ये हैं 7 पतंजलि मोटा होने की दवा एवं तरीके हिंदी में | Patanjali medicine for weight gain in Hindi

पतंजलि मोटा होने की दवा: दुबला पतला शरीर भी मोटापे की तरह एक दुखद अनुभव है | जैसे मोटापे को एक रोग माना जाता है वैसे ही दुबले पतले शरीर को भी बिमारियों का घर माना जाता है | अक्सर पतले शरीर के व्यक्ति मोटा होने के तरीके खोजते रहते है | उन्हें कंही से भी थोड़ी पुष्टिदायक जानकारी मिलती है वे इसे अपनाने में पीछे नहीं हटते |

हालाँकि आयुर्वेदिक दवाएं एवं नुस्खे शरीर को मोटा बनाने एवं कृश शरीर को बलवान बनाने में मददगार होते है लेकिन बैगर चिकित्सकीय सलाह इनका सेवन नहीं करना चाहिए | चिकित्सकीय सलाह से हमारा तात्पर्य अगर आप आयुर्वेदिक चिकित्सा की दवाएं एवं औषध द्रव्यों का सेवन कर रहें है तो सलाह भी वैद्य से ही सलाह लेनी चाहिए |

मोटा होने की दवा के रूप में आयुर्वेद में बहुत सी दवाएं है लेकिन इनका उपयोग आपकी प्रकृति, अग्नि, बल एवं रोग इतिहास के आधार पर वैद्य द्वारा सेवन करवाई जाती है |

यहाँ हम आपके लिए पतंजलि फार्मेसी की मोटा होने की दवा के बारे में बताएँगे | लेख में लिखी दवाएं एवं इनका उपयोग प्रत्येक व्यक्ति के लिए भिन्न हो सकता है | इन दवाओं का सेवन वैद्य सलाह से करना लाभदायक है |

पतंजलि मोटा होने की दवा

चलिए जानते है पतंजलि मोटा होने की दवा हिंदी में

  1. पतंजलि नुट्रेला वेट गेन (Patanjali Nutrela Weight Gain)
  2. पतंजलि नुट्रेला इसोप्योर गोल्ड (Patanjali Nutrela ISOPURE Gold)
  3. पतंजलि अश्वगंधा चूर्ण (Patanjali Ashwagandha Churna)
  4. पतंजलि मुसली पाक (Patanjali Moosali Paak)
  5. पतंजलि गोखरू चूर्ण (Patanjali Gokharu Churna)
  6. पतंजलि शतावरी चूर्ण (Patanjali Shatavari Churna)
  7. पतंजलि पाचक अजवायन (Patanjali Pachak Ajwayan)

पतंजलि मोटा होने की दवा हिंदी में सूचि देखें एवं संक्षिप्त जानकारी पढ़ें

यहाँ हमने न्युट्रास्युटिकल एवं आयुर्वेदिक दवाओं की बेहतरीन जानकारी आपके लिए उपलब्ध करवाई है | ये सभी दवाएं कृश शरीर को बलवान बनाने में मददगार है अर्थात पतलेपन को दूर करके शरीर को मोटा करती है | साथ ही इन 8 दवाओं के अंत में मोटा होने के लिए परीक्षित नुस्खे भी आपको बताएँगे

तो चलिए इन दवाओं की संक्षिप्त जानकारी आपको उपलब्ध करवाते है |

1. नुट्रेला वेट गेन | Patanjali Nutrela Weight Gain in HIndi

यह पाउडर पतंजलि फार्मेसी द्वारा बनाया जाता है | अन्य मोटा करने वाले पाउडर से अधिक कैलोरी देता है | इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, एवं 52 प्रकार के एसेंशियल न्यूट्रीशन है | साथ ही 12 प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी – बूटियां, 11 प्रकार के बायो फरमेंट विटामिन्स उपलब्ध है जो अधिक से अधिक कैलोरी देकर शरीर को मोटा करने का कार्य करते है |

यह 100% सुरक्षित है इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है | पतंजलि मोटा करने का पाउडर की कीमत 550 रूपए है जो 500 ग्राम की पैकिंग में उपलब्ध है |

2. नुट्रेला इसोप्योर गोल्ड | Patanjali Nutrela ISOPURE Gold

यह पतंजलि का मोटा होने का दूसरी दवा है | इसोप्योर गोल्ड विटामिन्स एवं प्रोटीन्स से भरपूर पाउडर है | से Whey Protein की तरह ही देखा जा सकता है | इसमें ग्लुतामिन, आवश्यक एमिनो एसिड एवं मसल अर्थात मांशपेशियों को मजबूत करने वाले प्रोटीन्स है | मोटा होने के लिए इस पाउडर का सेवन किया जा सकता है |

साथ ही इसमें विटामिन डी एवं बी 12 (Vitamin D and B 12) मौजूद है | यह शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध करवाएगा एवं शरीर को मोटा होने में मदद करेगा |

पतंजलि की इस मोटा होने की दवा की कीमत 2325 रूपए है जो 1 किलो की पैकिंग में उपलब्ध है |

3. अश्वगंधा चूर्ण | Patanjali Ashwagandha Churna

शरीर को प्राकृतिक तरीके से मोटा करने के लिए अश्वगंधा चूर्ण महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक दवा है | यह शरीर में अश्व जैसी ताकत देकर दुबले पतले शरीर को मोटा करने का कार्य करता है | पतंजलि अश्वगंधा चूर्ण स्वाद में कटु एवं कषाय रस का एवं उष्ण वीर्य की औषधि है | इसका कार्य शरीर में बल एवं वीर्य की वृद्धि करना होता है | अत: मोटा होने के लिए इस चूर्ण का सेवन किया जा सकता है |

अश्वगंधा चूर्ण मानसिक तनाव को दूर करके रोगप्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि भी करता है | पतंजलि अश्वगंधा चूर्ण की कीमत 100 ग्राम के लिए 82 रूपए है |

4. पतंजलि मूसली पाक | Patanjali Moosali Paak

मुसली पाक शरीर को ताकत देने वाला रसायन है | यह शरीर में ताकत, बल एवं वीर्य की वृद्धि करता है | साथ ही शरीर में हुई न्यूट्रीसंस की कमी को पूरी करने का कार्य भी करता है | मोटा होने के लिए इस पाक औषधि का सेवन वैद्य दिशानिर्देशों के अनुसार किया जा सकता है | वजन बढ़ाने में यह कारगर आयुर्वेदिक औषधि है |

पतंजलि की इस दवा की कीमत 200 ग्राम के लिए लगभग 350 रूपए है | यह बिना किसी दुष्प्रभाव वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवा के रूप में जानी जाती है

5. पतंजलि गोखरू चूर्ण | Gokharu Churna for Weight Gain

गोखरू या गोक्षुर चूर्ण आयुर्वेद चिकित्सा की जानी पहचानी औषधि है | पतंजलि द्वारा भी गोखरू चूर्ण का निर्माण किया जाता है | यह पुरुषों में बल देने वाला आयुर्वेदिक द्रव्य है | मोटा होने के लिए गोखरू चूर्ण को अश्वगंधा के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर एक गिलास दूध के साथ नित्य रात्रि में सेवन करना बहुत फायदेमंद है |

अगर यह दवा पतंजलि कम्पनी की उपलब्ध न भी हो तो अन्य फार्मेसी की आसानी से उपलब्ध हो जाती है | यह लीवर एवं किडनी को बल देने वाला चूर्ण है |

6. पतंजलि शतावरी चूर्ण | Shatavari Churna

शतावरी को उत्तम वीर्यवर्द्धक एवं बल देने वाली औषधियों में गिना जाता है | मोटा होने के लिए शतावरी अश्वगंधा एवं गोखरू चूर्ण को सामान मात्रा में लेकर इन्हें मिला कर वैद्य सलाह अनुसार दूध के साथ नित्य सांय के समय सेवन करना शरीरक ओ बलवान बनाता है | कृश शरीर में भी शतावरी फायदा करती है | यह मोटापे को बढ़ा कर दुबले पतलेपन को दूर करने का कार्य करती है |

पतंजलि की इस दवा की कीमत 100 ग्राम के लिए 160 रूपए है जो आपको ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मार्केट में डिस्काउंट पर भी मिल सकता है |

7. पाचक अजवायन चूर्ण | Patanjali Pachak Ajwayan Churna

अगर शरीर में खाया पिया नहीं लगता है अर्थात अगर आपका पाचन ख़राब है एवं इसके कारण शरीर नहीं बन रहा है तो पाचक अजवायन चूर्ण का सेवन करके आप अपनी पाचन शक्ति को बढ़ा सकते है | इसमें अलोएवेरा, अदरक एवं धनिया जैसे घटक है जो पाचन को सुधारने का कार्य करते है | अगर पाचन ठीक होगा तो निश्चित रूप से मोटा भी बढेगा |

पतंजलि पाचक अजवायन अलोएवेरा की कीमत 100 ग्राम के लिए केवल 70 रूपए है | इसे आप ऑनलाइन एवं पतंजलि की किसी भी शॉप से खरीद सकते है |

पतंजलि मोटा होने के घरेलु तरीके | Patanjali Home Remedies for Weight Gain

यहाँ हमने कुछ घरेलु नुस्खे मोटे होने के लिए आपके लिए उपलब्ध करवाए है | इन स्वदेशी तरीकों के माध्यम से भी आप अपना वजन बढ़ा सकते है | मोटा होने के लिए सबसे जरुरी जो चीज होती है वो है आपका पाचन एवं शरीर में खाए पिए गए आहार का अच्छे से अवशोषण होता है | अत आप इन नुस्खों एवं तरीकों के माध्यम से मोटा होने की दवा के रूप में देख सकते है |

  • अगर आपको भूख कम लगती है एवं खाया पिया लगता नहीं है तो आयुर्वेद चिकित्सा की अग्निसंदीपन चूर्ण का इस्तेमाल करके आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते है | अग्निसंदीपन चूर्ण भूख बढाता है एवं मोटा करता है |
  • शरीर बिलकुल निर्बल है तो बादाम एवं काजू को गाय के औटाए हुए दूध में मिलाकर नित्य रात्रि में सेवन करना चाहिए |
  • केले वजन बढ़ाने में सहायक फल है | अत: नित्य सुबह – शाम 2 केलों को एक गिलास दूध के साथ सेवन करने से मोटापा आता है |
  • अश्वगंधा, शतावरी, सफ़ेदमुसली एवं कालीमुसली मिलाकर दूध के साथ रोग सोते समय सेवन करने से भी मोटापा बढ़ता है|
  • जौ को दूध में औटाकर नियमित सेवन करने से तुरंत ही वजन बढ़ने लगता है |
  • सर्दियों में अगर आप नुस्खों का प्रयोग करना चाहिए है तो एलोवेरा, गोखरू, मावा एवं गोंद मिलाकर लड्डू बनायें इन लड्डुओं का पूरी सर्दियों में सुबह – सुबह दूध के साथ प्रयोग करें निश्चित ही मोटापा बढेगा |
  • आँतों की समस्या के कारण अगर वजन कम है तो पाचन सुधारने वाले आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन करना फायदेमंद है | जैसे अजमोदादी चूर्ण, दाड़ीमाश्टक चूर्ण आदि |
  • नित्य आलू का सेवन करना भी मोटापा बढाता है |

सवाल – जवाब | FAQ

मोटा होने के लिए पतंजलि दवाएं क्या प्रभावशाली है ?

ये सभी दवाएं निश्चित ही वजन बढ़ोतरी में उपयोगी है | हालाँकि इनका उपयोग वैद्य सलाह से करना उचित है |

मोटा होने के लिए पतंजलि टेबलेट का क्या नाम है ?

पतंजलि मोटा होने के लिए किसी भी प्रकार की टेबलेट का निर्माण नहीं करती है |

मोटा होने के लिए क्या खाना चाहिए ?

मोटा होने के लिए आप अंकुरती अनाज, जौ, बादाम, काजू, किशमिश, खजूर, आलू एवं केले आदि को खाना चाहिए

क्या मोटा होने के इन तरीकों का प्रयोग सुरक्षित है ?

निश्चित रूप से ये तरीके एवं घरेलु नुस्खे फायदेमंद है | इनका सेवन वैद्य सलाह से करना और भी अधिक फायदा पहुंचता है |

धन्यवाद |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *