गर्मियों में पेट खराब होना बार बार लैट्रिन जाना, जाने इलाज, दवा और उपाय

दोस्तों गर्मियों में पेट खराब होना एक आम बात है | बार बार लैट्रिन जाना, दस्त हो जाना, बदहजमी, पेट फूल जाना, अपच, खट्टी डकारें आना, उल्टी-दस्त, जी घबराना, भूख नहीं लगना ये सभी समस्याएं गर्मियों का मौसम आते ही शुरू हो जाती हैं | इसीलिए गर्मियों में खाने पीने का सबसे अधिक ध्यान रखना पड़ता है | इन सभी समस्याओं में से गर्मियों में पेट खराब होना और उसके बाद बार बार लैट्रिन जाना, यह समस्या सबसे अधिक होती है |

क्या आपने ये पढ़ा :- दस्त की टेबलेट के नाम

इस लेख में, इन सभी समस्याओं से कैसे बचा जाये, खान पण कैसा हो, गर्मियों में पेट ख़राब होने पर कौनसी दवा का उपयोग करें, किस जड़ी बूटी का उपयोग गर्मियों में पेट के लिए अच्छा होता है आदि सभी संशयो का निवारण करने की कोशिश करेंगे |

बार-बार लैट्रिन जाना गर्मियों में पेट खराब होने पर कैसे ठीक करें ?

गर्मी का मौसम अपने साथ पेट की बहुत सी समस्याएं लेकर आता है | कुछ भी ऐसा वैसा खाते ही या धुप लगने से पेट ख़राब होकर दस्त शुरू हो जाते हैं | गर्मियों में दस्त की समस्या सबसे ज्यादा होती है खासकर बच्चों में | ऐसे में गर्मी अधिक बढ़ जाने पर खाने पीने का बहुत ध्यान रखना चाहिए |

गर्मियों में पेट खराब होना बार बार लैट्रिन जाना, जाने इलाज, दवा और उपाय (1)

बार बार लैट्रिन लगने पर आयुर्वेदिक दवा, घरेलु उपाय जिसमें खान पान और परहेज करने पड़ते हैं बहुत मायने रखता है |

कैसे ठीक करें :-

  • अधिक धुप होने के बाद धर से बाहर न निकलें |
  • धुप में जाते समय सर ढक कर जाएँ |
  • मसालेदार भोजन से दूर रहें |
  • शीत वीर्य वाली चीजों का सेवन करें |
  • सुपाच्य और ठंडी चीजें खाएं |
  • पानी पीते रहें |
  • पुदीना, निम्बू, बेल, आदि का सेवन करें |
  • दस्त रोकने वाली आयुर्वेदिक दवाओं का उपयोग करें |

बार-बार लैट्रिन जाना – घरेलू उपाय और इलाज

बहुत से सामान्य रोगों का इलाज हमारे घर की रसोई में ही मौजूद होता है | इन प्राकृतिक और घरेलु उपाय से बार बार लैट्रिन जाना, गर्मियों में पेट ख़राब होना और उल्टी दस्त की समस्या का इलाज बहुत आसानी से किया जा सकता है |

पेट में मरोड़ और दस्त के घरेलू उपाय के बारे में पता होना बहुत जरुरी है | नहीं तो गर्मी में पेट ख़राब होते ही आपको doctor के पास जाना पड़ेगा | वहीँ अगर आप घरेलु इलाज के बारे में जानेंगे तो आप बड़ी आसानी से पेट की in छोटी छोटी समस्याओं को घर बैठे ही ठीक कर पाएंगे |

पेट ठीक करने के घरेलू उपाय बहुत विश्वनीय और हमारे पूर्वजो द्वारा परीक्षित हैं | इन उपायों को घर पर अपनाने के लिए निम्न सामग्री की आवश्यकता होती है |

घरेलु उपाय के लिए रसोई में मौजूद इस सामग्री का उपयोग करें :-

  • निम्बू
  • पुदीना
  • अजवायन
  • बेल गिरी
  • सौंफ
  • मिश्री
  • तरबूज
  • धनिया

ऐसे करें बार बार लैट्रिन जाना की समस्या का घरेलु इलाज :-

  • सौंफ और मिश्री को मिटटी की हांड़ी में भिगो कर पिस कर पीने से दस्त बंद हो जाते हैं |
  • बेल गिरी खाने या जूस बना कर पीना बार बार लैट्रिन की समस्या को रोकता है |
  • दस्त लगने पर निम्बू पानी पीना फायदेमंद होता है |
  • पुदीना पेट की सभी समस्याओं में काम करता है |
  • बार बार दस्त लगने पर पुदीने का पानी पीना चाहिए |
  • दस्त लगने पर तरबूज का सेवन करना चाहिए |
  • धनिया भिगो का सेवन करने से ठण्ड होती है और बार बार लैट्रिन आना बंद हो जाता है |

बार-बार लैट्रिन जाने की दवा बताएं

बार बार लैट्रिन जाना मतलब दस्त लगने की समस्या | इसे आयुर्वेद में अतिसार के नाम से जाना जाता है | अतिसार (बार बार लैट्रिन जाना) के लिए आयुर्वेद में निम्न दवाओं का उपयोग किया जाता है :-

  • कुटजघन वटी
  • अगस्ति सुतराज रस
  • अमृतारण्व रस
  • कनक सुन्दर रस
  • गंगाधर रस
  • गर्भविनोद रस (गर्भवती महिलाओं को दस्त लगने पर)
  • गृहणी गजकेशरी रस
  • श्वेत पर्पटी
  • पंचामृत पर्पटी
  • बिल्व फलादि चूर्ण
  • बिल्वादि अवलेह
  • लोकनाथ रस

यह भी पढ़ें :- All Ayurvedic Medicine List in Hindi / आयुर्वेदिक मेडिसिन नाम लिस्ट एवं उपयोग

अतिसार रोग (बार बार लैट्रिन जाना) में प्रयोग की जाने वाली जड़ी बूटी नाम

प्रकृति ने हमें ऐसे अनेको संसाधन दियें हैं जिनका उपयोग करके हम एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं | जड़ी बूटी इनमे से सबसे अहम हैं | क्योंकि इनका उपयोग हमारे स्वास्थ्य को सही रखने के लिए किया जाता है | गर्मियों में बार बार लैट्रिन जाने की समस्या में प्रयोग की जाने वाली जड़ी बूटी :-

  • एलाबड़ी
  • कशेरुक
  • जामुन
  • चिरोंजी
  • जातिफल
  • पुदीना
  • नेत्रबाला
  • बबूल
  • वनतुलसी
  • पारस पीपल

और पढ़ें :- पारस पीपल के चमत्कारिक औषधीय गुण

पेट खराब होने पर कौन सी दवा लेनी चाहिए

पेट ख़राब होने पर कौनसी दवा लेनी चाहिए इस सवाल का जवाब निचे दी गयी दवाएं हैं :-

  • Digest elixir
  • Zandu pancharisht
  • Chitrakadi vati
  • gestatone (from kerala ayurveda)
  • Avipatikar churna
  • Triphala churna
  • Panchsakar churna

क्या आप जानते हैं :- त्रिफला चूर्ण के ये अद्भुत फायदे

पेट खराब होने पर बार बार लैट्रिन आये तो क्या खाना चाहिए

पेट ख़राब होने पर खाने का मन नहीं करता है | लेकिन इस समय खान पान का उपयोग बहुत जरुरी होता है | ऐसी चीजों का सेवन करना जो आपके digestive system के लिए गुणकारी होती हैं इस समस्या को जल्दी से ठीक कर सकता है |

  • आंवला
  • गिलोय
  • नीम
  • पपीता
  • अनार
  • दलिया
  • छाछ

पेट की सामान्य समस्याओं के लिए इस लेख में बतायी गयी दवा और उपाय विश्वसनीय हैं लेकिन फिर भी आपको दवा का उपयोग करते समय चिकित्सक की सलाह ले लेनी चाहिए |

धन्यवाद ||

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *