पुष्य नक्षत्र डेट्स और टाइम 2021 : पुष्य नक्षत्र को हिन्दुओ की शुभ घड़ी माना जाता है | इस दिन सभी शुभ कार्य करने का विधान हिन्दू धर्म में बताया गया है | आयुर्वेद चिकित्सा में भी बच्चों के सुवर्णप्राशन संस्कार के लिए पुष्य नक्षत्र को उचित बताया गया है |
आयुर्वेद अनुसार इस दिन किसी रोगी को दी गई औषधि अधिक प्रभावी होती है | बच्चों के सम्पूर्ण विकास एवं इम्युनिटी बनाये रखने के लिए स्वर्ण प्राशन संस्कार / सुवर्ण बिंदु संस्कार इसी घड़ी में किये जाते है |
इस आर्टिकल में हम 2021 में आने वाले पुष्य नक्षत्रों की जानकारी हर महीने अनुसार उपलब्ध करवा रहें है |
जनवरी 2021 में पुष्य नक्षत्र / Pushya Nakshatra Dates & Time in 2021
1 जनवरी 2021 को पुष्य नक्षत्र है
यह 31 दिसम्बर को शाम 7.49 से लेकर 1 जनवरी 2021 को 8.19 pm तक पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा | इस दिन गुरु अमृत पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है |
जनवरी माह में 28 जनवरी को भी पुष्य नक्षत्र का योग है | इस दिन भी गुरु पुष्य योग है | समय 28-01-2021 को 3.28 Am से 29-01-2021 को सुबह 3.58 तक रहेगा |
फरवरी 2021 में पुष्य नक्षत्र समय एवं दिन / Pushya Nakshatra Dates & Time for SuvarnPrashan Sanskar in Year 2021 Hindi
25 फरवरी 2021, दिन – गुरुवार
इस महीने की 24-02-2021 को सुबह 10:58 Am से 25-02-2021 को सुबह 11:35 Am तक पुष्य नक्षत्र का समय रहेगा | इस दिन स्वर्णबिंदु प्राशन की ड्रॉप्स बच्चों को पिलाई जा सकती है | यह भी गुरु अमृत पुष्य योग है |
मार्च 2021 में पुष्य नक्षत्र का समय एवं दिन / Pushya Nakshatra Dates & Time in Hindi for March 2021
24 मार्च 2021, दिन – बुधवार
मार्च 2021 में दिनांक 23-02-2021 को शाम 6.30 Pm से 24-02-2021 को 7.15 Pm तक पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा | इस दिन सुवर्ण प्राशन संस्कार किया जा सकता है |
अप्रैल माह में पुष्य नक्षत्र का समय / Pushya Nakshatra in April 2021
20 अप्रैल 2021, दिन मंगलवार
इस महीने में 20-04-2021 को सुबह 2:07 Am से 21-04-2021 को 2:57 Am तक का समय पुष्य नक्षत्र का है | आयुर्वेदिक संस्कार सुवर्ण प्राशन संस्कार का प्रयोग इस समय के अन्दर किया जा सकता है |
मई 2021 में पुष्य नक्षत्र / May 2021 Pushya Nakshatra Dates & Time in Hindi
18 मई 2021, दिन मंगलवार
मई के महीने में 17-05-2021 को समय सुबह 9:42 Am से 18-05-2021 को 10:41 Am तक पुष्य नक्षत्र कायोग रहेगा | आप इस समयांतराल में बच्चों को सुवर्णप्राशन ड्रॉप्स का प्रयोग करवा सकते है |
जून 2021 में पुष्य नक्षत्र का समय / Pushya Nakshatra Dates & time in June 2021
14 जून 2021, दिन – सोमवार
इस महीने में 13-06-2021 को शाम 5:20 Pm से लेकर 14 जून 2021 को शाम 6:25 तक पुष्य नक्षत्र का समय रहेगा | आयुर्वेदिक सुवर्ण प्राशन संस्कार इस समय में किया जा सकता हिया |
जुलाई 2021 में पुष्य नक्षत्र / Pushya Nakshatra Dates & Time 2021
11 जुलाई 2021, दिन – रविवार
2021 जुलाई महीने में 11-07-2021 को रात 12:53 Am से 12-07-2021 को रात्रि 2:06 Am तक पुष्य नक्षत्र का समय रहेगा |
अगस्त महीने में पुष्य नक्षत्र / Pushya Nakshatra Dates & Time in August 2021
07 अगस्त 2021, दिन – शनिवार
इस महीने में पुष्य नक्षत्र 07-08-2021 को सुबह 8:30 Am से 08-08-2021 को सुबह 9:45 Am तक का समय रहेगा |
Pushya Nakshatra Dates & Time in September 2021
4 सितम्बर 2021, दिन – शनिवार
सितम्बर के महीने में 03-09-2021 को शाम 3:53 PM से 04-09-2021 को शाम 5:20 Pm तक का समय पुष्य नक्षत्र का है |
अक्टूबर महीने में पुष्य नक्षत्र / Pushya Nakshatra Dates in October 2021
अक्टूबर महीने में 01-10-2021 रात्रि 11:15 Pm से 02-10-2021 को 12:47 Pm तक पुष्य नक्षत्र का समय रहेगा |
नवम्बर महीने में पुष्य नक्षत्र का समय / Pushya Nakshatra Dates & Time in November 2021
25 नवम्बर 2021, दिन – गुरुवार
इस महीने में गुरु पुष्य अमृत योग बन रहा है | यह 24-11-2021 को दोपहर 1:51 Pm से 25-11-2021 को शाम 3:35 pm तक का समय रहेगा |
दिसम्बर महीने में पुष्य नक्षत्र कब है ? / Pushya Nakshatra Dates & Time in December 2021
22 दिसम्बर 2021, दिन – बुधवार
इस महीने में 21 दिसम्बर को रात्रि 8:39 Pm से 22 दिसम्बर 2021 को रात्रि 10:50 Pm तक का समय रहेगा |
बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन / सुवर्णबिंदु प्राशन की आयु अनुसार मात्रा
Child Age / उम्र | Dose / मात्रा |
0 से 2 महीने तक | 2 बूंद (Drops) |
2 से 12 महीने तक | 4 बूंद (Drops) |
01 से 05 साल तक | 6 बूंद (Drops) |
05 से 12 साल तक | 8 बूंद (Drops) |
धन्यवाद ||