मेदोहर विडंगादि लौह (Medohar vidangadi lauh) :- मोटापा कम करने की आयुर्वेदिक दवा

मेदोहर विडंगादि लौह : यह आयुर्वेदिक औषधि सभी प्रकार के मेदो रोगों (मोटापा) की कारगर दवा है | मोटापा वर्तमान समय की बहुत बड़ी समस्या है | देखा जाये तो खाने पिने में विकार, ख़राब दिनचर्या और उचित योग व्यायाम नहीं करने के कारण यह समस्या बहुत अधिक बढ़ गयी है | पाचन विकारों के कारण भी मोटा होने की समस्या हो जाती है |

लौह प्रकरण की यह औषधि मोटापे की समस्या और इससे जुड़े सभी विकारों को ठीक करने के लिए बहुत उपयोगी है | आइये जानते हैं इसके बारे में :-

औषधि का नाममेदोहर विडंगादि लौह
औषधि का प्रकारगोली / टेबलेट
परिकल्पनालौह मंडूर प्रकरण
प्रधान/ मुख्य द्रव्य लौह भस्म, वायविडंग
गुणमेदनाशक, वाजीकारक, पाचक, बल्यवर्धक
उपयोगमोटापा कम करने के लिए, पाचन विकारों में, बल एवं वीर्य बढ़ाने में
सेवन की विधिएक या दो गोली सुबह शाम शहद या गर्म पानी से
समयावधि३ महीने तक / चिकित्सक के अनुसार
दुष्प्रभाव कोई ज्ञात दुष्प्रभाव नहीं
सावधानियां गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को सेवन ना कराएँ
मेदोहर विडंगादि लौह की जानकारी

Post Contents

मेदोहर विडंगादि लौह क्या है / what is Medohar vidangadi lauh ?

यह एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका निर्माण लौह मंडूर परिकल्पना के तहत किया जाता है | मेदोहर विडंगादि लौह गोली स्वरुप में रहती है | इसमें लौह भस्म और वायविडंग मुख्य द्रव्य है | यह औषधि मुख्यतः मोटापा कम करने और पाचन विकारों के लिए काम में ली जाती है | इन समस्याओं में यह दवा बहुत असरदार एवं सुरक्षित है |

मेदोहर विडंगादि लौह के घटक द्रव्य / Contents of Medohar Vidangadi lauh

इस औषधि में निम्न घटक द्रव्य/ जड़ी बूटियां उपयोग में ली जाती हैं :-

  • लौह भस्म
  • वायविडंग
  • हरड
  • बहेड़ा
  • आंवला
  • नागरमोथा
  • पीपल
  • सोंठ
  • बेलगिरी
  • चन्दन
  • पाठा
  • खस
  • बालामूल

लौह भस्म को छोड़कर सभी एक एक भाग लें | लौह भस्म सभी द्रव्यों के तोल का 13 वा हिस्सा लें |

मेदोहर विडंगादि लौह के औषधीय गुण / Medicinal uses of Medohar vidangadi lauh

  • मेदोनाशक
  • पाचक
  • दीपनीय
  • वाजीकारक

जानें बनाने की विधि और तरीका / How to prepare Medohar vidangadi lauh

इस औषधि को बनाने के लिए सबसे पहले लौह भस्म को छोड़ कर अन्य सभी औषधियों का महीन चूर्ण बना लें | अभी इसमें लौह भस्म मिला लें | अब खरल में डाल जल के साथ अच्छे से मर्दन करें | इसे तब तक मर्दन करते रहें जब तक गोली बनाने लायक न हो जाए | अब इसकी छोटी छोटी गोलियां बना लें | इस तरह से मेदोहर विडंगादि लौह तैयार हो जाता है | इसे छाया में सुखाकर सुरक्षित रख लें |

मेदोहर विडंगादि लौह के फायदे

सेवन का तरीका और अनुपान / How to use medohar vidangadi lauh

इसकी एक से दो गोली दिन में दो बार शहद या गर्म पानी के साथ सेवन करें |

मेदोहर विडंगादि लौह के फायदे एवं उपयोग / Medohar vidangadi lauh uses and benefits

मोटापा वर्तमान समय में ऐसी समस्या है जिससे हर घर में कोई न कोई परेशान है | फ़ास्ट फ़ूड और रिफाइंड फ़ूड के चलन तथा पाचन विकारों के कारण यह समस्या बढ़ रही है | मेदोहर विडंगादि लौह इन सभी समस्याओं में बहुत गुणकारी औषधि है | यह पाचन को सही करती है और मेद विकारों को नष्ट करती है | आइये जानते हैं रोगानुसार इसके फायदे एवं उपयोग :-

मोटापा कम करने में फायदेमंद है मेदोहर विडंगादि लौह :-

पाचन विकारों और अनुचित खान पान के कारण वजन बढ़ने की समस्या में यह औषधि बहुत गुणकारी है | इस समस्या में मेदोहर अर्क और पथ्य अपथ्य के अनुसार इसका सेवन करने से मोटापा कम करने में सहायता होती है | नित्य योग व्यायाम और मेदोहर विडंगादि लौह की सहायता से मोटापा कम किया जा सकता है |

पाचन सुधारता है मेदोहर विडंगादि लौह :-

उत्तम पाचन गुणों वाले द्रव्यों के योग से बनी यह औषधि पाचन विकारों में बहुत गुणकारी है | इसके सेवन से सभी प्रकार की पाचन समस्याओं में लाभ होता है |

बल और कांति बढाने में भी लाभदायक है यह औषधि :-

मेदोहर विडंगादि लौह बलवर्धक और पौष्टिक भी है | इसके सेवन से जठराग्नि प्रदीप्त होती है और शरीर में बल एवं स्फूर्ति की वृद्धि होती है |

सोम रोग में भी गुणकारी है मेदोहर विडंगादि लौह :-

सोम रोग महिलाओं में होने वाली एक जटिल समस्या है | इस रोग में स्त्री की योनी से स्राव होता रहता है एवं शरीर अत्यंत कमजोर हो जाता है | इस समस्या में अशोकारिष्ट, सुपारी पाक आदि के साथ इस दवा का सेवन करने पर उचित लाभ मिलता है |

पीलिया रोग में भी फायदेमंद है यह दवा :-

यह औषधि पांडू रोग नाशक है | पीलिया की समस्या में इसका सेवन करने से बहुत लाभ होता है |

वाजीकारक गुणों से भरपूर है मेदोहर विडंगादि लौह :-

लौह मंडूर परिकल्पना की यह औषधि बल एवं वीर्य बढ़ाने वाली है | अपने वाजीकारक गुणों के कारण यह प्रमेह और पुरुषों की यौन कमजोरियों में भी लाभदायक है | इसका सेवन करने से शरीर में बल एवं वीर्य की वृद्धि होती है |

मेदोहर विडंगादि लौह के नुकसान / Medohar vidangadi lauh side effects

यह शास्त्रोक्त आयुर्वेदिक औषधि है | अभी तक इसके कोई ज्ञात दुष्प्रभाव नहीं है | उपरोक्त बताये रोगों में चिकित्सक के बताए अनुसार इसका सेवन करने से अच्छा लाभ होता है | सावधानी के तौर पर गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को इसका सेवन न करायें |

सवाल जवाब / FAQ and answers

यह एक मेदोनाशक औषधि है और पाचन भी सुधारती है | पथ्य अपथ्य के साथ सेवन करने एवं उचित योग व्यायाम करने से मोटापा कम करने में बहुत लाभ मिलता है |

इस दवा का सेवन करने से किसी प्रकार का नशा नहीं होता है |

मेदोहर विडंगादि लौह का उपयोग मोटापा कम करने के अलावा पीलिया रोग, पाचन की समस्या, कमजोरी और प्रमेह रोगों में किया जा सकता है |

यह लौह मंडूर परिकल्पना की आयुर्वेदिक औषधि है | मुख्यतः मोटापा कम करने और पाचन विकारों में इसका उपयोग किया जाता है |

इसकी एक से दो गोली गर्म जल या शहद के साथ लें खाना खाने के बाद |

इसका सेवन करते समय फ़ास्ट फ़ूड, रिफाइंड फ़ूड, तेल में तली चीजें, घी आदि से परहेज करें |

कुछ समयांतराल के साथ इसका सेवन अन्य दवाओ के साथ किया जा सकता है | इसके लिए चिकित्सक से सलाह लें |

धन्यवाद ||

अन्य उपयोगी लेख :-

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *