आयुर्वेदिक दवा जो आपको ज्यादा देर तक करने की शक्ति देती हैं (टेबलेट / कैप्सूल / चूर्ण )

हमारे देश में यौन संबंधो को लेकर बहुत सी अफवाहें हैं, खासकर युवाओं में | इसका सबसे बड़ा कारण है इस टॉपिक पर कोई खुल के बात नहीं करता | अधिकतर युवा इन्टरनेट पर इन समस्याओं या दुविधाओं का हल खोजते रहते हैं और गलत धारणाएं बना लेते हैं | बहुत बार उन्हें पता ही नहीं होता की उन्हें सच में कोई कमजोरी है या ये सिर्फ उनका वहम है | जैसे अधिकतर युवा अपने लिंग के आकार, सेक्स टाइम, कितनी देर तक सेक्स करना चाहिए, महिला को संतुष्ट करने के लिए कितना समय पर्याप्त है आदि विषयों पर बहुत कंफ्यूज रहते हैं |

एक विश्लेष्ण में पता चला है की युवा अक्सर इन्टरनेट पर सेक्स के बारे में सर्च करते रहते हैं जैसे ज्यादा देर तक सेक्स करने की टेबलेट, लिंग का आकार कैसे बड़ा करें, एक घंटे तक लगातार करने की आयुर्वेदिक दवा आदि |

ज्यादा देर तक करने की टेबलेट

इन सब विषयों की पर्याप्त जानकारी नहीं होने से वो अपना पैसा और समय दोनों बर्बाद कर देते हैं | न तो वे शारीरिक रूप से संतुष्ट रह पाते हैं और न ही मानसिक शांति रहती है | उन्हें हमेशा अपने आप में शर्मिंदगी लगती है कि मैं ज्यादा देर तक नहीं कर पाता, या मेरा लिंग छोटा है, मेरा टाइमिंग कम है आदि | आज इस लेख में हम आपको यह जानने में मदद करेंगे कि आप समझ पायें की आपको सच में कमजोरी है या सिर्फ ये आपके मन का वहम है |

युवाओं के मन में रहने वाली शंका जो असल में कोई रोग या कमजोरी नहीं है :-

  • मेरा लिंग छोटा है | (या मेरा लिंग पोर्न विडियो में जितना दिखाया जाता है उतना बड़ा नहीं है )
  • छोटे लिंग से लड़की को संतुष्ट नहीं कर पाउँगा |
  • मैं एक घंटे तक सेक्स नहीं कर पाता मुझमें कोई कमजोरी है |
  • मेरा जल्दी निकल जाता है |
  • रोमांटिक बाते करने पर मेरे लिंग से चिपचिपा पानी आता है शायद मुझे धात गिरने की समस्या है |
  • लिंग को दवा से बड़ा और मोटा किया जा सकता है |
  • किसी दवा को खाकर मैं ज्यादा देर तक सेक्स कर पाउँगा |

रोग या कमजोरी जो सच में आपको परेशान कर सकती हैं जिनका इलाज करना जरुरी है :-

  • लिंग में सिकुडन आ गयी हो |
  • नसों में शिथिलता हो प्रयाप्त तनाव नहीं आता हो |
  • बिना सेक्स के वीर्य निकल जाता हो |
  • 5 मिनट से भी कम समय में वीर्यपात हो जाता हो |
  • वीर्य पानी की तरह हो गया हो |
  • लिंग के उपरी हिस्से में बहुत अधिक सेंसिटिविटी हो गयी हो |
  • सेक्स का मन होने पर भी उत्तेजना नहीं आती हो |
  • सेक्स करने का मन नहीं करता हो |
  • विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण न होता हो |
  • पार्टनर के पास जाते ही घबराहट होती हो और योनी प्रवेश करते ही या करने से पहले ही स्खलन हो जाता हो |
  • ज्यादा देर तक करने में थकान हो जाती हो |
  • एक बार करने के बाद दुबार तनाव नहीं आता हो |

ध्यान दें :-

यह सभी समस्या होने पर घबराने की जरूरत नहीं है | क्योंकि इनमे से कोई भी कमजोरी या रोग असाध्य नहीं है | अगर आप ज्यादा देर तक नहीं कर पाते हैं तो उचित दवा या टेबलेट लेके इसे ठीक किया जा सकता है | इस लेख में हम आपको उन्ही दवाओं की जानकारी देंगे जिनका उपयोग करके आप ज्यादा देर तक करने में समर्थ हो सकते हैं |

ज्यादा देर तक करने की दवा (टेबलेट / कैप्सूल / चूर्ण / पाउडर)

हमारे जीवन में यौन क्रिया एक जरुरी पहलु है | अगर आप एक स्वस्थ और संतुष्ट यौन संबंध बना पाने में असमर्थ रहें तो जीवन के हर पहलु पर इसका प्रभाव रहता है | व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों ही विषयों में स्वस्थ यौन संबंध बना पाना जरुरी हो जाता है | जल्दी स्खलन हो जाता हो, मानसिक नपुंसकता हो, लिंग में उत्तेजना नही होती हो, ज्यादा देर तक नहीं कर पाना, धात गिरना आदि ऐसी समस्याएं हैं जो आपकी सेक्सुअल लाइफ को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं |

लेकिन इनके लिए बहुत अधिक घबराने की आवश्यकता भी नहीं है क्योंकि एक स्वस्थ दिनचर्या, उचित खान पान और सही दवा लेकर इन्हें आसानी से ठीक किया जा सकता है | इस लेख में हम ज्यादा देर तक करने के लिए उपयोग में लिए जाने वाली विश्वसनीय टेबलेट आदि के बारे में जानकारी देंगे |

ज्यादा देर तक करने की टेबलेट (Tablet for long performance in bed) :-

अगर आप शीघ्रपतन या जल्द स्खलन जैसी समस्याओं से परेशान हैं और ज्यादा देर तक करने में असमर्थ हैं तो ये आयुर्वेद टेबलेट आपके लिए बहुत कारगर सिद्ध हो सकती हैं | आयुर्वेद में टेबलेट को वटी या गोली बोला जाता है | ये शास्त्रोक्त और विश्वसनीय टेबलेट नुकसान रहित और असरदार हैं | आइये जानते हैं ज्यादा देर तक करने के लिए टेबलेट के बारे में :-

१. महास्तंभन वटी (टेबलेट) :- धतुरा, भांग, लौंग, भंग स्वरस आदि द्रव्यों से बनी यह टेबलेट पुरुषों के लिए बहुत उपयोगी है | ज्यादा देर तक करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है | यह वीर्य को गाढ़ा करने और नसों में ताकत देने का कार्य करती है | इसकी एक गोली सुबह एक शाम को शहद के साथ या गाय के दूध के साथ सेवन की जा सकती है |

२. कामसुधा योग :- यह कैप्सूल फॉर्म में एक आयुर्वेदिक वाजीकरण रसायन है | इसमें 21 ताकतवर जड़ी बूटियों का कॉम्बिनेशन है | यह युवाओं एवं प्रोढ़ों दोनों के लिए समान उपयोगी है | उत्तेजना की कमी, लिंग में ढीलापन, जल्द स्खलन जैसी सभी समस्याओं में इसका उपयोग किया जाता है | अगर आप ज्यादा देर तक सेक्स करना चाहते हैं तो इस टेबलेट का सेवन सुबह शाम तीन महीने तक करें | यह पुरुष को अश्व (घोड़े) के समान शक्तिशाली बना देती है |

३. वीर्य स्तम्भन टेबलेट (वटी) :- वीर्य विकार होने पर पुरुष को ज्यादा देर तक सेक्स करने में असमर्थता हो जाती है | ऐसे में वीर्य स्तंभन वटी या टेबलेट बहुत कारगर सिद्ध होती है | यह वीर्य में आई कमजोरी को दूर करती है एवं इसका प्रोडक्शन बढ़ाती है | यह एक शास्त्रोक्त आयुर्वेद दवा है और दुष्प्रभाव रहित है |

४. वंगेश्वर रस टेबलेट :- यह रस रसायन प्रकरण की आयुर्वेदिक टेबलेट है | यौन समस्याओं में इसका बहुत सकारात्मक प्रभाव रहता है | इसमें बंग भस्म का उपयोग किया जाता है | यौन कमजोरी में चिकित्सक की सलाह से इसका सेवन किया जा सकता है | बिस्तर पर लंबे समय तक के लिए या ज्यादा देर तक करने के लिए यह एक कारगर टेबलेट है |

५. शुक्र मातृका वटी (टेबलेट) :- शुक्र विकारों में यह टेबलेट बहुत कारगर है | शुक्र दोष के कारण आई कमजोरी की वजह से ज्यादा देर तक सेक्स नही कर पाने की अवस्था में इसका सेवन करना चाहिए | इसका सेवन करते समय पौष्टिक चीजो का सेवन करें |

ज्यादा देर तक टिकने के लिए उपयोगी आयुर्वेदिक पाउडर या चूर्ण –

चूर्ण आयुर्वेद में सबसे साधारण और कारगर औषधि है | गुणों के अनुसार द्रव्यों को मिलाकर उनका चूर्ण बना लिया जाता है | यौन रोगों या कमजोरियों के लिए भी बहुत से चूर्ण उपयोग में लिए जाते हैं फिर चाहे वह नपुंसकता की समस्या हो, ज्यादा देर तक न कर पाने या फिर शीघ्रपतन, स्वपनदोष जैसी कोई समस्या | निचे दिए गये चूर्ण आप इन समस्याओं में उपयोग कर सकते हैं :-

ज्यादा देर तक करने के लिए टेबलेट ( या वटी/ कैप्सूल / चूर्ण ) आदि का प्रयोग कैसे करें ?

यहाँ पर बताई गयी ज्यादा देर तक करने के लिए उपयोग में ली जाने वाली आयुर्वेदिक टेबलेट और अन्य दवाएं बहुत ही कारगर है | लेकिन इनका उपयोग करने से पहले आप अपनी शरीर की प्रकृति एवं रोग की अवस्था के बारे में चिकित्सक को बता कर उसकी सलाह से ही इनका उपयोग करे ताकि आपको इनका लाभ पुर्णतः मिल पाए |

धन्यवाद ||

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *