोर हो गयी हो तो इन दवाओं का उपयोग करना चाहिए |

जोश बढ़ाने वाली दवा का उपयोग कौन कर सकता है ?

17 से 70 वर्ष तक के पुरुष जो सेक्स पॉवर की कमी एवं जोश की कमी से परेशान हों |

ढलती उम्र के कारण जोश की कमी होने पर क्या करना चाहिए ?

योग व्यायाम एवं दवा का उपयोग करना चाहिए |

जोश की कमी क्यों हो जाती है ?

ख़राब दिनचर्या, खान पान एवं शुक्र क्षय के कारण जोश की कमी हो जाती है |

निष्कर्स / Conclusion

एक खुशहाल एवं आनंदमय जीवन के लिए यौन संबंध बहुत जरुरी होते हैं | जोश की कमी होने पर शारीरिक और मानसिक परेशानी तो होती ही है साथ में आप सेक्स का आनंद भी नहीं ले पाते | इसलिए एक संतुष्ट और उत्साह भरे जीवन के लिए जोश बहुत आवश्यक है | अगर किसी कारणों से आप जोश की कमी के शिकार हैं तो चिकित्सक के निर्देशों से उपर बतायी गयी दवा का सेवन करके अपना जोश बढ़ा सकते हैं |

धन्यवाद ||

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *