रामबाण रस (Ramban Ras) से करें अंदरूनी विकार दूर |

यह एक उत्तम पाचक, अग्निदीपक एवं ग्राही रसायन है | रामबाण रस आमवात (जोड़ो में दर्द), संग्रहणी (IBS) एवं अतिसार जैसे रोगों की रामबाण औषधि है | पेट से जुडी लगभग सभी समस्याओं का कारण जठराग्नि का मंद हो जाना होता है | पाचन शक्ति मंद हो जाने से बहुत से रोग पनपने लगते हैं | रामबाण रस (Ramban Ras) पाचन शक्ति बढाता है | इस लेख में हम इस रसायन को बनाने की विधि, घटक एवं इसके उपयोग के बारे में बता रहे हैं |

रामबाण रस
रामबाण रस

इस लेख के टॉपिक :-

  • रामबाण रस क्या है ?
  • इसे बनाने की विधि एवं आवश्यक द्रव्य (Ramban Ras Ayurvedic Medicine Ingredients)
  • इस रसायन का उपयोग कैसे करें ?
  • रोगानुसार उपयोग की जानकारी |
  • किन रोगों में फायदेमंद है रामबाण रस | (Benefits of Ramban Ras)
  • बैद्यनाथ (Baidyanath Ramban Ras) रामबाण रस की जानकारी |
  • Ramban ras Ayurvedic Medicine Price and Uses

आयुर्वेदिक औषधि रामबाण रस बनाने की विधि घटक द्रव्य एवं फायदे |

पाचन तंत्र से जुड़े विकारों के लिए यह एक उत्तम आयुर्वेदिक औषधि है | भूख नहीं लगने, दस्त, वात विकार एवं संग्रहणी जैसी समस्याओं में यह रसायन बहुत उपयोगी है | इसमें पारा, गंधक, लोंग, काली मिर्च एवं जायफल जैसे उत्तम पाचक द्रव्यों का योग है | आइये जानते हैं इसके बारे में :-

बनाने की विधि एवं घटक द्रव्य (How to Prepare Ramban ras)

इस आयुर्वेदिक औषधि को बनाने के लिए निम्न सामग्री (घटक द्रव्यों) की आवश्यकता होगी :-

  • शुद्ध पारा
  • लोंग का चूर्ण
  • शुद्ध बच्छनाग
  • काली मिर्च
  • शुद्ध गंधक
  • जायफल

इन सब घटक द्रव्यों को लेकर निम्न विधि से रामबाण रस को तैयार किया जाता है |

  • सर्वप्रथम पारा एवं गंधक की कज्जली बना लें |
  • अब अन्य सभी घटकों को का महीन चूर्ण बना लें |
  • इस चूर्ण को तिन्तीडिक के रस या क्वाथ में डाल कर घोट लें |
  • अब इस मिश्रण की छोटी छोटी गोलियां बना लें |
  • इस तरह से उच्च श्रेणी का रामबाण रस तैयार हो जाता है |

स्वास्थ्य उपयोग एवं फायदे (Uses and Benefits)

यह रस ज्वर, अतिसार, खांसी, अस्थमा एवं पाचन से जुड़े रोगों में बहुत फायदेमंद रहता है | आइये जानते हैं रामबाण रस के फायदे :-

  • आमवात (जोड़ो में दर्द) में बहुत उपयोगी है |
  • अंदरूनी विकारों को दूर करने का काम करता है |
  • दस्त एवं अतिसार जैसे रोगों की रामबाण औषधि है |
  • ज्वर में इसका सेवन फायदेमंद रहता है |
  • यह ज्वर से आई कमजोरी को भी दूर करता है |
  • खांसी या श्वास की समस्या में इसका सेवन किया जा सकता है |
  • संग्रहणी जैसे रोग में यह बहुत गुणकारी औषधि है |
  • पाचन तंत्र से जुड़े सभी रोगों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है |
  • जठराग्नि को बढाता है |

बैद्यनाथ रामबाण रस (Baidyanath Ramban ras Details) की जानकारी |

यह एक शास्त्रोक्त आयुर्वेदिक औषधि है | जो आपके पाचन के लिए बहुत गुणकारी दवा है | बाजार में बहुत सी कंपनियों द्वारा निर्मित रामबाण रस उपलब्ध है | लेकिन विश्वसनीयता के आधार पर आप बैद्यनाथ, पतंजलि, धूत पापेश्वर (Dhootpapeshwar) एवं डाबर के उत्पाद अच्छे एवं गुणवता पूर्ण होते हैं |

Baidyanath Ramban Ras Price, Uses and Benefits :-

  • Quantity (मात्रा) :- 80 टेबलेट्स
  • Price (कीमत) :- 96 रूपए
  • Uses and Benefits :- संग्रहणी, जोड़ो में दर्द, पाचन विकार एवं ज्वर |

स्वास्थ्य से जुड़े हमारे अन्य उपयोगी लेख :-

यहाँ पर दी गई जानकारी सिर्फ सूचनार्थ है | इसे चिकित्सकीय सलाह न समझें | किसी भी रोग के उपचार के लिए आयुर्वेदाचार्य से उचित परामर्श कर लें |

आपको ये लेख उपयोगी लगे तो कमेंट करके जरुर बताएं | धन्यवाद !

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *