बादाम पाक (badam pak) के फायदे, गुण एवं बनाने की विधि |

बादाम के गुणों के बारे में आप सभी परिचित होंगे | यह अत्यंत गुणकारी एवं पौष्टिक होता है | खासकर मस्तिष्क के लिए तो बादाम बहुत फायदेमंद होता है | आयुर्वेद में पाक प्रकरण की दवाओं का विशेष महत्व है क्योंकि यह बहुत पौष्टिक और खाने में स्वादिष्ट होती हैं | बादाम पाक बल्यवर्धक, पौष्टिक एवं वीर्यवर्धक होता है | इसको आप आसानी से घर पर बना सकते हो |

बादाम पाक के फायदे
बादाम पाक के फायदे

जानें बादाम पाक कैसे बनाते हैं एवं इसके घटक ?

यह पाक विधि से बनाया जाता है, इसके लिए निम्न घटक द्रव्यों की आवश्यकता होती है :-

  • बादाम – २ सेर
  • गाय का घी – २० तोला
  • चीनी – ४ सेर (चाशनी के लिए)
  • केशर – १ तोला
  • जावित्री, जायफल, सोंठ, पीपल
  • काली मिर्च, लौंग, तेजपता, छोटी इलायची
  • विदारीकन्द, कौंच के बीज, सफ़ेद मूसली, खरेंटी के बीज
  • सालम मिश्री, शतावर, कमलगट्टा की गिरी, वंश लोचन
  • रस सिन्दूर – ५ तोला
  • वंग भस्म, प्रवाल पिष्टी – २-२ तोला

बादाम पाक बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले बादाम को इमामदस्ता में डाल कर कूट लें |
  • ध्यान रखें इसे दरदरा रहने दें |
  • अब गाढ़ी लच्छेदार चाशनी बना लें |
  • इस चाशनी में केशर मिला दें |
  • अब इसमें बादाम मिलाकर अच्छी तरह घोंटे |
  • अब बाकि सभी जड़ी बूटियां (खरल में बारीक़ चूर्ण की हुयी) एक – एक तोला लेकर मिला दें |
  • इसके बाद रस सिन्दूर, वंग भस्म एवं प्रवाल पिष्टी बतायी गयी मात्रा में लेकर मिला लें |
  • अब इस मिश्रण को थाली में निकाल कर जमा लें |
  • इस तरह से बादाम पाक तैयार हो जाता है |

अगर ज्यादा समय तक इस्तेमाल करना हो तो चाशनी को तब तक पकाते रहें जब तक वह चूर्ण बनाने लायक न हो जाये और फिर उसको पीस कर दरदरा चूर्ण बना लें |

Badam Pak के फायदे एवं उपयोग

यह पाक दिमाग एवं हृदय की कमजोरी के लिए बहुत उत्तम माना जाता है | शुक्रक्षय, नेत्र रोग एवं शिरोरोग जैसी समस्याओं में इसका उपयोग करना बहुत लाभकारी सिद्ध होता है | यह सर्दियों में सेवन करने पर बहुत गुणकारी होता है इससे शरीर हष्ट पुष्ट एवं निरोगी हो जाता है | आइये जानते हैं इसके फायदे :-

  • यह अत्यंत पौष्टिक एवं स्वादिष्ट पाक है |
  • बादाम पाक बल्य एवं कांति वर्धक होता है |
  • यह पाक शुक्र की कमजोरी में बहुत फायदेमंद होता है |
  • यादाश्त बढ़ाने व मस्तिष्क की कमजोरी में यह विशेष प्रभाव करता है |
  • हृदय के लिए भी बादाम पाक लाभदायक होता है |
  • किसी किसी को सर दर्द की बहुत भयानक समस्या होती है, लगातार सर दर्द बना रहता है |
  • ऐसे में यह पाक २ महीने तक लगातार सेवन करने से बहुत फायदा होता है |
  • सर दर्द के रोगियों को यह पाक जरुर उपयोग करना चाहिए |
  • यह पैतिक एवं वात जनित दोनों तरह के सरदर्द में गुणकारी है |
  • बादाम पाक के सेवन से नवीन वीर्य एवं खून का निर्माण होता है |
  • आमाशय में दोष के कारण पेचिश हो जाता है उसमे भी यह लाभकारी है |
  • इसके साथ ही यह बल, वीर्य एवं औज की वृद्धि करता है |
  • ध्वजभंग, नपुंसकता एवं स्नायु दौर्बल्य में बहुत फायदेमंद है |
बादाम पाक के फायदे
बादाम पाक के फायदे

बादाम पाक का सेवन कैसे करें ?

इस पाक का सेवन रात को सोते समय गो दुग्ध या शीतल जल के साथ करना चाहिए | इससे दिमाग की कमजोरी मिटती है |

Reference :- Almonds and Cardiovascular Health: A Review

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *