वजन घटाने के लिए योग – Top 7 Yoga for Weight Loss in Hindi

Top 7 Yoga for Weight loss in Hindi / वजन घटाने के लिए योग

Yoga for Weight Loss in Hindi – मोटापा आज के समय में तेजी से बढती समस्या साबित हो रही है | फ़ास्ट फ़ूड, आनुवंशिकता, अधिक वसा का सेवन एवं शारीरिक श्रम की कमी के कारण छोटी उम्र में ही लोग मोटापे से झुझते दिखाई देते है | अधिकतर व्यक्ति अपने वजन को कम करने के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पादों का सेवन करते है लेकिन फिर भी परिणाम संतोष दाई नहीं होता |

वैसे आज कल बाजार में वजन को कम करने के लिए विभिन्न नकली प्रोडक्ट्स की भरमार दिखाई देती है | इसका मुख्य कारण भी लोगों की मानसिकता को माना जा सकता है | दरशल वजन बढ़ने पर व्यक्ति परिश्रम, योग एवं हेल्थी डाइट लेने की बजाय सीधे एवं सरल उपाय ढूंढते है | इन्ही उपायों के चक्कर में गलत प्रोडक्ट्स का सेवन करके अपने पैसे एवं स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते है |

yoga for weight loss in hindi

अधिक वजन वाले व्यक्ति उर्जाप्रदायक विशेष योगासनों, क्रियाओं एवं शारीरक मेहनत के माध्यम से अपने वजन को कण्ट्रोल कर सकते है | आयुर्वेद में पंचकर्म की क्रियाओं के द्वारा भी वजन को नियंत्रित किया जा सकता है | लेकिन यह एक अलग विषय है | आज इस आर्टिकल में हम वजन को नियंत्रित करने वाले 7 मुख्य योग एवं योग के आसनों के बारे में बताएँगे , जिन्हें अपनाकर आप अपने वजन को नियंत्रित रख सकते है |

वजन घटाने वाले 7 प्रमुख योग / Top 7 Yoga for Weight Loss

1. मर्कटासन (सुप्त उदाराकर्षनासन)

जिन महिलाओं या व्यक्तियों को अपने पेट पर जमी चर्बी को हटा कर कमर को अच्छी सेप में करना है वे मर्कटासन को अवश्य अपनाएं | मर्कटासन करने से पेट नरम होता है साथ ही कब्ज एवं गैस की समस्या से निजात भी मिलती है | अगर कमर को पतली करना चाहती है तो इस आसन को थोड़ी तीव्रता से करे जल्द ही पेट की चर्बी कम हो कर कमर भी पतली हो जायेगी |

मर्कटासन

विधि – मर्कटासन को तीन प्रकार से किया जा सकता है , यहाँ हमने इसकी एक विधि बताई है | सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएँ | हाथों को कंधो के समानांतर फैलाएं और हथेली आकाश की तरफ खुली रखें | हथेलियों को आपस में फंसा कर सिर के पीछे भी रख सकते है | अब अपने दोनों पैरो को मोड़कर नितम्ब के पास ले आएँ एवं दोनों पैरों के बिच लगभग डेढ़ फ़िट का अंतर रखें |

अब दायीं तरफ घुटनों को झुकाते हुए जमीन से स्पर्श करा दें | इस स्थिति में दायाँ पैर जमीन से स्पर्श करेगा एवं बायाँ घुटना भी दायें पैर के पंजे के पास जमीन पर स्पर्श करेगा | अपनी गर्दन को बायीं तरफ मोड़ कर रखें | अब इसी क्रिया को बाईं तरफ पैर को मोड़कर करे |

2. गतिमय मेरु वक्रासन

मेरुवाक्रासन

पेट पर जमीं अतिरिक्त चर्बी को दूर करने में गतिमय मेरु वक्रासन योग भी अत्यंत लाभदायक होता है | यह योग वजन को नियंत्रित करने एवं शरीर को छरहरा बनाने में सहायक है | कमर को पतली चाहने वाले एवं उदर प्रदेश के विकारों को दूर करने की चाहत वालों को इस योग का अभ्यास करना चाहिए |

विधि – सबसे पहले अपने पैरों को सामने की तरफ फैलाकर बैठ जाएँ | अब अपने दाएं हाथ को बाएँ पैर के अंगूठे से स्पर्श करवाने की कोशिश करें | अगर अंगुठ स्पर्श न होतो जहाँ तक संभव हो वहां तक हाथ को ले जाने की कोशिश करें | अब अपने कमर के उपरी भाग को बाईं तरफ मोड़ते हुए बाएं हाथ को पीछे की तरफ फैला दें एवं उपरी धड़ को मोड़ते हुए बाएं हाथ को देखने का प्रयास करे | इस प्रकार दोनों हाथ एक सिद्ध में हो जायेंगे |

ठीक इसी प्रकार दूसरी तरफ से भी करें | यह 1 चक्र हुआ , इस प्रकार से 10 से 20 बार करें | yoga for weight loss in Hindi  |

3. धनुरासन

धनुरासन को मोटापे का दुश्मन भी कहते है | क्योंकि यह सम्पूर्ण शरीर की देहिक क्रियाओं को सुचारू करने के साथ – साथ पाचन को भी सही करता है | उदर के रोग जैसे कब्ज, गैस एवं अजीर्ण जैसी समस्याओं को ठीक करके शरीर के मेटाबोलिज्म को बढाता है | मोटापे को कम करने के लिए योग एक सही विकल्प साबित होते है बस जरुरी साधक के अभ्यास की होती है |

विधि – सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएँ | घुटनों को मोड़ते हुए दोनों हाथो से एडियों के पास पकड़ें एवं सिर और सिने को ऊपर उठायें | हाथों को सीधे रखते हुए पैरों की मांसपेशियों में तनाव पैदा करते हुए खींचे | इस प्रकार आगे – पीछे झूलते हुए हल्का व्यायाम भी कर सकते है | पैरो को पकड़ते समय श्वास अन्दर लें | कुम्भक करें | मूल स्थिति में आते समय श्वास छोड़े | इस आसन को करने से पाचन तंत्र मजबूत कर जठराग्नि ठीक करता है |

4. गतिमय उतानपादासन

अतिरीक्त चर्बी को दूर करता है | जंघाएँ एवं नितम्बो पर जमीं हुई अतिरिक्त चर्बी को दूर करके इनको सुडोल और मजबूत करता है | पाचन तंत्र एवं उदर प्रदेश के सभी विकारों का शमन भी करता है , इसलिए यह योगासन वजन कम करने में सहायक है Yoga for Weight Loss in Hindi |

उतानपदासन

विधि – सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएँ | हथेलियों समानांतर अपनी बगल में रखें | अब श्वास अन्दर लेते हुए अपने बाएं पैर को आसमान की तरफ इतना उठायें की समकोण की आकृति बन जाये | इस स्थिति में कुच्छ देर रुकें एवं कुछ समय बाद श्वास छोड़ते हुए वापस मूल अवस्था में आ जाएँ | इस प्रकार बाएं पैर से यह क्रिया 5 से 6 बार करें | अब इसी क्रिया को दायें पैर से करें | अंत में दोनों पैरो से एक साथ इस क्रिया को करें |

5. नौका संचालन योग क्रिया 

वजन कम करने के लिए नौका सञ्चालन भी एक बेहतरीन क्रिया है | यह क्रिया उर्जाप्रदायक होती है जिससे शरीर की अतरिक्त चर्बी घटती है | वजन कम करने के लिए नियमित इस योगासन का अभ्यास करना चाहिए yoga for weight loss in hindi |

नौका चालन क्रिया योग

विधि – नौका सञ्चालन के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएँ एवं अपने पैरो को सामने की तरफ सीधा फैला दे | अब कल्पना करें की आपको नाव चलानी है | जिस प्रकार खिवईया नाव को आगे की ओर खेता है उसी प्रकार से आगे पीछे होकर क्रिया करनी है | इस क्रिया में जितना आगे पीछे होते हुए अभ्यास कर सके उतना करना चाहिए | अब ठीक इसके विपरीत क्रिया करनी है, जैसे नाविक नाव को पीछे की और ले जा रहा हो | श्वास – प्रश्वास की क्रिया सामान्य चलने दे |

इस क्रिया के माध्यम से कमर, मेरुदंड, हाथ , पैर और कंधे आदि का अच्छा व्यायाम हो जाता है एवं वजन भी कम होता है |

6. हलासन Yoga for Weight Loss in Hindi 

हलासन दो शब्दों से मिलकर बना है – हल + आसन | यहाँ हल से तात्पर्य खेत को जोतने में काम आने वाले हल से है | क्योंकि साधक की स्थिति हल के सामान प्रतीत होती है | मोटापे को कम करने के लियें यह उत्तम योगासन है | वजन घटने के लिए योग में आप इस आसन को अपना सकते है | Yoga for Weight Loss in Hindi निरंतर अभ्यास से वजन नियंत्रित होने लगता है |

विधि – सबसे पहले शवासन की स्थती में लेट जाएँ | पैरों को समानांतर ऊपर उठाते हुए पीछे की और ले जाए | पैर के पंजो को जमीन से स्पर्श कराएं | एसी स्थिति मे पैरों को लम्बवत ही मोड़कर जमीन पर स्पर्श करवाना है | अपने हाथों को जमीन पर ही रहने दें | इस स्थिति में 10 से 15 सेकंड रुके और बाद में धीरे – धीरे वापस मूल अवस्था में आ जाएँ | वजन कम करने के साथ – साथ चेहरे पर यौवन को लौटाता है | व्यक्ति अधिक परिश्रमी बनता है |

7. पश्चिमोतानासन योग वजन घटाने के लिए 

योग का यह आसन भी शरीर में स्थित अतिरिक्त चर्बी को कम करता है | पैरों एवं पेट पर जमी चर्बी को कम करके शरीर के वजन को नियंत्रित करता है | नियमित अभ्यास से सम्पूर्ण शरीर को छरहरा बनाता है | मन को एकाग्र एवं शांत करने में भी यह याग का आसन सहायक होता है |

yoga for weight loss

विधि – जमीन पर बैठकर अपने पैरों को सीधे लम्बवत कर ले | अब श्वास छोड़े और सामने की तरफ झुकते हुए अपने हाथों की अँगुलियों से पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें | अंगूठो को छूटे समय अपने पैरों को तानकर रखें अर्थात घुटने मुड़ने न दें | अब धीरे – धीरे सिर को घुटनों से स्पर्श करवाए | निरंतर अभ्यास से पीठ भी उठी नहीं रहती बल्कि समतल हो जाती है | मूल स्थिति में आते समय श्वास लें | इस आसन को 2 से 5 मिनट तक किया जा सकता है |

धन्यवाद | 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *