ऐसी कौन सी दवा है जो 1 घंटे तक सहवास करने की ताकत देती है (Medicine for long lasting in bed)

सहवास एक प्राकृतिक क्रिया है | प्रकृति के संचालन के लिए सहवास बहुत जरुरी है | सभी जिव जन्तु मनुष्य यह क्रिया किसी ना किसी रूप में करते हैं और अपने वंश को आगे बढाते हैं | जीवन कायम रखने के साथ साथ यह आनंद प्राप्त करने का एक तरीका भी है | व्यक्ति जैसे जैसे बचपन से जवानी में कदम रखता है उसको विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होता है एवं सहवास करने की इच्छा जागृत होती है |

सहवास का आनंद तभी सही तरीके से प्राप्त होता है जब लंबे समय तक इसे अपने साथी के साथ करने की क्षमता आपमें हो | इससे पहले भी हमने बिस्तर पर लंबे समय तक के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा के बारे में एक लेख लिखा था आप इसे पढ़ कर लंबे समय तक सहवास के लिए दवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

ऐसी कौन सी दवा है जो 1 घंटे तक सहवास करने की ताकत देती है

आधुनिकता के इस दौर में हर युवा और बुजुर्ग सहवास या यौन संबंधो का मजा लेना चाहता है | लेकिन बिगडती लाइफस्टाइल के कारण सेक्स कमजोरी की वजह से अधिकांश पुरुष आज जल्द स्खलित होने की समस्या से झुझते रहते है | ऐसे में इन्टरनेट पर ऐसी दवाओं को खोजते हैं जो घंटो तक सेक्स या सहवास करने की ताकत देती हों |

इस लेख में हम ऐसी ही दवाओं का विश्लेष्ण करेंगे कि क्या सच में ऐसी कोई दवा है जो आपको 1 घंटे या आधा घंटे तक यौन संबंध बनाने की ताकत देती हो |

क्या सच में ऐसी कोई दवा है जो 1 घंटे तक सेक्स करने में मदद करती है ?

एक सामान्य स्वस्थ पुरुष का सहवास टाइम 7 से 15 मिनट तक होता है और स्त्री को स्खलित करने के लिए इतना समय काफी होता है बशर्ते आप यौन क्रिया और उसके सही तरीके जानते हों | लेकिन वर्तमान में इन्टरनेट पर उपलब्ध अश्लील सामग्री की वजह से पुरुषों खासकर युवाओं के मन में घंटो घंटो तक संभोग करने की लालसा जगह बना लेती है और इस वजह से वह “ऐसी कौन सी दवा है जो 1 घंटे तक सहवास करने की ताकत देती है” जैसी चीजें इन्टरनेट पर सर्च करता रहता है |

अब सवाल यह उठता है की क्या सच में ऐसी कोई दवा है जो आपके सेक्स टाइम में इतना अधिक इजाफा कर सकती है यानि आपको घंटो घंटो तक टिके रहने की ताकत दे सकती है |

इस सवाल का जवाब हाँ और ना दोनों हैं, आयुर्वेद और अंग्रेजी ड्रग्स दोनों में ऐसी दवाएं मौजूद हैं जिनके प्रभाव से आप घंटो तक अपना वीर्य रोक पाने में कामयाब हो सकते हैं | लेकिन ऐसी कोई सुरक्षित औषधि नहीं है जिससे आप अपना सेक्स टाइम हमेशा के लिए 1 घंटे तक कर पायें |

यानि आयुर्वेद में कुछ अफीम युक्त दवाएं हैं और अंग्रेजी दवाएं जिनमें सिल्डेनाफिल जैसे ड्रग्स होते हैं इन दवाओ का सेवन करके आप लगभग आधा से 1 घंटे अपने वीर्य को रोक सकते हैं | क्योंकि शरीर पर जब तक इनका असर रहता है यह वीर्य स्राव को रोकती हैं |

1 घंटे तक करने के लिए किन दवाओं का उपयोग करना चाहिए ?

यौन संबंध शारीरिक और मानसिक तृप्ति के लिए एक आवश्यक क्रिया है | एक सुखी और आनन्दपूर्ण यौन क्रिया के लिए उचित समय तक बिस्तर पर टिक पाना आवश्यक होता है | अगर जल्द स्खलन हो जाये या शीघ्रपतन की समस्या हो तो यह मानसिक असंतुष्टि का कारण बनता है और रिश्तो में तनाव होने लगता है |

सेक्स टाइम बढ़ाने के लिए बाजार में बहुत सी दवाएं उपलब्ध हैं | इनमें सिल्डेनाफिल जैसे हानिकारक ड्रग्स एवं कुछ अफीम युक्त दवाएं प्रमुख हैं | इन दवाओं का उपयोग करने से उत्तेजना और सहवास टाइम दोनों बढ़ जाते हैं | इनके प्रभाव से 1 घंटे तक करने की ताकत मिलती है, लेकिन इन दवाओं का शरीर पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है | इसलिए हमारी आपसे यही सलाह है की सिर्फ कुछ देर के मजे के लिए ऐसी दवाओं का सेवन ना करें |

सेक्स पॉवर बढाने के लिए क्या करना चाहिए ?

अगर आप यौन क्रिया सही से नही कर पाते हैं और अपने पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पाते हैं तो आपको आयुर्वेद का सहारा लेना चाहिए | आयुर्वेद में जल्द स्खलन होना, उत्तेजना में कमी, कामेच्छा में कमी, वीर्य विकार जैसी सभी समस्याओं का समाधान है | वाजीकरण इन सभी समस्याओं का सबसे सफल और प्रभावी इलाज है | वाजीकरण उपायों और दवाओं के माध्यम से इन सभी यौन कमजोरियों का बड़ी आसानी से निवारण किया जा सकता है |

जानिए वाजीकरण क्या है और इसका उपयोग कैसे करें ?

वाजीकरण आयुर्वेद की एक शाखा है जिसमें पुरुषों एवं महिलाओं की सभी यौन समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया है | इसमें हजारों दवाएं और नुस्खें हैं जिनका विधि अनुसार उपयोग करने पर बहुत जल्दी लाभ मिलता है और इनका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है | वाजीकरण के बारे में और अधिक जानने के लिए आप हमारा यह लेख जरुर पढ़ें इससे आपको 1 घंटे तक कर पाने के लिए उपलब्ध सबसे अच्छी वाजीकरण औषधियों की जानकारी मिलेगी |

“यौन कमजोरियों का वाजीकरण से इलाज”

धन्यवाद ||

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *