(100+) आभाव – प्रतिनिधि द्रव्यों की सूचि | Abhava Pratinidhi Dravya list

आयुर्वेद अनुसार आभाव प्रतिनिधि द्रव्य वे होते है जो किसी औषधि द्रव्य के उपलब्ध न होने पर उसकी जगह गौण या प्रतिनिधि के रूप में प्रयोग किये जा सके | आयुर्वेद में एसी परिकल्पना की गई है कि प्रकृति में समय काल में कुछ द्रव्य अपना वजूद खो सकते है तो उनकी जगह कौन – कौन सी जड़ी बूटियां प्रयोग हो सकती है, उन्हें ही प्रतिनिधि द्रव्य कहा जाता है |

प्रतिनिधि द्रव्यों का विधान आयुर्वेद के विभिन्न ग्रंथों में उपलब्ध होता है | क्योंकि प्रतिनिधि द्रव्यों का विधान आयुर्वेदिक ग्रंथों में होना आवश्यक भी है, कितने ही एसे द्रव्य है जो हर जगह उपलब्ध नहीं होते या समय के काल में उनकी उपलब्धता खत्म हो जाती है |

abhav pratinidh dravya list

एसे में दवा निर्माण में कठिनाई आती है क्योंकि वांछित जड़ी – बूटी उपलब्ध न होने के कारण दवा का निर्माण नहीं किया जा सकता | इस स्थिति में प्रतिनिधि द्रव्यों की आवश्यकता पड़ती है अर्थात उस जड़ी – बूटी की जगह उसकी प्रतिनिधि जड़ी – बूटी का प्रयोग किया जा सकता है |

यहाँ निचे हमने आभाव प्रतिनिधि द्रव्य लिस्ट बनाई है जिसके माध्यम से आप वांछित प्रतिनिधि द्रव्यों को जान सकते है |

118 आभाव में प्रतिनिधि द्रव्यों की सूचि | Abhava Pratinidhi Dravya List

Sr. No. (क्रमांक)Abhava Dravya (अभाव द्रव्य)Pratinidhi Dravya (प्रतिनिधि द्रव्य)
1.अकरकरा पीपल, महाराष्ट्री (मरेठी के फुल)
2.अखरोट नोजा, चिरोंजी
3.अगरदालचीनी, लौंग, केशर
4.अजमोद अजवायन
5.अतिस नागरमोथा
6.अदरखसौंठ
7.अनार वृक्षमल, इमली
8.अफीम खुरासानी अजवायन, कुचला, डोडा पोस्त,
9.अभ्रक भस्म लौह भस्म
10.आक का दूधआक के पीले पतों का रस
11.आकाश बेलनिशोथ, पितपापड़ा
12.अश्वगंधा कुठ (मीठा)
13.ईख नरशल
14.इंद्रजो कूड़ा की छाल
15.इन्द्रायण फल उसारे रेवंद, कालादाना
16.इलायची छोटी बड़ी इलायची, शीतलमिर्च
17.इसबगोल बिहदाना
18.उन्नाव लिसोड़ा, मुन्नका
19.रिद्धि-वृद्धि वाराहीकंद, बला, महाबला
20.एलुवा निशोथ (विरेचन में)
21.कचूर अदरख, अंजीर, कपूरकचरी
22.कत्था खैरसार, गेरू
23.कतीरा बबूल का गोंद
24.कपूर सफ़ेदचन्दन, रक्तचन्दन, नागरमोथा, नेत्रबाला, ग्रंथिपर्णी, वंसलोचन
25.चोक चोपचीनी, दंतीमूल, कुठ
26.तुलसी का रस जंगली तुलसी
27.कमल गट्टा आंवले के बीज
28.कमलकेशर नागकेशर
29.कटेली छोटी बड़ी कटेरी
30.कलौंजी स्याह जीरा
31.कस्तूरी जावित्री, शीतलमिर्च, दारू, लताकस्तूरी
32.काकोली अश्वगंधा, शतावरी, मुलेठी
33.किणव महुए का फुल
34.कालादाना इन्द्रायण की जड़
35.काली मिर्च लौंग
36.नील कमल कुमुदनी
37.काला नमक सांभर नमक
38.काला अनंतमूल सफ़ेद अनंतमूल
39.काली मुसली सफ़ेद मुसली
40.कान्तलौह फौलाद
41.कांजी निम्बू का रस
42.कुलथी अलसी
43.कुलिंजन दालचीनी, शीतलमिर्च
44.कुश कांस
45.कुठ अकरकरा, पुष्कर्मुल
46.केवड़ा रक्तचन्दन
47.केशर कुसुम-पुष्प, जावित्री
48.कौंच के बीज ऊंटगन के बीज
49.क्षीर काकोली शतावरी, विदारीकंद
50.खैर छाल नीम की अंतरछाल
51.खैरसार कत्था
52.गजपिप्पल पीपलामूल
53.गिलोयसत्व गिलोयघन
54.गाय का दूध बकरी का दूध
55.गोखरू ककड़ी बीज
56.गोपी-चन्दन फिटकरी
57.चव्यगजपीपल
58.चित्रकमूल दंतीमूल
59.चावल ज्वार
60.चांदी भस्म चांदी के वर्क
61.चमेली के पते लौंग
62.छोटी हरड बड़ी हरड, आंवला
63.जवासा धमासा
64.जावित्री जायफल, लौंग
65.जीरा धनिया
66.जीवक-ऋषभक शतावरी, विदारीकन्द, वंशलोचन
67.जैतून का तेल एरंड तेल
68.तगर कुठ
69.तालमखाना इसबगोल, सालममिश्री
70.तिल अलसी
71.दही मट्ठा
72.दारूहल्दी हल्दी, आमाहल्दी
73.द्राक्षा खजूर, काश्मरी फल, महुए के फुल
74.दूध मुंग का ज्यूस
75.धाय के फुल महुए के फुल
76.नख लौंग के फुल
77.नागकेसर कमल केशर
78.निर्गुन्डी तुलसी
79.नेत्रबाला नागरमोथा, खस
80.नीलम भस्म सुवर्ण भस्म
81.निम्बू का रस चूका – रस, खट्टे अनार का रस, अनारदाना क्वाथ, कांजी
82.पञ्चक्षार अपामार्ग क्षार
83.पन्ना भस्म प्रवाल भस्म
84.पाठापाढल
85.पारद भस्म रस सिंदूर
86.पित्तपापड़ा सनाय
87.पिस्ता बादाम
88.पीपल कालीमिर्च
89.पीपलामूल चित्रकमूल
90.पुखराज भस्म अभ्रक भस्म
91.पुष्कर मूल कुठ, एरंड की जड़
92.बकरी का दूध गाय का दूध
93.बनफ्सा नीलकमल
94.बाबची कालिजिरी, पवाड के बीज
95.ब्रह्मदंडी ऊंटकटेला
96.ब्राह्मी मंडूकपर्णी
97.भारंगी मूल छोटी कटेरी
98.माणिक्य भस्म चांदी भस्म
99.मिश्री चीनी, पुराना गुड़
100.मोती भस्म मोती सिप की भस्म
101.मुर्वा दालचीनी, मजीठ, पीपलामूल
102.मेदा, महामेदा शतावरी, असगंध, सारिवा
103.मोलसरी फुल निलोफर
104.मोलसरी छाल बबूल छाल
105.रसोंत दारूहल्दी
106.रक्तचन्दन नेत्रबाला
107.रास्ना कुलिंजन
108.रोहितक छाल लाख
109.लोध्र कत्था
110.लोबान रूमी मस्तगी
111.वाराहीकंद विदारीकंद
112.विदारीकंद अश्वगंधा, शतावरी, सफ़ेद मुसली
113.विधारा निशोथ, दंतिमुल
114.स्योनाक कृष्ण निम्ब
115.शहद पुराना गुड़
116.सत्यानाशी की जड़ कुठ
117.सफ़ेद पुनर्नवा लाल पुनर्नवा
118.हरड आंवला

धन्यवाद ||

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *