कामेश्वर मोदक (Kameshwar Modak) वीर्य एवं बुद्धिवर्धक है |

नाम से ही विदीत हो रहा है कि यह कामशक्ति बढाने वाली दवा है | यूँ तो आयुर्वेद में यौन समस्याओं के लिए बहुत सी दवाएं एवं उपचार मौजूद हैं | लेकिन कामेश्वर मोदक (Kameshar Modak) इनमें सबसे अहम एवं कारगर दवा है |

दोस्तों, मोदक से आप सभी परिचित होंगे, माना जाता है की मोदक गणेशजी का सबसे प्रिय भोजन है | लड्डू के आकार की यह मिठाई महाराष्ट्र में बहुत प्रचलित है, खासकर गणेश चतुर्थी के मौके पर | लेकिन कामेश्वर मोदक कोई मिठाई नहीं है, यह लगभग 50 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से मिलकर बनाई गई औषधि है | पुरुषों के लिए यह औषधि अमृत के तुल्य है | वीर्य स्तम्भन, वीर्य वर्धन एवं बुध वर्धक गुणों के कारण इसका उपयोग बहुत फायदेमंद रहता है |

कामेश्वर मोदक के घटक द्रव्य (Ingredients)

इस बहुमूल्य औषधि को बनाने के लिए 50 से अधिक गुणकारी जड़ी बूटियों का उपयोग होता है | आइये जानते हैं कामेश्वर मोदक के घटक द्रव्य (Ingredients) :-

  • असगंध, गिलोय, मेथी, अभ्रक भस्म, कुठ, कायफल |
  • सफ़ेद मूसली, गोखरू, विदारीकंद, मोचरस |
  • तालमखाना, शतावरी, अजमोद, केला-कंद, उड़द |
  • तिल, धनियाँ, कपूर, मुलेठी, नागबला, जायफल |
  • मैनफल, सेंधानमक, काकड़ासिंगी, भांगरा |
  • सोंठ, काली मिर्च, पीपल, जीरा, काला जीरा, दालचीनी |
  • चित्रक मूल छाल, तेज पात, बड़ी इलायची |
  • नागकेशर, श्वेत पुनर्नवा मूल, गज पीपल, मुन्नका |
  • सन के बीज, बासा मूल की छाल, सेमल-मुसला |
  • कोंच बीज (छाल रहित), आंवला, भांग |
  • गो घृत, शक्कर एवं शहद |

बनाने की विधि (Preparation of Kameshwar Modak):-

  • उपरोक्त घटक द्रव्यों का चूर्ण बना लें |
  • इस चूर्ण को कपड़े से छान लें |
  • अब शक्कर की लच्छेदार चासनी बना लें |
  • इस चासनी में शुद्ध भांग, द्रव्यों का चूर्ण एवं घृत डाल दें |
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से पलटे से मिला लें |
  • ठंडा होने पर इसमें शहद मिला लें |
  • इस तरह से तैयार मिश्रण के छोटे छोटे मोदक बना लें |
  • इस विधि से उच्च श्रेणी का कामेश्वर मोदक तैयार हो जाता है |

यौन एवं वीर्य विकारों में कामेश्वर मोदक के फायदे |

कामेश्वर मोदक (Kameshwar Modak) एक बहुमूल्य औषधि है | इसके सेवन से कामाग्नि बढती है | आइये जानते हैं इसके फायदे :-

  • यह वीर्य वर्धक है |
  • इसके सेवन से वीर्य की कमी एवं वीर्य पतलापन जैसे रोग नष्ट हो जाते हैं |
  • कामेश्वर मोदक वीर्य स्तम्भन में बहत फायदेमंद है |
  • यह बुद्धि वर्धक भी है |
  • इसका उपयोग करने से शरीर में बल एवं बुद्धि का संचार होता है |
  • खांसी एवं श्वास रोगों में यह बहुत कारगर औषधि है |
  • यह बवासीर, अतिसार एवं गृहणी रोगों में भी लाभदायी है |
  • ये मोदक उत्तम वाजीकर एवं कामोत्तेजक है |

कामेश्वर मोदक का उपयोग कैसे करें |

यह बहुत ही गुणकारी एवं सुरक्षित औषधि है | रोजाना 1 या 2 मोदक का सेवन दूध के साथ करने से बहुत लाभ मिलता है | पानी जैसा पतला वीर्य हो जाए तो इसका सेवन करें | 2-3 महीनों तक इसका सेवन करने से वीर्य पुनः गाढ़ा हो जाता है |

नुकसान (साइड इफेक्ट्स ) :-

इसके कोई ज्ञात नुकसान नहीं है | चिकित्सक द्वारा बताई गयी विधि एवं मात्रा में सेवन करने से इसका कोई दुष्परिणाम नही होता है |

कामेश्वर मोदक कहाँ से खरीदें एवं किस कंपनी का उत्पाद विश्वसनीय है |

यह एक आयुर्वेदिक औषधि है | इसे आप किसी भी आयुर्वेदिक दवा खाने से प्राप्त कर सकते हैं | कामेश्वर मोदक को आप ऑनलाइन (Kameshwar Modak buy online) भी खरीद सकते हैं | यह हेल्थ मग, अमेज़न एवं स्वास्थ्या शोपि जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है |

Vedi herbal kameshwar modak
Vedi herbal kameshwar modak

आप निम्न आयुर्वेदिक कंपनियों से इस मोदक को प्राप्त कर सकते हैं | ये कंपनिया आयुर्वेद जगत में विश्वसनीय एवं प्रतिष्ठित हैं |

  • कामेश्वर मोदक पतंजलि :- पतंजलि में अभी यह उत्पाद मौजूद नहीं है |
  • वेदी हेर्बल्स कामेश्वर मोदक :- Vedi Herbals का Kameshwar modak कामी पुरुषों के लिए बहुत उपयोगी औषधि है | आप इसे ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं | यह 150 ग्राम की मात्रा में 375 रूपए की कीमत (Price) में उपलब्ध है |
  • इसके अलावा आप बैद्यनाथ (Baidyanath Kameshwar Modak) का उत्पाद भी ले सकते हैं |
  • उंझा टेबलेट्स : Unjha Kameshwar modak tablet का सेवन भी किया जा सकता है |
आपके लिए हमारे अन्य उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक लेख |

वीर्य गाढ़ा करने के आसान घरेलू उपाय |

जानें क्या है कामिनी विद्रावण रस एवं इसके फायदे |

आयुर्वेद से बढाये अपनी यादाश्त एवं स्मरण शक्ति

रोगानुसार जड़ी बूटियों की सूचि (जानें कोनसे रोग में किस जड़ी बूटी का उपयोग करें )

धन्यवाद

4 thoughts on “कामेश्वर मोदक (Kameshwar Modak) वीर्य एवं बुद्धिवर्धक है |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *