Ling नसों की कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं? 10 नेचुरल फूड, आयुर्वेदिक डॉक्टर से recommended

Penile Neurasthenia: शायद आपने यह नाम पहली बार सुना होगा। आम भाषा में जिसे आप लिंग नसों की कमजोरी बोलते हैं उसे मेडिकल टर्म में पेनाइल न्यूरस्थेनिया नाम से जाना जाता है। ये हमें बताया Dr अभिजीत जी ने। Dr साहब हमारी संस्था स्वदेशी उपचार से कई सालों से जुड़े हैं और समय समय पर अपना ज्ञान यहां पर साझा करते रहते हैं।

लिंग की नसों की कमजोरी में क्या खाएं इस सवाल के लिए आपको बहुत से आर्टिकल google पर मिल जायेंगे लेकिन कोई ऑथेंटिक जानकारी नहीं मिलेगी। इसी को ध्यान में रखकर Dr अभिजीत जी द्वारा इस विषय पर बताई गई बातों को ध्यान में रखकर ही यह आर्टिकल तैयार किया है। आपसे गुजारिश है इसे पूरा पढ़े और कमेंट सेक्शन में अपने विचार और परेशानियां भी साझा करें।

Ling नसों की कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं

Post Contents

क्या है Penile Neurasthenia, लिंग की नसों की कमजोरी?

यह एक ऐसी अवस्था है जिसमे पेनाइल veins किसी वजह से ढीली पड़ जाती हैं। आम तौर पर इसे सेक्सुअल वीकनेस से ही जोड़ कर देखा जाता है, लेकिन इस समस्या में आपकी यूरीन होल्डिंग कैपेसिटी पर भी प्रभाव पड़ता है। Dr साहब ने बताया की नसों में कमजोरी आ जाने से इरेक्शन सही से नहीं हो पाता साथ ही कुछ लोगो में जिन्हे ज्यादा कमजोरी हो जाती है पेशाब नहीं रुकने की समस्या भी हो जाती है।

यह समस्या सीधे सीधे आपके शादीशुदा और सेक्सुअल लाइफ पर असर करती है। Dr अभिजीत जी ने बताया की अभी 5 में से एक पुरुष इस समस्या से परेशान हैं। उनके पास डेली कोई न कोई ऐसा केस आता रहता है को लिंग की नसों की कमजोरी से परेशान होता है।

क्यों होती है Ling नसों की कमजोरी की समस्या, जानिए क्या हैं कारण

आयुर्वेद में हर समस्या को उसके जड़ से ढूंढा जाता है। Dr साहब ने बताया की यह समस्या भी डायबिटीज, हाई बीपी जैसे लाइफ स्टाइल बीमारियों की तरह है। खराब जीवनशैली, तनाव, दूषित खान पान और योग व्यायाम नहीं करना इस समस्या का मुख्य कारण है। कुछ केस में दर्द निवारक गोलियों, एनिटिबियोटिक्स के अधिक इस्तेमाल करने और नसे की आदत तथा हस्तमैथुन से भी यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।

लिंग की नसों में कमजोरी के मुख्य कारण:

  • तनाव और टेंशन
  • मिर्च मसाला और तला भुना खाना
  • अनुचित जीवनशैली
  • अंग्रेजी दवाइयों का अत्यधिक इस्तेमाल
  • Pain killers मेडिसिन का ज्यादा उपयोग करना
  • नशे की लत
  • रात में देर तक जागने की आदत
  • अत्यधिक हस्तमैथुन की आदत
  • योग व्यायाम नहीं करना
  • वियाग्रा जैसी दवाओं का दुष्प्रभाव
  • डायबिटीज हाई बीपी जैसे रोगों की वजह से
  • किसी चोट या सर्जरी की वजह से

Note: यूं तो जैसा ऊपर बताया है इनमे से कोई भी कारण से ling नसों की कमजोरी हो सकती है। लेकिन ज्यादातर इसका कारण खान पान, दिनचर्या का खराब होना और मानसिक तनाव ही है।

Ling नसों की कमजोरी को दूर करने के लिए क्या खाएं?

यूं तो हमने Dr अभिजीत जी से लिंग में नसों की कमजोरी को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक मेडिसन, ऑयल और खाना पान सभी के बारे में बात की थी। लेकिन यहां पर अभी हम सिर्फ लिंग नसों की कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं इसी के बारे में बात करेंगे। बाकी विषय पर जानकारी दूसरी पोस्ट के माध्यम से देंगे।

कहते हैं

“हम जो खाते हैं वही हमारा शरीर होता है।

Our Body is What we Eat”

हमारा शारीरिक विकास लगभग 80% हमारे खान पान पर निर्भर करता है। यही वजह है जिन बच्चों को अच्छा पोषित आहार नहीं मिलता वे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। लिंग की नसों में कमजोरी आना भी एक प्रकार का सेक्सुअल कुपोषण है। Dr साहब ने बताया की 80% cases में सिर्फ खान पान में परिवर्तन करके इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। आयुर्वेद में ऐसे सुपर फूड बताएं गए हैं जो लिंग की नसों की कमजोरी को हमेशा के लिए खत्म करने की क्षमता रखते हैं।

ऐसे ही 10 सुपर फूड के बारे में Dr अभिजीत जी ने बताया, इन्ही को हमने Ling नसों की कमजोरी में क्या खाएं की लिस्ट में शामिल किया है।

👉 पोटेशियम रिच केले से करें नसों की कमजोरी दू

केला इस समस्या में सबसे अच्छा है। केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। यह ब्लड फ्लो को बेहतर करता है इस वजह से पेनाइल नसों को वीकनेस में इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद रहता है। Strong erection मेंटेन करने के लिए रोज दो केले खाने चाहिए।

👉Garlic (लहसुन) से करे लिंग नसों की कमजोरी दूर

लहसुन नेचुरल वियाग्रा के रूप में जाना जाता है। लहसुन में Allicin पाया जाता है और यह उष्ण तथा वीर्यवर्धक गुणों वाला होता है। पेनिस में ब्लड फ्लो सही करने और नसों में आई कमजोरी को दूर करने के लिए लहसुन बहुत गुणकारी है। रोज 2 या 3 लहसुन की  कच्ची कलियां खाना चाहिए।

👉Pumpkin Seed भी हैं गुणकारी

पुरुषों के लिए pumpkin seed बहुत गुणकारी होते हैं। Omega 3 और fatty एसिड की मौजूदगी इन्हे वियाग्रा की तरह प्रभावी बनाती है। इनके सेवन से लिबिडो इंक्रीज होता है और इरेक्टाइल की समस्या में फायदा होता है।

👉तरबूज का सेवन करके करें ling नसों की कमजोरी को दूर

 तरबूज जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही इसमें औषधीय गुण भी होते है। इसमें L citrulline और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। लिंग नसों को मजबूत करने के लिए ये दोनो ही तत्व बहुत कारगर होते हैं। इसलिए गर्मियों में रोज ताजा तरबूज का सेवन करके नसों की कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

👉पालक खाएं और लिंग की नसों को मजबूत करें

पालक एक औषधीय सब्जी है। आयरन और folate की भरपूर मात्रा पालक को बहुत स्पेशल बनाती है। इसमें मैग्नीशियम भी होता है जो muscle contraction में हेल्प करता है। पालक खाने से पेनिस नसों में ब्लड फ्लो बढ़ता है, कमजोरी दूर होती है और आप बेड पर अच्छी परफॉर्मेंस दे पाते हैं।

👉तुलसी के पत्ते को भी करे शामिल

तुलसी एक दैवीय पौधा है। यह आयुर्वेदिक दवा का ही एक रूप है। तुलसी के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं साथ ही यह इम्यूनिटी और डाइजेशन के लिए भी बहुत गुणकारी है। लिंग की नसें कमजोर हो जाने पर रोज खाली पेट तीन चार तुलसी के पत्ते खाने चाहिए।

👉ब्लैकबेरी भी हैं उपयोगी

लिंग नसों में आई कमजोरी के लिए ब्लैकबेरी का उपयोग भी फायदेमंद रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो आपको तरोताजा रखने और ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत उपयोगी है। ब्लैकबेरी से सेक्सुअल वीकनेस दूर होती है और लिंग की नसों में मजबूती आती है।

👉जिंसेंग का भी कर सकते हैं उपयोग

रेड जिनसेंग Dr अभिजीत के अनुसार इस समस्या में रामबाण इलाज साबित हो सकता है। इसके सेवन से नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ता है साथ ही यह ब्लड फ्लो को मजबूत करने और Muscles को मेनटेन करने में बहुत उपयोगी है। इसलिए लिंग नसों की समस्या में रेड जिनसेंग खाना चाहिए।

👉अश्वगंधा और आंवला भी है फायदेमंद

आंवला और अश्वगंधा दोनो ही आयुर्वेद में विशेष महत्व रखते हैं। आंवला पाचन और यौन विकारों दोनो में कारगर है वहीं अश्वगंधा भी ओवरऑल हेल्थ बनाने में कारगर है। इन दोनो को उपयोग करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और नई ऊर्जा प्राप्त होती है। अगर आपके लिंग की नसों में कमजोरी आ गई है तो आपको अश्वगंधा और आंवला खाना चाहिये।

Ling नसों की कमजोरी को दूर करने के लिए Dr अभिजीत जी के टिप्स

  • पथ्य अपथ्य को अपनाएं
  • रोजाना योग व्यायाम अवश्य करें
  • जेनिटल हाइजीन का खयाल रखें
  • वाजीकारक औषधियों का सेवन करें
  • मानसिक तनाव से बचें
  • अंग्रेजी दवाओं और पैन किलर का कम उपयोग करें
  • पाचन को मजबूत करने वाली चीजों का सेवन करें
  • अगर ज्यादा समस्या है तो आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लें
  • वियाग्रा जैसी दवाओं का भूलकर भी सेवन न करें
  • धूम्रपान न करें

अगर जल्द आराम चाहते हैं तो अपनाएं वाजीकारक औषधियां

Ling नसों की कमाजोरी में क्या खाना है इसका जवाब तो आपको मिल गया होगा लेकिन इतना ही काफी नहीं है। Dr साहब ने बताया की वाजीकारक जड़ी बूटियां और मेडिसिन का इन फूड के साथ उपयोग करना ज्यादा सही रहता है। इससे लिंग की नसों में आई कमजोरी बहुत जल्द दूर हो जाती है। इसके लिए उन्होंने एक आयुर्वेदिक कॉम्बिनेशन बताया

  • Kamsudha Yog वाजीकरण कैप्सूल
  • बला तेल
  • डाइजेस्टिव चूर्ण

Dr अभिजीत जी ने बताया की यह कॉम्बिनेशन लिंग की नसों में आई कमजोरी को जड़ से खत्म कर सकता है। इसे डॉक्टर की सलाह से उपयोग किया का सकता है।

Conclusion: सेक्सुअल प्रोब्लम हो या फिजिकल और मेंटल, सभी समस्याओं में खान पान और आयुर्वेद ही सबसे अधिक कारगर होता है। लिंग की नसों की कमजोरी में क्या खाएं इस सवाल के ऊपर ऑथेंटिक जानकारी आपके लिए यहां पर उपलब्ध करवाई गई है। अगर आपका कोई और सवाल है तो हमें बता सकते हैं। हम ऐसे ही डॉक्टर वेरिफाइड जानकारी आपको देते रहेंगे।

One thought on “Ling नसों की कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं? 10 नेचुरल फूड, आयुर्वेदिक डॉक्टर से recommended

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *