डाबर गिलोय घनवटी के फायदे और लाभ ( Dabur Giloy ghanvati benefits in hindi )

डाबर गिलोय घनवटी के फायदे :- गिलोय आयुर्वेद की अमृता है | चरक संहिता में इसे मेध रसायन बताया गया है यानि ऐसी जड़ी बूटी जो मानसिक क्षमता बढ़ाती है | यह जीवनीय शक्ति वाली लता है | लगभग सभी प्रकार के रोगों में इसका उपयोग होता है | गिलोय से गिलोय जूस, गिलोय स्वरस, गिलोय सत, गिलोय पाउडर, गिलोय घनवटी, गिलोय एक्सट्रेक्ट कैप्सूल आदि बनाकर इसका उपयोग दवा के रूप में किया जाता है | इसके अलावा यह अनेकों शास्त्रोक्त आयुर्वेद औषधियों में भी प्रयोग में ली जाती है |

(और पढ़ें :- गिलोय घनवटी कैसे खाएं)

इस लेख में हम डाबर कंपनी द्वारा निर्मित गिलोय घनवटी के बारे में बात करेंगे | दोस्तों डाबर कंपनी हमारे देश ही नहीं विश्व की प्रतिष्ठित आयुर्वेद दवा निर्माता कंपनी है | लगभग सभी शास्त्रोक्त दवाएं यह कंपनी बनाती आ रही है और साथ में कुछ विश्वसनीय पेटेंट दवाएं भी बनाती है | गिलोय घनवटी गिलोय के एक्सट्रेक्ट से बनने वाली एक गोली है | जिसका उपयोग लगभग सभी प्रकार के बुखार एवं इम्युनिटी बढाने के लिए किया जाता है | डाबर गिलोय घनवटी एक विश्वसनीय दवा है जिसके बारे में हम इस लेख में जानेंगे |

डाबर गिलोय घनवटी के फायदे एवं उपयोग / Benefits and uses of dabur giloy ghanvati in hindi

डाबर गिलोय घन वटी गिलोय के एक्सट्रेक्ट से बनी एक गोली है जिसका उपयोग पुराने और जटिल ज्वर को दूर करने के लिए किया जाता है | इसके साथ यह आर्थराइटिस, शोथ नाशक, आम नाशक, इम्युनिटी बूस्टर के रूप में प्रयोग में ली जाती है | गिलोय के गुणों से युक्त यह दवा एक दुष्प्रभाव रहित औषधि है | डाबर गिलोय घनवटी के फायदे एवं उपयोग की जानकारी देने से पहले हम इसके औषधीय गुणों के बारे में अवगत करा देते हैं |

डाबर गिलोय घनवटी के फायदे

डाबर गिलोय घनवटी के औषधीय गुण / Medicinal properties of dabur giloy ghanvati in hindi :-

  • ज्वर नाशक
  • शोथहर
  • इम्युनिटी बूस्टर
  • मेधावर्धक
  • जीवनीय शक्ति वर्धक
  • एंटी ओक्सिडेंट
  • कंडू रोधी
  • आम नाशक
  • कफ़ नाशक
  • वातशामक
  • कैंसर रोधी
  • पाचक
  • रक्त शोधक
  • संधि शोथनाशक

इन सभी औषधीय गुणों को देखकर आपको अंदाजा हो गया होगा डाबर गिलोय घनवटी के फायदे किन किन रोगों में हैं | अभी हम विस्तार से इसके उपयोग एवं फायदों के बारे में चर्चा करेंगे |

रोगानुसार डाबर गिलोय घनवटी के उपयोग एवं फायदे के बारे में जानें

आयुर्वेद अनुसार गिलोय सबसे शक्तिशाली ज्वर नाशक, पाचक, विषनाशक एवं रक्त शोधक जड़ी बूटी है | शरीर में जो विषाक्त अवयव खाने के पचने के बाद रह जाते हैं अगर ये पुर्णतः शरीर से निष्कासित न हों तो कुछ समय बाद आर्थराइटिस, अपच, शोथ जैसे रोगों का कारण बनते हैं | गिलोय अपने एंटी ओक्सिडेंट एवं डेटोक्स गुणों के कारण इन सभी समस्याओं में बहुत उपयोगी सिद्ध होता है |

ज्वर नाशक के रूप में डाबर गिलोय घनवटी का उपयोग एवं फायदे :- यह एक प्रभावशाली ज्वरनाशक है | पुराने ज्वर एवं सर्दी खांसी में इसका उपयोग बहुत फायदेमंद होता है | डाबर गिलोय घनवटी इम्युनिटी बढाता है एवं शरीर का तापमान कम करता है | इसकी एक एक गोली सुबह शाम शहद के साथ सेवन करने से बुखार ख़त्म हो जाता है |

डाबर गिलोय घनवटी इम्युनिटी बढाता है :- गिलोय बहुत ही शक्तिशाली इम्युनिटी वर्धक है | यह शरीर में जमा विषाक्त द्रव्यों को निकाल देता हैं एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है |

आर्थराइटिस एवं शोथ (सुजन) की समस्या में फायदे :- डाबर गिलोय घनवटी अपने संधि शोथनाशक एवं डेटोक्स गुणों के कारण आर्थराइटिस एवं जोड़ो में सुजन जैसे समस्या में बहुत उपयोगी है | इस समस्या में इसकी एक गोली गिलोय स्वरस के साथ सेवन करना फायदेमंद रहता है |

पाचन शक्ति बढाती है :- गिलोय घनवटी एक उत्तम पाचक है | यह लीवर की को शक्ति प्रदान करता है | इसके सेवन से अपच बदहजमी की समस्या में फायदा होता है |

रक्त शोधक है डाबर गिलोय घनवटी :- गिलोय एक उत्तम रक्त शोधक भी होता है | गिलोय घनवटी रक्त शुद्ध करने के लिए बहुत उपयोगी है |

मेधावर्धक है :- डाबर गिलोय घनवटी स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए भी उपयोगी है | इसके सेवन से मानसिक तनाव कम होता है एवं मस्तिष्क को शक्ति मिलती है |

कैंसर रोधी है :- गिलोय की यह घनवटी रक्त को शुद्ध करती है एवं शरीर में मौजूद विषाक्त अवयवों को बाहर निकालने का कार्य करती है जिससे कैंसर जैसे भयानक रोग से बचने में सहायता मिलती है |

डाबर गिलोय घनवटी के फायदे एवं उपयोग इस लिस्ट के माध्यम से समझें :-

डाबर गिलोय घनवटीफायदे एवं उपयोग
एंटी ओक्सिडेंट के रूप में यह एक प्रभावशाली एंटी ओक्सिडेंट है |
शोथ हर यह सुजन कम करती है |
मेधा वर्धक स्मरण शक्ति बढाती है एवं मस्तिष्क को बल प्रदान करे |
ज्वर नाशक सबसे प्रभाशाली ज्वर नाशक दवा |
पुराने से पुराने ज्वर को भी ठीक करने की क्षमता रखे |
पाचक पाचन शक्ति बढ़ाये |
रक्त शोधकरक्त को साफ करे |
इम्युनिटी बूस्टर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये |
कफ नाशक कफ़ एकम खांसी की समस्या में गुणकारी |
जीवनीय शक्ति वर्धक एक निरोगी एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करने वाली दवा |
डाबर गिलोय घनवटी के फायदे

FAQ / सवाल जवाब

डाबर गिलोय घनवटी के फायदे बताओ ?

यह एक शक्तिशाली ज्वरनाशक, शोथ नाशक एवं इम्युनिटी बूस्टर है |

क्या डाबर गिलोय घनवटी का उपयोग करना सुरक्षित है ?

इसके कोई ज्ञात दुष्प्रभाव नहीं हैं |

डाबर गिलोय घनवटी का सेवन कैसे करे ?

इसकी एक एक गोली दिन में दो से तीन बार गिलोय स्वरस या शहद के साथ सेवन करें |

क्या इसका सेवन बच्चे कर सकते हैं ?

आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह से इसका सेवन किया जा सकता है |

क्या गर्भवती महिलाएं डाबर गिलोय घनवटी का सेवन कर सकते हैं ?

इसका सेवन बिना आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह के नहीं करना चाहिए |

Note :-

डाबर गिलोय घनवटी एक प्रभावशाली और दुष्प्रभाव रहित दवा है | लेकिन बिना आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए | किसी भी आयुर्वेद दवा का सेवन करने से पहले उचित परामर्श करना बहुत जरुरी है |

धन्यवाद ||

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *