मदन प्रकाश चूर्ण (Madan Prakash Churn) के गुण, फायदे एवं नुकसान

मदन प्रकाश चूर्ण (Madan Prakash Churna) अदम्य बल एवं वीर्य बढाने वाला चूर्ण है | यह शुक्र की वृद्धि करता है एवं उसे पुष्ट करता है | बचपन की गलतियों या अत्यधिक मैथुन के कारण शुक्र पतला हो गया हो तो इस चूर्ण का सेवन करना चाहिए |

मदन प्रकाश चूर्ण के फायदे
मदन प्रकाश चूर्ण के फायदे

इस लेख में हम इस औषधि के बारें में निम्न बातें बतायेंगे –

  • मदन प्रकाश चूर्ण क्या है ? Madan Prakash Churn kya hai ?
  • इस चूर्ण को कैसे बनाते हैं ?
  • इसके घटक क्या क्या हैं ? Madan Prakash Churna ke ghatak dravya kya hain ?
  • मदन प्रकाश चूर्ण के फायदे क्या हैं ? Madan Prakash Churn के फायदे
  • इसका सेवन कैसे करें ?
  • Madan Prakash Churn के नुकसान क्या हैं ?

मदन प्रकाश चूर्ण क्या है एवं इसके घटक (Madan Prakash Churn ke ghatak)

यह एक शास्त्रोक्त औषधि है | जिसको चूर्ण प्रकरण की विधि से बनाया जाता है | इस औषधि का उपयोग मुखतः पुरुषों की कमजोरियो को दूर करने के लिए किया जाता है | कामसुधा योग, मन्मथ रस, वंगेश्वर रस एवं जातिफलादी वटी की तरह यह भी एक वाजीकारक औषधि है | इसे शुक्र विकारों को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी बताया गया है | मदन प्रकाश चूर्ण को बनाने के लिए निम्न घटक द्रव्यों का उपयोग होता है :-

  • तालमखाना, शतावरी
  • मूसली, मोचरस
  • विदारीकन्द, गोखरू
  • सोंठ, जायफल
  • असगंध, भांग
  • कौंच बीज, वंशलोचन
  • सेमर के फूल, उडद की दाल (घी में भूनी हुयी)
  • खरेंटी

बनाने की विधि / Madan Prakash Churna Banane ki Vidhi

इस औषधि को बनाने के लिए उपर बतायी गयी सभी जड़ी बूटियों को समान मात्रा में लेना होता है | इसके उपरांत इन सभी जड़ी बूटियों को बारीक़ पीस लिया जाता है | अब कपड़छान करके बराबर मात्रा में मिश्री का चूर्ण मिला लें | इस तरह से मदन प्रकाश चूर्ण (Madan Prakash Churna) तैयार हो जाता है | इसे शीशी में डाल कर रख लें |

सेवन की विधि / Madan Prakash Churna sevan ki vidhi

इसकी ३ से ६ माशे की मात्रा का सेवन सोने से पहले गाय के दूध या पानी के साथ करना चाहिए |

मदन प्रकाश चूर्ण (Madan Prakash Churna) के फायदे /Madan Prakash Churna Benefits in hindi

यह चूर्ण पौष्टिक एवं वाजीकारक औषधि है | इसके सेवन से बल एवं वीर्य की वृद्धि होती है | यह थकान कम करता है एवं धातुओं को पुष्ट करता है | यह चूर्ण पुरुषों को होने वाले प्रमेह रोगों में बहुत फायदेमंद होता है | आइये जानते है Madan Prakash Churna के फायदे :-

  • यह बल्यवर्धक औषधि है |
  • इसके सेवन से वीर्य बनता है एवं गाढ़ा होता है |
  • यह शुक्र विकारों को दूर करने वाली औषधि है |
  • धात गिरने की समस्या एवं शीघ्रपतन में गुणकारी है |
  • यह पौष्टिक रसायन का काम करता है, इसके सेवन से शरीर में स्फूर्ति आती है |
  • शुक्रवाहिनी शिराओं को पुष्ट करता है |
  • इसके उपयोग से धात का पतला होना, शीघ्रपतन एवं स्वप्नदोष की समस्या दूर हो जाती हैं |

मदन प्रकाश चूर्ण के नुकसान / madan prakashchurna side effects

यूँ तो यह पुरुषो के लिए अत्यंत गुणकारी औषधि है लेकिन इसमें भांग होने के कारण इसका सेवन अधिक समय तक नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी लत लग सकती है | यह भी ध्यान रखें कि इस औषधि का सेवन चिकित्सक के दिशा निर्देशों में एवं बतायी गयी मात्रा में ही करें |

धन्यवाद |

3 thoughts on “मदन प्रकाश चूर्ण (Madan Prakash Churn) के गुण, फायदे एवं नुकसान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *