नेत्रबाला ( सुगंधवाला ) परिचय – Pavonia Odorata in Hindi
नेत्रबाला Malvaceae कुल का क्षुप है | इसका बोटैनिकल नाम Pavonia Odorata है | विश्व में इसका वितरण अफ्रीका, पाकिस्तान , बर्मा , म्यमार और भारत में है | भारत में भी पश्चिमोतर प्रदेशो में अधिक देखने को मिलता है | समुद्र तल से 1000 मीटर की ऊंचाई वाले जंगलो में इसका वितरण अधिक मिलता है | इसका क्षुप मध्यम आकार का होता है एवं यह बारीक़ तीक्ष्ण रोयों से अच्छादित रहता है | इसकी पतियाँ हृदयआकृति की होती है जो 3 से 5 भागों में विभक्त रहती है इनकी लम्बाई 4 से 6 सेमी. होती है एवं पतों की चौड़ाई 5 से 7 सेंटीमीटर होती है |
नेत्रबाला के पुष्प गुलाबी रंग के होते है | ये पुष्प गुच्छो में पतियों से अलग लगते है और शाखाओं के अंत तक फैले हुए होते है | इनकी आकृति सिपल्स जैसी होती है जो 5 से 6 की पुष्पपंखुडियो में विभक्त रहते है | Pavonia Odorata / नेत्रबाला के फल अंडाकार आकृति के छोटे और कुछ चिकने होते है | नेत्रबाला की जड़ का आयुर्वेद में उपयोग किया जाता है |
नेत्रबाला (Pavonia Odorata) का रासायनिक संगठन
इसके मूल का प्रयोग आयुर्वेद चिकित्सा में किया जाता है | इसके मूल (जड़) में एक प्रकार का सुगन्धित तेल पाया जाता है , इसी कारण से इसे सुगंधवाला कहा जाता है | इस सुगन्धित द्रव्य के साथ एक पिच्छिल सत्व भी मिलता है | नेत्रबाला (Pavonia Odorata in hindi) का रस तिक्त एवं कषाय होता है एवं इसके गुण रुक्ष और लघु होते है | नेत्रबाला (Pavonia Odorata in hindi) शीत वीर्य की होती है एवं पचने पर इसका विपाक मधुर होता है | यह वनौषधि त्रिदोषशामक होती है | शीत वीर्य होने के कारण दाह और प्रशमन में उपयोगी है एवं गुणों में रक्ष और लघु होने के कारण रक्तपित्त और छर्दी में प्रभावी औषधि है | इसके अलावा नेत्रबाला वमन , अतिसार , रक्तपित्त और हृदयरोगों में भी प्रभावी है |
प्रयोज्य अंग एवं सेवन मात्रा
आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में इसकी मूल का उपयोग होता है | इसका सेवन 3 से 4 ग्राम तक की मात्रा में किया जा सकता है | नेत्रबाला के उपयोग से आयुर्वेद में कई औषधियों का निर्माण किया जाता है जैसे – धान्यपंचक क्वाथ , षडंगपानीय आदि |
विभिन्न भाषाओ में नेत्रबाला के पर्याय
संस्कृत – बाल , बहिष्ठ, उदीच्य , केश्नाम , अम्बुनाम आदि |
हिंदी – सुगंधवाला , नेत्रबाला |
मराठी – कलावाला , सुगंधवाला |
गुजराती – बालों , कालावाला |
बंग्ला – बाला |
लेटिन – Pavonia Odorata
धन्यवाद |