अश्वगंधा और शिलाजीत के फायदे | Ashwagandha and Shilajit Benefits

अश्वगंधा और शिलाजीत: इस समय हर कोई अपनी शारीरिक और मानसिक हेल्थ सुधारना चाहता है। हाल के कुछ वर्षो में ये देखने को मिला है कि लोगो में अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ी है। मोटा पेट, थका हुवा शरीर अब किसी को पसंद नहीं है। लेकिन हेल्थ बनाने के चक्कर में कई बार हम गलत चीजों का सेवन करने लग जाते हैं जिससे एक बार तो बॉडी बनती हुई लगती है पर इसके दूरगामी प्रभाव बहुत घातक होते हैं। इसलिए हमें कुछ नेचुरल हेल्थ प्रोडक्ट्स की जरूरत है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सके और जिनका कोई साइड इफेक्ट भी न हो। इसके लिए शिलाजीत और अश्वगंधा को सबसे अधिक कारगर माना गया है। इसलिए इस लेख में हम स्वदेशी उपचार के हेल्थ एक्सपर्ट की राय से अश्वगंधा और शिलाजीत के फायदे के बारे में जानेंगे।

अश्वगंधा और शिलाजीत के फायदे क्या हैं?

अश्वगंधा और शिलाजीत के फायदे

ये दोनो ही जड़ी बूटियां दैवीय औषधि के रूप में जानी जाती है। पुरुष, महिला, बच्चे और बुजुर्ग सभी के लिए इनके फायदे भरपूर हैं। इसलिए वर्तमान में अश्वगंधा और शिलाजीत सबसे अधिक बिकने वाली हर्ब्स हैं। चाहे ऑनलाइन मार्केट पैलेस हो या हेल्थ और मेडिकल स्टोर ये दोनों जड़ी बूटियां मेडिसिन या हेल्थ सप्लीमेंट के रूप में हर जगह उपलब्ध हैं। इनके इतने ज्यादा फायदे होने की वजह से इनकी मार्केटिंग भी बहुत ज्यादा की जा रही है।

लेकिन फिर भी इनका पूरा लाभ कोई नहीं ले पाता है। इसका कारण है सही जानकारी का अभाव। नॉर्मली सभी इंटरनेट अश्वगंधा और शिलाजीत के फायदे पढ़कर इसे खाने लग जाते हैं। लेकिन कैसे खाना है, कितनी मात्रा में खाना है और किन बातों का ध्यान रखना है इस विषय पर कोई जानकारी नहीं होती है। इसलिए यहां पर हम आपको अश्वगंधा और शिलाजीत के फायदे, खाने का तरीका, Doses और प्रिकॉशन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे जो हमारे हेल्थ एक्सपर्ट से वेरिफाइड है।

और पढ़ें:

अश्वगंधा के फायदे

  • एनर्जी और ताकत बढ़ाता है।
  • Rejuvenating गुणों से भरपूर है।
  • एक आयुर्वेदिक रसायन है।
  • स्ट्रेस और एंजाइटी को कम करता है।
  • अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है।
  • इम्यूनिटी बढ़ाता है।
  • पुरुष महिला और बुजुर्ग सभी की सेक्सुअल वीकनेस दूर करता है।
  • लीवर के लिए बहुत गुणकारी है।
  • डियोसिफिकेशन के गुणों से युक्त है।
  • टेस्टोस्टेरोन लेवल सही करता है।
  • पुरुष और महिला दोनो में फर्टिलिटी की समस्या को दूर करता है।
  • बच्चों में इम्यूनिटी बढ़ाता है और रोगों से दूर करता है।
  • मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है।
  • यादाश्त बढ़ाने में भी इसका फायदा है।

शिलाजीत के फायदे

  • Body Health और Endurance के लिए सबसे ताकतवर औषधि है।
  • डायबिटीज में भी बहुत गुणकारी है।
  • कमजोरी दूर करती है।
  • जीवनीय शक्ति बढ़ाने वाली एनर्जी है।
  • बुढ़ापा दूर करती है।
  • जवानी बनाए रखने वाली औषधि है।
  • डाइजेशन भी सही करती है।
  • त्रिदोष शामक है यानि वात पित्त और कफ तीनो को बैलेंस करती है।
  • एंटी एजिंग गुणों से भरपूर है।
  • नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर है।
  • मेंटल स्ट्रेंथ के लिए भी जरूरी है।
  • मेमोरी और फोकस बढ़ाती है।
  • लिबिडो इंक्रीज करती है और सेक्सुअल एनर्जी को बढ़ाती है।
  • स्टैमिना बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है।

अश्वगंधा और शिलाजीत साथ में खाने के फायदे

अभी आपने उपर अश्वगंधा और शिलाजीत के फायदे पढ़े, लेकिन ये इनके सामान्य फायदे थे जब इनका सेवन अकेले किया जाए। यहां पर हम शिलाजीत और अश्वगंधा के उन फायदों की बात करेंगे जो इनका सेवन एक साथ करने पर होते हैं।

आयुर्वेद में हर्ब्स और रसायनों का कॉम्बिनेशन करके आयुर्वेदिक दवाइयां तैयार की जाती हैं। जब कोई जड़ी बूटी अकेले खाने की सलाह दी जाती है तो इसे आयुर्वेदिक जड़ी बूटी बोला जाता है लेकिन जब एक विशेष मात्रा में एक से अधिक जड़ी बूटियों का कॉम्बिनेशन बनाकर सेवन करने के लिए बोला जाता है तो इसे आयुर्वेदिक मेडिसिन बोलते हैं।

अश्वगंधा और शिलाजीत को भी जब एक साथ खिलाया जाता है तो इनके फायदे बहुत अधिक बढ़ जाते हैं। ऐसी बहुत सी आयुर्वेदिक मेडिसिन हैं जिनमे अश्वगंधा और शिलाजीत का उपयोग एक साथ किया जाता है। इनके डिटेल्स हम आपको इस लेख के अंत में देंगे। अभी एक साथ खाने पर इनके फायदे और अश्वगंधा और शिलाजीत एक साथ खाने के फायदे के बारे में जान लेते हैं।

अश्वगंधा और शिलाजीत एक साथ खाने का तरीका

इन दोनों जड़ी बूटियों को एक साथ खाने के लिए बहुत से तरीके हैं। इनमे से कुछ सरल और प्रभावी तरीके हम यहां पर बता रहे हैं। पहला तरीका है अश्वगंधा पाउडर में शिलाजीत लिक्विड मिक्स करके सेवन कर सकते हैं। दूसरा तरीका है शिलाजीत रेजिन और अश्वगंधा पाउडर को एक साथ मिलाकर खाया जा सकता है। तीसरा तरीका है अश्वगंधा और शिलाजीत दोनो का एक्सट्रैक निकाल कर मिलाकर खाएं। चौथा तरीका है इन दोनो का कैप्सूल भी सेवन किया जा सकता है। पांचवा तरीका है दोनो को एक साथ मिलाकर काढ़ा बनाकर सेवन किया जाए।

Note: ये सभी तरीके अच्छे हैं लेकिन किसकी कितनी डोज रखनी है ये आप अपनी उम्र और हेल्थ कंडीशंस के अनुसार डिसाइड कर सकते हैं या डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

अश्वगंधा और शिलाजीत एक साथ खाने से ये फायदे होते हैं

  • पुरुषों के लिए फायदे
    • स्ट्रेंथ बढ़ती है।
    • बॉडी और माइंड दोनो तंदरुस्त होते हैं।
    • नई शक्ति का संचार होता है।
    • बढ़ती उम्र रुक जाती है।
    • लीवर की समस्या नहीं होती है।
    • यौन कमजोरियां दूर हो जाती हैं।
  • महिलाओं के लिए
    • हार्मोनल बैलेंस सही रहता है।
    • मानसिक शांति मिलती हैं।
    • नींद नहीं आने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
    • फर्टिलिटी की प्रॉब्लम दूर होती है।
    • चिड़चिड़ापन दूर होता है।
    • कमजोरी दूर होती है।
    • पूर्ण शारीरिक पोषण मिलता है।
  • बुजुर्गो के लिए
    • बढ़ती उम्र के कारण आई कमजोर दूर होती है।
    • ओवरऑल हेल्थ सही रहती है।
    • बीमारियां कम होती हैं।
    • यौन कमजोरी और शिथिलता दूर होती है।
    • हड्डियां मजबूत होती हैं।
    • थकान नहीं रहती है।
    • नींद नहीं आने की समस्या दूर होती है।
  • बच्चों के लिए
    • एनर्जी और स्टैमिना बढ़ता है।
    • मेंटल वीकनेस दूर होती है।
    • नई ऊर्जा मिलती है।
    • पाचन सही रहता है।
    • कॉन्सट्रेशन बढ़ता है।
    • बॉडी बनाने में मदद मिलती है।
    • हेल्थ सही रहती है।
    • इम्यूनिटी बढ़ जाती है।
    • सर्दी बुखार ज्यादा नहीं होता है।

अश्वगंधा और शिलाजीत एक साथ खाने की डोज

  • बच्चों के लिए
    • 5 से 10 वर्ष तक – अश्वगंधा 50 mg + शिलाजीत 25 mg
    • 10 से 18 वर्ष तक – अश्वगंधा 250 mg + शिलाजीत 75 mg
  • पुरुषों के लिए
    • अश्वगंधा 500 mg + शिलाजीत 250 mg
  • महिलाओं के लिए
    • प्रेगनेंट होने पर – अवॉइड करें
    • सामान्य अवस्था में – अश्वगंधा 250 mg + शिलाजीत 100 mg
  • बुजुर्गो के लिए
    • सामान्य अवस्था में – अश्वगंधा 500 mg + शिलाजीत 250 mg
    • बीमार होने पर – आयुर्वेद चिकित्सक के अनुसार

निष्कर्ष: शिलाजीत और अश्वगंधा दोनो ही चमत्कारी जड़ी बूटियां हैं। इनका सेवन करना बहुत गुणकारी होता है। आधुनिक समय में बीमारियों से दूर रहने के लिए इनका सेवन जरूर करना चाहिए। अश्वगंधा और शिलाजीत के फायदे तब ज्यादा होते हैं जब इन्हे साथ में चिकित्सक की सलाह से लिया जाए। इसलिए आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *