पेट साफ करने की दवा पतंजलि : अगर व्यक्ति का पेट साफ न हो तो पूरा दिन ख़राब बना रहता है | हल्की सी कब्ज भी व्यक्ति को विभिन्न बिमारियों की तरफ धकेलती है | पेट साफ़ न होना वैसे आज के समय में आम समस्या बन कर उभरी है | युवा हों या बुजुर्ग महिला हो या पुरुष सभी कभी न कभी अच्छे से पेट साफ न होने की वजह से परेशान रहे होते है |
आज इस लेख में हम आपको कब्ज को ख़त्म करने वाली एवं पेट साफ करने की दवा पतंजलि कंपनी द्वारा निर्मित के बारे में बताएँगे | साथ ही आप इस लेख एवं इन दवाओं की सूचि को पीडीऍफ़ में डाउनलोड भी कर सकते है | यहाँ लेख के निचे आपको सूचि डाउनलोड करने एवं लेख को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा |
चलिए सबसे पहले जानते है पेट साफ होना आवश्यक क्यों है ?
जब कभी हम गरिष्ठ भोजन या अपच आहार का सेवन कर लेते है तो शरीर में कब्ज जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है | हालाँकि किसी – किसी को कब्ज की समस्या लम्बे समय से बनी रहती है | अगर पूरी तरह से पेट साफ न हो तो विभिन्न रोग जैसे पाइल्स, गैस, पेटदर्द, सिरदर्द, असहजता एवं आलस आदि हो सकते है |
अत: समय पर पेट साफ होना अत्यंत आवश्यक होता है | कब्ज की समस्या में आयुर्वेद की दवाएं विश्वसनीय एवं नुकसान रहित है | इन दवाओं का सेवन वैद्य परामर्श से कर सकते है | हालाँकि बिना पर्चे भी ये दवाएं उपलब्ध हो जाती है अत: अगर आप बिना वैद्य सलाह के इन उत्पादों का सेवन कर रहें है तो निर्देशित मात्रा एवं अनुपान का ध्यान रखें |
पेट साफ करने की दवा पतंजलि सूचि / Patanjali Medicine list for Constipation in Hindi
चलिए हम आपको यहाँ पर पतंजलि कंपनी द्वारा निर्मित की जाने वाली शास्त्रोक्त एवं पेटेंट पेट साफ करने वाली आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में बताते है |
1. दिव्य शुद्धि चूर्ण / Divya Shuddhi Churna
यह मुख्य रूप से कब्ज एवं अपच की औषधि है | इसका प्रयोग भूख न लगने, कब्ज रहने एवं अपच, अजीर्ण में मुख्य रूप से प्रयोग की जाती है | दिव्य शुधि चूर्ण में हरड बहेड़ा, भूमि अमला, टंकण भस्म, जीरा, हिंग एवं इन्द्रायण घटक द्रव्य है | इनका उपयोग भी कब्ज नाशक के रूप में ही किया जाता है |
घटक : हरड, बहेड़ा, भू आंवला, टंकण भस्म, जीरा, हिंग एवं इन्द्रायण
उपयोग : कब्ज, अजीर्ण, अपच, एवं भूख की कमी
मूल्य : 85 रूपए
मात्रा : 100 ग्राम
2. दिव्य उदरकल्प चूर्ण / Patanjali UdarKalp Churna
यह मुख्य रूप से पेट साफ़ करने की औषधि है | यह बच्चे, बुजुर्ग एवं महिला सभी के लिए लाभदायक दवा है | आंतो की सफाई करने पेट में गैस एवं अन्य विकारों में लाभदायक परिणाम देती है | यह शीतल, पेट को शांति देने वाली एवं उदर विकारों में फायदेमंद है | इसमें मुलेठी, सनाय आदि जैसी जड़ी – बूटियां पड़ती है |
घटक :- मुलेठी, सनाय, रेवंदचीनी, हरार, सौंफ, गुलाब फुल एवं मिश्री
मूल्य :- 50 रूपए
मात्रा :- 100 ग्राम
उपयोग :- पेट साफ़ करने की पतंजलि दवा
3. पतंजलि लवण भास्कर चूर्ण / Patanjali Lavan Bhaskar Churna
लवण भास्कर चूर्ण क्लासिकल आयुर्वेदिक चूर्ण है | पतंजलि द्वारा भी इस दवा का निर्माण किया जाता है | वैसे सभी अन्य आयुर्वेदिक फार्मेसियों द्वारा यह चूर्ण बनाया जाता है | इसका उपयोग पेट साफ़ करने एवं पाचन से सम्बंधित विकारों में मुख्य रूप से प्रयोग किया जाता है | इसका निर्माण पाचक औषधियों के सहयोग से होता है | अत: कब्ज की समस्या में लवण भास्कर चूर्ण बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है |
घटक : – सैंधा नमक, काला नमक, धनिया, पीपल छोटी, पीपल मूल, काला जीरा, तेज पता, समुद्र नमक, काली मिर्च, जीरा, सौंठ, अनारदाना, दालचीनी, बड़ी इलाइची, नागरमोथा, तालिशपत्र, अमलतास, सोचर नमक
मूल्य :- 61 रूपए
मात्रा :- 100 ग्राम
उपयोग :- अपच, अजीर्ण, गैस, कब्ज एवं अम्ल की समस्या में लाभदायक है |
4. त्रिफला चूर्ण / Patanjali Trifala Churna
त्रिफला चूर्ण तीन फलों का मिश्रण है | इसमें आंवला, हरड एवं बहेड़ा होता है | यह आयुर्वेद की शास्त्रोक्त औषधि है | पतंजलि फार्मेसी द्वारा इसका निर्माण किया जाता है | त्रिफला चूर्ण पेट साफ करने की पतंजलि दवा के रूप में मानी जा सकती है | इसमें पेट को साफ़ करने एवं कब्ज को खत्म करने के गुण होते है |
यहाँ जानें त्रिफला चूर्ण की सेवन विधि ऋतू अनुसार
घटक : आंवला, बहेड़ा एवं हरीतकी
मूल्य :- 23 रूपए
मात्रा :- 100 ग्राम
उपयोग :- पेट साफ़ करने एवं शरीर की गंदगी बाहर निकालने में उपयोगी दवा |
5. पतंजलि अभयारिष्ट सिरप है पेट साफ़ करने की दवा
अभयारिष्ट सिरप भी आयुर्वेद चिकित्सा की शास्त्रोक्त आसव / अरिष्ट कल्पना की औषधि है | इसे मुख्य रूप से पेट साफ़ करने की दवा पतंजलि कहा जा सकता है | अगर कब्ज की समस्या पुरानी है तो यह दवा लाभदायक है | इसके नित्य प्रयोग से पेट अच्छे से साफ होता है | आसव अरिष्ट कल्पना की औषधि होने के कारण तीव्रता से असर दिखाती है | अगर आप पेट साफ़ न होने की समस्या से पीड़ित है तो वैद्य परामर्श से इस दवा का प्रयोग किया जा सकता है |
घटक : – हरड, मुन्नका, महुआ, वायविडंग, गुड़, गोखरू, निसोथ, धनिया, धाय के फुल, इन्द्रायण की जड़, चव्य, सौंठ, दंतीमूल एवं मोचरस
मूल्य :- 70 रूपए
मात्रा :- 450 मिली
उपयोग : यह पाचन को सुधारने की प्रमुख औषधि है | इसके सेवन से पेट साफ़ होता है |
पेट साफ़ करने में सहायक नुस्खे एवं बाते
- प्रतिदिन समय पर भोजन की आदत कब्ज की समस्या से बचा सकती है | गलत समय पर किया गया भोजन कब्ज का कारक बनता है |
- पहले किये गए भोजन के पचने के पश्चात ही दूसरा भोजन लेना चाहिए | अत: दो भोजनों में 2 घंटे का कम से कम अन्तराल होना आवश्यक है |
- पेट साफ़ रखने के लिए नियमित समय पर शौच के लिए जाना चाहिए | देरी कब्ज का कारण बन सकती है |
- नित्य सुबह उठकर उषापान अर्थात गुनगुना जल पीना चाहिए |
- अगर आपका पेट साफ़ नहीं होता तो चावल, अधिक मिर्च मसाले, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, अधिक मिठाई आदि का सेवन न करें |
- अगर पेट साफ़ होने में समस्या रहती है तो सुपाच्य आहार के साथ, हरा सलाद, फल आदि का भरपूर सेवन करना चाहिए |
- पेट साफ़ रखने की दवा के रूप में आप दूध में एक चम्मच घी डालकर पीना भी प्रयोग कर सकते है |
- त्रिफला चूर्ण को गुनगुने जल या रात्रि में सोते समय दूध के साथ प्रयोग में लें | सुबह आसानी से पेट साफ़ होगा |
- रात्रि में ताम्बे के बर्तन में पानी रख दें सुबह उठते ही इस पानी को पियें | नियमित प्रयोग से पेट साफ़ होने लगेगा |
- लहसुन की 1 या 2 कली नियमित रूप से खाने से भी कब्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है |
- आयुर्वेद की किसी भी मृदु विरेचक चूर्ण का प्रयोग पेट साफ़ करने के लिए कर सकते है |
- पेट साफ करने की दवा पतंजलि के अलावा अन्य फार्मेसी की दवाए भी प्रयोग की जा सकती है |
- भोजन के पश्चात भुने हुए चने चबा – चबा कर खाने से भी पेट साफ़ होता है |
धन्यवाद |