जीवन कल्प (Jeevan Kalp) से करें नवजीवन की प्राप्ति, जानें फायदे !

आयुर्वेद औषधियों का कुम्भ है | सभी छोटे बड़े रोगों का इलाज आयुर्वेद के माध्यम से संभव है | जीवन कल्प (jeevan kalp) वो आयुर्वेदिक रसायन है जो मानव शरीर में नवजीवन का संचार कर सकता है | आंवले, अभ्रक भस्म, केसर एवं चांदी के वर्क जैसे ताक़तवर द्रव्यों से बना यह रसायन हर उम्र के व्यक्ति के लिए उपयोगी होता है |

जीवन कल्प
jeevan kalp

इस लेख में हम निम्न बातों को जानेंगे :-

  • जीवनकल्प क्या है ?
  • इसे बनाने के लिए उपयोग में आने वाले घटक द्रव्य कोनसे हैं ?
  • जीवन कल्प बनाने की विधि |
  • उपयोग एवं अनुपान कैसे करें |
  • कब इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद रहता है ?
  • जीवनकल्प के फायदे क्या हैं ?

जीवन कल्प रसायन को बनाने की विधि एवं घटक द्रव्य |

यह अवलेह प्रकरण का रसायन है | अर्थात इसका निर्माण आयुर्वेद की अवलेह परिकल्पना के आधार पर होता है | इस रसायन को बनाने के लिए निम्न घटक द्रव्यों का इस्तेमाल किया जाता है :-

  • ताजे आंवलो की पिट्ठी – 11 किलो
  • गाय का घी – 1 किलो
  • चीनी – 20 किलो
  • अष्टवर्ग – 580 ग्राम
  • छोटी इलायची, वंशलोचन, जायफल – 4 तोला
  • जावित्री, तेजपात, लौंग, गुलाब के फुल, धनियाँ, – 4 तोला
  • सफ़ेद जीरा, दालचीनी, मुक्ताशुक्ति भस्म, मकरध्वज – 4 तोला
  • केसर – 2 तोला
  • चांदी वर्क – 1 तोला
  • अभ्रक भस्म – 1 तोला

जानें जीवनकल्प (jeevan kalp) कैसे बनाएं ?

  • सबसे पहले अष्टवर्ग को लेकर उसका क्वाथ बना लें |
  • अब आंवले की पिट्ठी को घी में भुन लें |
  • इसे तब तक भुने जब यह घी छोड़ने लग जाये |
  • अब अष्टवर्ग के क्वाथ वाले जल में चीनी डाल कर उसकी चाशनी बना लें |
  • चाशनी बनते ही उसमे केसर को डाल कर घोंट लें |
  • अब इसमें आंवले की पिट्ठी डाल कर अच्छे से पकाएं जब तक यह पाक की स्वरुप में न आ जाये |
  • मकरध्वज को खरल में डाल कर सूक्ष्म मर्दन कर लें |
  • इस मिश्रण में बाकि बची सभी जड़ी बूटियों का चूर्ण डाल कर अच्छे से घोंट लें |
  • इसे ठंडा हो जाने पर बर्तन में डाल कर ढक कर रख लें |
  • इस तरह से उत्तम श्रेणी का जीवन कल्प रसायन बन जाता है |

उपयोग एवं अनुपान कैसे करें ?

शरीर का काया कल्प करने की क्षमता रखने वाले इस रसायन का उपयोग बहुत फायदेमंद है | रोजाना 1 चम्मच जीवनकल्प रसायन का सेवन करना चाहिए इस से शरीर में नवशक्ति का संचार होता है |

जीवन कल्प (Jeevan Kalp) रसायन के फायदे :-

मकरध्वज, केसर, अभ्रक भस्म एवं मुक्ताशुक्ति भस्म जैसे उत्तमोतम द्रव्यों के योग से बना यह रसायन शरीर को नवजीवन देने का सामर्थ्य रखता है | आइये जानते हैं इसके फायदे :-

  • इस रसायन से रक्ताल्पता (रक्त की कमी) दूर हो जाती है |
  • आलस्य एवं थकान बिल्कुल ख़त्म हो जाती है |
  • शारीरिक क्षीणता जैसे विकार दूर हो जाते हैं |
  • यह हर उम्र के व्यक्ति के लिए उपयोगी है |
  • इसे हर मौसम में खाया जा सकता है |
  • इसके सेवन से शरीर हष्ट पुष्ट एवं बलवान हो जाता है |
  • श्वास एवं खांसी जैसे रोगों में बहुत फायदेमंद रहता है |
  • सर्दियों में इसका सेवन अमृत समान है |

विश्वसनीय जीवनकल्प रसायन कहाँ से प्राप्त करें ?

यूँ तो बहुत सी आयुर्वेद उत्पाद बनाने वाली कंपनियां ये उत्पाद बनाती हैं लेकिन विश्वसनीयता के तौर पर आप निम्न कंपनियों के उत्पाद का सेवन कर सकते हैं :-

  • Baidyanath Jeevan Kalp (जीवनकल्प) :- बैद्यनाथ का यह उत्पाद केसरी कल्प के नाम से उपलब्ध है | यह उत्तम शक्ति वर्धक एवं सेहतमंद उत्पाद है |
  • Lama jeevan kalp :- लामा के उत्पाद भी विश्वसनीय एवं अच्छी गुणवता वाले होते हैं |

अन्य सेहतमंद आयुर्वेदिक औषधियों की जानकारी |

कामेश्वर मोदक से पायें घोड़े जैसी कामशक्ति |

गोखरू पाक से करें शारीरिक कमजोरी को दूर |

सर्दियों में ग्वार पाठे के लड्डू का सेवन करें और बिमारियों से दूर रहें |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *