नारिकेल खंडपाक (Narikel Khandpak) : पुरुषत्व बढ़ाने वाली दवा

नारिकेल खंडपाक नारियल से तैयार होने वाली औषधि है | नारियल के फायदों से आप सभी परिचित होंगे, यह शीतवीर्य, पौष्टिक, वीर्यवर्धक एवं पाचक गुणों वाला होता है | नारियल से तैयार होने वाला पाक भी इन्हीं गुणों से युक्त होता है एवं किसी भी ऋतू में इसका सेवन किया जा सकता है | इस लेख में हम नारिकेल खंड पाक के बारे में जानेंगे |

नारिकेल खंडपाक क्या है / Narikel Khandpak kya hai ?

नारियल गोले या गिरी को नारियल पानी अथवा गाय के दूध में पाक कर इस औषधि का निर्माण किया जाता है | यह अत्यंत पौष्टिक एवं बलवर्धक पाक है | इस पाक के निरंतर सेवन से पुरुषत्व में वृद्धि होती है | पाचन और अम्ल की समस्या में भी यह पाक बेहद गुणकारी है | नारिकेल खंडपाक का उपयोग पैतिक रोगों में किया जाता है |

नारिकेल खंड पाक के घटक / Narikel Khandpak ingredients

  • नारियल की गिरी
  • गाय का घी
  • नारियल पानी अथवा गाय का दूध
  • चीनी

नारीकेल खंडपाक बनाने की विधि / Narikel Khandpak kaise banaye

नारियल से बने इस पाक को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं | इसे बनाने के लिए निम्न विधि का उपयोग करें :-

  • नारियल गिरी को कद्दूकस कर लें |
  • अब इसे गाय के घी में धीमीं आंच पर भुनें |
  • ध्यान रखें की यह जले ना |
  • अब नारियल गिरी से चार गुना नारियल पानी लेकर घोंटे |
  • नारियल पानी उपलब्ध न हो तो गाय के दूध में घोंटे |
  • अब नारियल गिरी के बराबर चीनी लेकर धीमी आंच पर पकाएं |
  • जब चाशनी गाढ़ी हो जाये तो इसे उतार कर ठंडा कर लें |
  • ठंडा हो जाने पर चिकने बर्तन में निकाल कर रख लें |

सेवन एवं अनुपान की विधि / Narikel khandpak uses

इसकी एक से दो तोला की मात्रा लेकर सुबह शाम गाय के दूध या शहद के साथ लें |

नारिकेल खंडपाक

नारिकेल खंडपाक के फायदे एवं उपयोग / Narikel Khandpak benefits

यह पाक पुरुषों के लिए बहुत गुणकारी है | शीतवीर्य का होने के कारण शुक्रक्षय की समस्या में इसके सेवन से बहुत लाभ होता है | आइये जानते हैं इसके फायदे :-

  • यह पौष्टिक और बल्यवर्धक गुणों वाला है |
  • पित्त बिगड़ने की अवस्था में इस पाक से बहुत फायदा होता है |
  • अपच, खट्टी डकार आना, सीने में जलन जैसी समस्याओं में इसका सेवन करने से लाभ होता है |
  • यह शुक्र क्षय को रोकता है |
  • शुक्र क्षय के कारण आयी कमजोरी नारिकेल खंड पाक के सेवन से दूर हो जाती है |
  • यह पुरुषत्व को बढाता है |
  • अम्लपित्त की समस्या में यह पाक बहुत उपयोगी है |
  • यह खाने में स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक औषधि है |
  • इसका सेवन हर ऋतू में किया जा सकता है |

नारिकेल खंड पाक के नुकसान / Narikel khandpak side effects

यह पाक, मधुर, स्निग्ध, शीतवीर्य एवं पौष्टिक गुणों वाला है | इसके किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते | डायबिटीज के रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए |

यह भी पढ़ें :-

Health Effects of Coconut Oil-A Narrative Review of Current Evidence

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *