हेमनाथ रस (Hemnath Ras) : गुण, उपयोग, फायदे एवं नुकसान

हेमनाथ रस : यह आयुर्वेदिक रसायन प्रमेह एवं प्रदर रोगों में बहुत उपयोगी है | आधुनिक समय में गलत आचरण एवं खान पान के कारण युवाओं में यह समस्या बहुत अधिक देखने को मिलती है | इन रोगों में महिला हो या पुरुष शरीर अत्यंत कमजोर हो जाता है एवं थकान बनी रहती है | हेमनाथ रस प्रमेह और प्रदर दोनों के लिए एक उत्तम औषधि है | आइये जानते हैं इसका सामान्य परिचय :-

औषधि का नाम (Name of medicine)हेमनाथ रस
प्रकार (Type)गोली
परिकल्पना (Thesis)रस रसायन
प्रधान द्रव्य (Main contents)शुद्ध पारा, गंधक, स्वर्ण भस्म
उपयोग (Uses)प्रमेह एवं प्रदर रोगों में
औषधीय गुण (Medicinal Properties)योगवाही एवं रसायन
फायदे (Benefits)स्वप्नदोष, धात, शीघ्रपतन एवं सफ़ेद पानी
जैसे रोगों में फायदेमंद
सेवन की विधि (How to use)एक एक गोली सुबह शाम मधु या
गुडूची स्वरस के साथ
नुकसान (Side effects)कोई ज्ञात दुष्प्रभाव नहीं
हेमनाथ रस की जानकारी

हेमनाथ रस क्या है / What is hemnath ras ?

यह एक आयुर्वेदिक रसायन है जिसका उपयोग खासकर प्रमेह रोगों एवं महिलाओं में सफ़ेद पानी की समस्या के लिए किया जाता है | यह औषधि महिला पुरुष दोनों के लिए समान गुणकारी है | इसमें स्वर्ण भस्म, शुद्ध पारा, गंधक जैसे घटक होते हैं जो अपने गुणों के कारण इन समस्याओं में बेहद उपयोगी मानें जाते हैं | ऐसे पुरुष या नवयुवक जिन्हें स्वप्नदोष, धात गिरना, शीघ्रपतन जैसी समस्या हो उन्हें इस दवा का जरुर उपयोग करना चाहिए |

स्त्रियों में भी सोम रोग एवं सफ़ेद पानी की समस्या में इससे बहुत शीघ्र लाभ मिलता है | इन रोगों के कारण स्त्री बहुत कमजोर हो जाती है जिससे वह मानसिक एवं शारीरिक दोनों तरह से अस्वस्थ रहती है | इस लेख में हम हेमनाथ रस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दे रहें हैं |

हेमनाथ रस के घटक / Contents of hemnath ras

  • शुद्ध पारा
  • गंधक (शोधित)
  • स्वर्ण भस्म
  • कपूर
  • ताम्र भस्म
  • लौह भस्म
  • स्वर्ण माक्षिक भस्म
  • प्रवाल भस्म
  • वंग भस्म

बनाने की विधि / Preparation Process of Hemnath ras

इस रसायन को बनाने के लिए स्वर्ण भस्म, स्वर्ण माक्षिक भस्म, शुद्ध पारा, गंधक को एक एक तोला लेकर एवं अन्य औषधियों को 6-6 माशे लेकर मिला लें | अब खरल में इसकी कज्जली बना लें | अब इस कज्जली में केले के फूलों का रस, अफीम का पानी और गुलर के रस की सात सात भावना दे | इसके बाद इसकी छोटी छोटी गोलियां बना लें | इस तरह से हेमनाथ रस तैयार हो जाता है |

सेवन की विधि / How to use Hemnath ras ?

इसकी एक एक गोली सुबह शाम गुडूची स्वरस, या मधु तथा जामुन की गुठली का चूर्ण के साथ सेवन करें |

हेमनाथ रस

हेमनाथ रस के गुण उपयोग एवं फायदे / Hemnath ras uses and benefits

यह रसायन प्रमेह रोग की सुप्रसिद्ध औषधि है | मूत्राशय, वृक्क और विर्यवाहिनी नाड़ी दुर्बलता को ठीक करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है | पेशाब के साथ वीर्य स्राव होने की समस्या (धात की समस्या) में इसका उपयोग करना बहुत फायदेमंद रहता है |

स्त्रियों में सोम रोग एवं श्वेत प्रदर की समस्या में भी यह औषधि बहुत गुणकारी है | इस समस्या में इसका उपयोग से जल्द लाभ मिलता है | इसके अलावा बहुत सी समस्याएं जैसे बहुमूत्र, मधुमेह, शीघ्रपतन, वीर्य का पतलापन, कमर दर्द, स्वप्नदोष आदि में भी यह औषधि लाभकारी है |

हेमनाथ रस योगवाही एवं रसायन होने के कारण वात, कफ़ एवं त्रिदोष के कारण उत्पन्न सभी विकारों में लाभदायक है | स्त्रियों एवं पुरुषों दोनों के लिए इसके गुण समान हैं | इसके उपयोग से दोष नष्ट हो शरीर कांतियुक्त एवं सबल हो जाता है |

हेमनाथ रस के नुकसान / Side effects of Hemraj ras

यह औषधि एक रसायन है अतः इसका उपयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए | अधिक मात्रा में इसका उपयोग करना हानिकारक हो सकता है | हमेशा ध्यान रखें की बिना चिकित्सक की सलाह के इसका उपयोग न करें | गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चो को इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए |

Frequently asked questions / सवाल जवाब

हेमनाथ रस का उपयोग किन रोगों में किया जाता है ?

यह रसायन प्रमेह एवं प्रदर रोगों में उपयोग में लिया जाता है |

हेमनाथ रस के प्रमुख घटक क्या हैं ?

इसमें स्वर्ण भस्म, शुद्ध पारा, शुद्ध गंधक एवं स्वर्ण माक्षिक भस्म जैसे द्रव्य होते हैं |

क्या इसका उपयोग करने से शीघ्रपतन दूर हो जाता है ?

यह औषधि स्वप्नदोष, धात एवं शीघ्रपतन जैसी समस्याओं में बहुत गुणकारी है |

क्या इस दवा के सेवन से नुकसान हो सकता है ?

इसमें खनिज द्रव्यों की अधिकता होती है अतः इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना हानिकारक हो सकता है |

क्या हेमनाथ रस का उपयोग महिलाएं भी कर सकती हैं ?

हेमनाथ रस सोमरोग एवं सफ़ेद पानी की समस्या में उपयोगी है | इसका उपयोग महिलाएं कर सकती हैं |

धन्यवाद ||

One thought on “हेमनाथ रस (Hemnath Ras) : गुण, उपयोग, फायदे एवं नुकसान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *