ब्रेस्ट कम करने की आयुर्वेदिक दवा एवं जड़ी बूटियां | Full list with Name, Uses, Doses in hindi

ब्रैस्ट का साइज़ एक स्त्री के लिए बहुत महत्वपूर्ण बिंदु होता है | जहाँ यह खूबसूरती और आकर्षण को बढाता है वहीँ उत्तम स्वास्थ्य का प्रतिक भी है | ब्रैस्ट का छोटा या बड़ा होना हार्मोनल असंतुलन एवं अन्य कारणों से होता है | ब्रैस्ट का साइज़ सामान्य होना एक स्त्री के लिए आत्मविश्वास का प्रतिक होता है एवं यह उसके स्वस्थ होने की निशानी भी है | जब ब्रैस्ट का साइज़ सामान्य से बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो महिला के लिए आत्म विश्वास कम करने वाला होता है | ऐसे में ब्रेस्ट कम करने की आयुर्वेदिक दवा एवं जड़ी बूटियों का उपयोग करके ब्रैस्ट की साइज़ कम की जा सकती है |

(और पढ़ें :- ब्रैस्ट बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा)

इस लेख में हम उन सभी आयुर्वेदिक दवाओं एवं जड़ी बूटियों के बारे में बताएँगे जिनका उपयोग करके आप आसानी से ब्रैस्ट की साइज़ कम कर सकेंगी | इस लिस्ट में ब्रैस्ट कम करने वाली दवाओं के नाम, उनके उपयोग एवं फायदे, सेवन की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी |

ब्रेस्ट कम करने की आयुर्वेदिक दवा एवं जड़ी बूटी के नाम, उपयोग, फायदे एवं सेवन की विधि (List in hindi)

महिलाओं के लिए ब्रैस्ट का साइज़ बहुत मायने रखता है | अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास को बनाये रखने के लिए अच्छे ब्रैस्ट का होना बहुत जरुरी है | ऐसे में जब हार्मोनल असंतुलन या वजन बढ़ने जैसे कारणों से ब्रैस्ट बहुत ज्यादा बड़े हो जाएँ तो यह शारीरिक परेशानी भी बढाते हैं और खूबसूरती भी कम होती है | बड़े ब्रैस्ट को कम करने के लिए आयुर्वेद में कुछ प्रभाशाली दवाएं एवं जड़ी बूटियां हैं जिनके बारे में इस लिस्ट में बताया गया है |

ब्रेस्ट कम करने की आयुर्वेदिक दवा

ब्रैस्ट साइज़ कम करने वाली आयुर्वेदिक दवा की लिस्ट :-

दवा का नाम (Name)उपयोग (Uses)फायदे (Benefits)सेवन की विधि (How to use)
त्रिफलादि तेलबालों के लिए गुणकारी
मेदो नाशक
बाल झड़ने को रोके
मेदो वृद्धि कम करे
मालिश करें
मेदोहर तेलमेदो नाशक शोथ नाशक
मोटापा कम करे
मालिश करें
कांचनार गुग्गुलहार्मोनल संतुलन बनाए
खून साफ करे
दर्द नाशक
होर्मोन्स को संतुलित रखे
रक्त साफ करे
जोड़ो के दर्द में गुणकारी
एक एक गोली दिन में
दो या तीन बार
हरीतकी चूर्णपाचक
कब्ज नाशक
पाचन सुधारे
कब्ज दूर करे
मोटापा कम करे
एक चम्मच दिन में दो बार
गुनगुने पानी से
आरोग्य वर्धिनी वटीपाचन सही करे
लीवर के लिए उत्तम
लीवर के लिए फायदेमंद
पाचन सही करे
इम्युनिटी बढ़ाये
एक गोली दिन में दो या तीन बार
त्रिफला चूर्ण पाचक
कब्ज नाशक
डेटोक्स करे
पाचन सही करे
मोटापा कम करने में सहायक
बॉडी डेटोक्स करे
एक चम्मच दिन में दो बार
मेदोहर विडंगादि लौहमेदो नाशक
पाचक
मोटापा और सुजन कम करे
पाचन सुधारे
एक गोली दिन में दो बार
मेदोहर अर्कमेदो नाशक
पाचक
मेदो वृद्धि कम करे
पाचन सही करे
5 ml दिन में दो या तीन बार
मेदोहर गुग्गुल मेदो नाशक
पाचक
पाचन सही करे
मोटापा और सुजन घटाए
एक गोली दिन में तीन बार
चित्रकमूल चूर्णशोथनाशक
पाचक
कृमि नाशक
सुजन कम करे
पाचन सही करे
कृमि नाशक
एक चम्मच दिन में दो बार
ब्रेस्ट कम करने की आयुर्वेदिक दवा

यहाँ बताई गयी ये दवाएं आपके ब्रैस्ट का साइज़ कम करने में सहायक हैं | उचित खान पान, योग व्यायाम एवं पथ्य अपथ्य के अनुसार इनका सेवन करने पर ब्रैस्ट के साइज़ को कम किया जा सकता है |

ब्रैस्ट साइज़ कम करने वाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां :-

यहाँ पर अभी हम उन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के बारे में चर्चा करेंगे जिनका उपयोग ब्रैस्ट की बढ़ी हुयी साइज़ को कम करने के लिए किया जाता है | आयुर्वेद में इन जड़ी बूटियों को स्तन्य नाशक जड़ी बूटियों के नाम से जाना जाता है |

जामुनमज्जा :- जामुन के गुणों से आप सभी परिचित होंगे | मधुमेह अतिसार एवं पाचन के लिए इसका उपयोग किया जाता है | इसके बीज मज्जा का उपयोग स्तन्य नाशक के रूप में किया जाता है | यह दूध बनना कम करता है एवं ब्रैस्ट की साइज़ को कम करने में मदद करता है |

आममज्जा :- आम को फलों का राजा कहा जाता है | यह फल जितना स्वादिष्ट है उतना ही गुणकारी भी है | आम की गुठली का मज्जा स्तन्य नाशक गुणों वाला होता है एवं ब्रैस्ट की साइज़ को कम करने में सहायक है |

लज्जालु :- इसे आम भाषा में लज्जावंती (छुईमुई) के नाम से जाना जाता है | यह शोथ एवं स्तन्य नाशक गुणों वाली होती है | इसकी मूल एवं पंचांग का उपयोग करके ब्रैस्ट के आकार को कम किया जा सकता है |

आमलकी बीज :- आंवला एक अमृत योग्य जड़ी बूटी है | इसके बीजो का उपयोग स्तन्यनाशक के रूप में किया जाता है | अगर आपके ब्रैस्ट बहुत बड़े हैं तो आपको आमलकी बीज का उपयोग करना चाहिए | इनका सेवन करने से ब्रैस्ट का साइज़ कम होता है |

खदिर :- आम भाषा में इसे खैर के नाम से जाना जाता है | इसके उपयोग से खदिरारिष्ट, खदिरादि वटी दवा बनती है | यह एक स्तन्यनाशक जड़ी बूटी है इसका उपयोग करके आप अपने बड़े ब्रैस्ट की साइज़ कम कर सकती हैं |

दाड़िमत्वक :- अनार के गुणों से आप सभी परिचित हैं | यह फल अत्यंत फायदेमंद है | ब्रैस्ट की साइज़ कम करने के लिए इसके फल एवं मूल का त्वक उपयोगी होता है |

लोध्र :- यह शोथ नाशक एवं ग्राही गुणों वाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है | महिलाओं में श्वेत प्रदर, रक्त स्राव जैसी समस्याओं में इसका उपयोग होता है | इसके त्वक का उपयोग ब्रैस्ट साइज़ कम करने के लिए किया जाता है |

धातकी :- स्त्रियों के लिए यह बहुत गुणकारी है | यह गर्भस्थापक गुणों वाली है | इसके पुष्प का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है | ब्रैस्ट का साइज़ बढ़ जाने पर इसका उपयोग किया जा सकता है |

भारंगी :- इसे भार्गी भी बोला जाता है | इसकी मूल का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है | ब्रैस्ट कम करने के लिए इसका उपयोग करना फायदेमंद रहता है |

Frequently asked questions / सवाल जवाब

ब्रैस्ट कैसे कम करें ?

ब्रैस्ट का साइज़ बढ़ जाने पर योग व्यायाम एवं आयुर्वेदिक दवा की सहायता से इसे कम किया जा सकता है |

ब्रैस्ट का साइज़ कम करने की आयुर्वेदिक दवा कौनसी है ?

मेदोहर विडंगादि लौह, मेदोहर अर्क, त्रिफला तेल आदि |

ब्रैस्ट कम करने के लिए क्या करें ?

मेदोहर दवाओं का सेवन करें एवं योग व्यायाम करें |

स्तन्यनाशक जड़ी बूटियां कौनसी हैं ?

भारंगी, आमलकी, आम मज्जा, जामुन मज्जा आदि स्तन्यनाशक हैं |

Note :-

यहां पर दी गयी जानकारी शैक्षिणक है, इसे स्वास्थ्य सलाह न समझें | किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह जरुर लें |

धन्यवाद ||

One thought on “ब्रेस्ट कम करने की आयुर्वेदिक दवा एवं जड़ी बूटियां | Full list with Name, Uses, Doses in hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *