कैप्सूल शीघ्र स्खलन की पतंजलि दवा का नाम एवं उपाय | Shighra skhlan ki patanjali dawa capsule name

कैप्सूल शीघ्र स्खलन की पतंजलि दवा का नाम अगर आप जानना चाहते है तो इस लेख में हम आपको पतंजलि द्वारा निर्मित एवं अन्य आयुर्वेदिक कैप्सूल के नाम उनके उपयोग के साथ बताएँगे | ये दवाएं शीघ्र स्खलन को ठीक करने में सक्षम है | इन दवाओ का निर्माण आयुर्वेद की प्रसिद्द जड़ी-बूटियों एवं भस्मों आदि को मिलाकर किया जाता है |

शीघ्र स्खलन एक सामान्य यौन दुर्बलता है जिसका उपचार आयुर्वेद दवाओं एवं घरेलु उपायों द्वारा आसानी से किया जा सकता है | पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड आयुर्वेद दवा निर्माता कंपनियों में जाना पहचाना नाम है | पतंजलि के अलावा बहुत सी आयुर्वेदिक फार्मेसी है जो बेहतरीन दवाओं का निर्माण करती है |

इस लेख में हम आपको शीघ्र स्खलन की पतंजलि दवाओं, शीघ्र स्खलन की आयुर्वेदिक दवा का नाम एवं उपायों के बारे में बताएँगे जो शीघ्रपतन, नपुंसकता एवं अन्य यौन दुर्बलताओं में बेहतरीन कार्य करते है |

शीघ्र स्खलन की पतंजलि दवा का नाम

तो चलिए जानते है शीघ्र स्खलन की पतंजलि दवा का नाम जिसमे कैप्सूल, चूर्ण एवं वटी सभी दवाएं आती है |

ये हैं कैप्सूल शीघ्र स्खलन की पतंजलि दवाओं के नाम | PE Patanjali Products Name

Sr. No.दवा का नाम घटक उपयोग
1. पतंजलि अश्वगंधा कैप्सूल अश्वगंधा एक्सट्रेक्टएनर्जी बूस्टर एवं टेस्टोस्टेरोन बूस्टर के रूप में उपयोगी
2. पतंजलि शिलाजीत कैप्सूल शिलाजीत एक्सट्रेक्टसामान्य यौन दुर्बलताओं में उपयोगी
3.पतंजलि अश्वशिला कैप्सूल शिलाजीत एवं अश्वगंधाएनर्जी, रोगप्रतिरोधकता, शीघ्र स्खलन
4. यौवन गोल्ड कैप्सूल मकरध्वज, कहरवा पिष्टी, तालमखाना एवं अन्य 30 घटकयौन क्षमता वर्द्धक, शीघ्रपतन में उपयोगी
5.कामसुधा कैप्सूलमकरध्वज, प्रवाल पिष्टी एवं अन्य 19 घटकनपुंसकता, शीघ्रस्खलन एवं धातुवर्द्धक
6.मकरध्वज गुटिकामकरध्वज यौन दुर्बलताओं में उपयोगी
7. यौवनामृत कैप्सूल अश्वगंधा, कौंच, मुसली आदिजोश वर्द्धक, शीघ्र स्खलन में उपयोगी
8. टेटेक्स कैप्सूल गोखरू, अश्वगंधा, सफ़ेद मुसली आदिशीघ्र स्खलन
9. शिलाप्रवंग कैप्सूल शिलाजीत, प्रवाल पिष्टी आदि धातु, शीघ्रपतन
10. वीटा एक्स गोल्ड कैप्सूल गोखरू, शिलाजीत, वंग भस्म यौन शक्ति वर्द्धक
11. मुसली एक्स कैप्सूलसफ़ेद मुसली ताकत एवं यौनदुर्बलताओं में
12. शिलाजत्वादी वटी कैप्सूलशिलाजीत एवं अन्य आयुर्वेदिक घटक यौन दुर्बलताओं में उपयोगी

निम्न कारणों से हो सकता है शीघ्र स्खलन

निम्न कारणों से पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या होती है | निचे दिए गए कारण से आप समझ सकते है कि पुरुषों में आखिर ये समस्या क्यों होती है | इसके लिए हमने पतंजलि की कैप्सूल एवं दवाओं का नाम के बारे में ऊपर की टेबल में बताया है |

  • शीघ्र स्खलन की समस्या मानसिक तनाव एवं शारीरिक दुर्बलता के कारण हो सकती है |
  • धातुओं का पौषण ठीक ढंग से न होने के कारण भी शीघ्र स्खलन हो जाता है |
  • अधिक कामुकता भी इसका एक कारण बनता है |
  • शराब, धुम्रपान एवं नशीले पदार्थों का सेवन करना |
  • नशों का ढीलापन
  • शरीर में धातुओं का क्षीण होना |
  • अधिक उत्तेजक आहार का सेवन |
  • लम्बे समय तक कब्ज की समस्या रहना |
  • डर एवं घबराहट का माहोल भी शीघ्र स्खलन के लिए जिम्मेदार होते है |
  • प्रोलाक्टिन एवं थाइरोइड हार्मोन में असंतुलन भी पीई के कारण होते है |
  • कोई आन्तरिक चोट एवं गुर्दे के विकार भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते है |

शीघ्र स्खलन के लिए प्राकृतिक उपाय

अगर आप कैप्सूल शीघ्र स्खलन की पतंजलि दवा का नाम जान गए है तो इसका अर्थ ये ना लगाये की आप इनका सेवन करके उपचार कर लेंगे | ध्यान दें किसी भी आयुर्वेदिक दवा का प्रयोग आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह अनुसार करना चाहिए | अगर आपने वैद्य सलाह ले रखी है तो निश्चित इन दवाओं का इस्तेमाल कर सकते है |

यहाँ हम शीघ्र स्खलन के लिए कुछ प्राकृतिक उपचार आपको बता रहें जिनका प्रयोग लाभदायक होता है |

प्याज एवं लहसुन ➠ अगर आप आहार में प्याज एवं लहसुन इस्तेमाल करते है तो ये अपने स्तंभक गुणों के कारण शीघ्रपतन जैसे रोगों में फायदा देते है |

अश्वगंधा चूर्ण ➠ अश्वगंधा को आयुर्वेद में विभिन्न बिमारियों के लिए प्रयोग किया जाता है | यह पुरुषों में यौन दुर्बलताओ को दूर करने एवं शारीरिक शक्ति को बढ़ाने में मदद करते है |

शतावरी ➠ शतावरी को भी यौन समस्याओं में अच्छी औषधि मानी जाती है | रोज शतावरी चूर्ण को दूध के साथ सेवन करने से वीर्य गाढ़ा होता है एवं सहवास में समय बढ़ता है |

कौंच बीज ➠ कौंच के बीज तासीर में काफी गरम होते है अत: इनका प्रयोग अन्य शीतल द्रव्यों के साथ किया जाता है | शीघ्र स्खलन की दवा के रूप में इसका प्रयोग अकेले नहीं करना चाहिए |

पैल्विक फ्लोर व्यायाम ➠ यह व्यायाम पुरुषों में स्खलन की परवर्ती को कम करने का कार्य करता है | इसका नित्य अभ्यास करने से शीघ्र स्खलन की समस्या ठीक होने लगती है |

हरी पत्तेदार सब्जियां ➠ हरी पत्तेदार सब्जियां सेवन शीघ्र स्खलन में लाभदायक रहती है | सप्ताह में कुछ दिन हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए |

ध्यान एवं योगासन ➠ मैडिटेशन एक एसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा आप अपनी मानसिक व्याधियों एवं तनाव को खत्म कर सकते है | अत: जिन्हें मानसिक विकारों के कारण शीघ्रपतन होता हो उन्हें मैडिटेशन एवं योग को अपनाना चाहिए |

निष्कर्ष:

यहाँ वर्णित सभी आयुर्वेदिक दवाएं शीघ्रस्खलन में उपयोगी है | इन दवाओं का इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह अनुसार ही करना चाहिए | हालाँकि ये औषधियाँ नुकसान रहित होती है लेकिन गलत तरीके एवं मात्रा में लेने से कुछ साइड इफ़ेक्ट हो सकते है | अत: चिकित्सकीय सलाह सर्वोपरि है |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *