लोहासव टॉनिक / Lohasava Tonic – उपयोग, घटक द्रव्य एवं बनाने की विधि

लोहासव टॉनिक आयुर्वेद की शास्त्रोक्त दवा है | इस दवा का वर्णन शार्गंधर संहिता में मिलता है | शरीर में आयरन की कमी एवं मोटापे को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है |

लिवर एवं स्प्लीन की समस्या, भूख की कमी, जलन, सूजन, पाइल्स एवं भगन्दर जैसे विभिन्न पाचन विकारों में लोहासव का उपयोग किया जाता है |

यह दवा मुख्य रूप से शरीर में खून बढ़ाने का कार्य करती है | इसके सेवन से एनीमिया, शोथ, भूख की कमी, तिल्ली रोग, हृदय रोग, अस्थमा, ज्वर, अर्श, यकृत और प्लीहा के रोगों में लाभ मिलता है |

लोहासव उष्ण प्रकृति की दवा है इसलिए वात एवं कफ को घटा कर शरीर में पित्त की वृद्धि करती है | इसके घटक द्रव्य उष्ण प्रकृति के होने के कारण दवा भी उष्ण प्रकृति की होती है | प्रेग्नेंसी के समय इसका सेवन पूर्णत: वर्जित है |

लोहासव के घटक द्रव्य / Ingredients of Lohasava

आसव एवं अरिष्ट आयुर्वेद चिकित्सा की कल्पनाएं है | लोहासव आसव कल्पना के तहत तैयार होने वाली दवा है | लोहासव टॉनिक का निर्माण शारंगधर संहिता के अनुसार किया जाता है | यहाँ बताये गए घटक द्रव्य शार्ङ्गधर संहिता के अनुसार है |

Sr. Number Ingredients Quantity
01 आमलकी 96 gram
02 हरीतकी 96 gram
03 विभीतकी 96 gram
04 चित्रक 96 gram
05 सूंठी 96 gram
06 पिप्पली 96 gram
07 कालीमिर्च 96 gram
08 यवानी 96 gram
09 मुस्तका 96 gram
10 विडंग 96 gram
11 धातकी पुष्प 480 gram
12 शोधित लौह चूर्ण 96 gram
13 लौह भस्म 96 gram
14 शहद 1.53 Kg
15 पानी 12.50 L
16 गुड़ 2.4 Kg

लोहासव कैसे बनता है / Method of Manufacturing Lohasava in Hindi

इसका निर्माण आसव कल्पना के तहत होता है | सबसे पहले उपरोक्त वर्णित द्रव्यों को इनकी मात्रा में ले लिया जाता है | अब एक बर्तन में गुड़ और पानी को मिलाकर मिश्रण तैयार करके सूती वस्त्र से छान लिया जाता है | ताकि इसमें उपस्थित गन्दगी छंट जाए |

अब बाकी सभी औषध द्रव्यों को इसमें मिलाकर ऊपर से धातकी फूलों को मिलाकर बर्तन के मुंह को अच्छी तरह ढँक कर महीने भर के लिए निर्वात स्थान पर रख दिया जाता है |

महीने भर पश्चात संधान परिक्षण करके तैयार मिश्रण को छान कर कांच की बोतल में सहेज लेते है | इस प्रकार से लोहासव का निर्माण होता है |

लोहासव सिरप के आयुर्वेदिक गुण धर्म / Ayurvedic Properties of Lohasava in Hindi

इस आयुर्वेदिक सिरप में निम्न आयुर्वेदिक गुण – धर्म मिलते है |

रस – कषाय, मधुर, कटु एवं तिक्त रस युक्त है |

गुण – लघु एवं रुक्ष गुणों से युक्त

वीर्य – उष्ण वीर्य अर्थात गरम तासीर की दवा है |

विपाक – पाचन के पश्चात कटु विपाक मिलता है |

कर्म – वात एवं कफ हर / पित्त वर्द्धक

लोहासव टॉनिक के रोग प्रभाव / Ayurvedic Karma of Lohasava

पाण्डुहर – शरीर में रक्त की कमी को दूर करके एनीमिया को ठीक करने में प्रभावी

वातकफ शामक – उष्ण प्रकृति की होने के कारण वात एवं कफ का शमन करती है |

शोथहर – सूजन को दूर करने में प्रभावी |

कृमिहर – कीड़ों को खत्म करने में उपयोगी |

रक्तशोधकरक्त को शुद्ध करने में प्रभावी |

कुष्ठघन – त्वचा विकारों में उपयोगी |

दीपन – पाचन को सुधरने में फायदेमंद औषधि |

लोहासव के स्वास्थ्य लाभ / Health Benefits of Lohasava

  1. एनीमिया रोग को दूर करने वाली प्रमुख आयुर्वेदिक दवा है | इसमें आयरन होने के कारण रक्ताल्पता को दूर करती है |
  2. यह यकृत एवं स्प्लीन के लिए लाभदायक है |
  3. शरीर से परजीवी कीड़ों करने में लाभदायक दवा है |
  4. रक्त में ग्लूकोस को बढ़ने से रोकती है |
  5. सूजन को दूर करने में फायदेमंद है |
  6. मोटापा घटाती है |
  7. श्वसन विकारों में भी लाभदायक है | यह श्वसननली में होने वाली रूकावट को दूर करके फेफड़ों तक अधिक ऑक्सीजन पहुंचती है |
  8. अर्श एवं भगन्दर में होने वाली सूजन को दूर करके दर्द को कम करने में उपयोगी औषधि है |
  9. पाचन को सुधारती है | अपच एवं अजीर्ण के कारण होने वाली समस्याओं में भी लाभदायक है |
  10. उदर विकारों में भी फायदा देती है | अत: इसका उपयोग उदरविकारों के चिकित्सार्थ किया जाता है |

सेवन की विधि एवं मात्रा

लोहासव टॉनिक सिरप का सेवन 10 से 20 मिली की मात्रा में भोजन के पश्चात बराबर मात्रा में पानी मिलाकर करना चाहिए | आयुर्वेदिक वैद्य के परामर्शानुसार सेवन निर्देशित है | गर्भवती महिलाओं को रक्तल्पता की समस्या को दूर करने के लिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए |

प्रेग्नेंसी में लोहासव का प्रयोग वर्जित है |क्योंकि यह उष्ण द्रव्यों से मिलकर बनती है अत: इसकी तासीर भी उष्ण है जो गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है |

निर्माता कंपनियां एवं मूल्य

Baidyanath Lohasava – Price 140 (450 ml)

Dabur Lohasava – Price 75

Patanjali Lohasava – Price 85

Dhootapapeshwar Lohasava – Price 155

Kairali Ayurveda Lohasva – Price 110 (450ml)

Supchar Herbals Lohasava – Price 155 (450ml)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *