Post Contents
Pushya Nakshatra Dates & Time 2019
पुष्यनक्षत्र को हिन्दू धर्म अनुसार शुभ माना जाता है | इस दिन कोई भी शुभ कार्य करना एवं खरीद – फरोख्त करना फलदाई माना जाता है | आयुर्वेद में किया जाने वाला सुवर्णप्राशन संस्कार भी पुष्यनक्षत्र को अधिक लाभ दाई माना गया है | इस दिन किये जाने वाले कार्यों से जीवन में सुख एवं समृद्धि होती है |
सुवर्णप्राशन संस्कार जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों में किया जाता है | स्वर्णबिंदु ड्रॉप्स आयुर्वेदिक विधि से तैयार की गई इम्युनिटी बूस्टर दवा है | हर महीने पुष्य नक्षत्र के दिन इस ड्रॉप्स का बच्चों को सेवन करवाया जाता है |
पुष्यनक्षत्र में बच्चों को सुवर्णप्राशन ड्रॉप्स का सेवन करवाने से उन्हें रोगों से लड़ने की क्षमता, तेज दिमाग और विलक्षण प्रतिभा की क्षमता मिलती है | यहाँ हमने 2019 में आने वाली सभी पुष्यनक्षत्र की तारीख एवं समय को बताया ताकि आप बच्चों को सुवर्णप्राशन संस्कार को सही समय अनुसार करवा सकें |
जनवरी 2019 में पुष्यनक्षत्र / January 2019 Pushya Nakshatra
जनवरी में सुवर्णप्राशन संस्कार के लिए 21/01/2019 तारीख है | इस दिन सुबह 5.40 am से 22 को 4.05 am तक सुवर्णप्राशन संस्कार को किया जा सकता है |
फ़रवरी 2019 में सुवर्णप्राशन संस्कार / February Pushya Nakshatra 2019
फरवरी 2019 में सुवर्णप्राशन संस्कार के लिए 17 एवं 18 तारीख है | 17 तारीख को शाम 1.46 pm से 18 तारीख को 12.13 pm तक सुवर्णप्राशन संस्कार किया जा सकता है |
मार्च में पुष्य नक्षत्र / Pushya Nakshatra In March 2019
इस महीने में भी 17 तारीख को पुष्य नक्षत्र रहेगा | समय 16 तारीख को 9.50 मिनट से 17 मार्च 8.20 मिनट तक रहेगा |इस समय बच्चों को स्वर्णप्राशन ड्रॉप्स का इस्तेमाल करवाया जा सकता है | मार्च में रवि पुष्य नक्षत्र का योग भी बन रहा है |
अप्रैल 2019 में सुवर्णप्राशन संस्कार / SuvarnPrashan Dates and Time in April
अप्रैल महीने में 13 तारीख को 5.45 AM से 14 तारीख को 4.20 am तक रहेगा | इस समय अन्तराल में स्वर्णप्राशन संस्कार किया जा सकता है |
मई में पुष्यनक्षत्र / Pushya Nakshatra Dates and Time in May 2019
इस महीने में दिनांक 11/05/2019 को सुबह से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक पुष्य नक्षत्र योग रहेगा | इस समय तक बच्चों में सुवर्णप्राशन संस्कार किया जा सकता है |
जून में पुष्यनक्षत्र / Pushya Nakshatra In June 2019
दिनांक 6 को रात्रि 10.30 बजे से लेकर 07/06/2019 को सांय 8.50 तक पुष्यनक्षत्र का समय रहेगा | इस समय अन्तराल के अन्दर स्वर्ण बिंदु संस्कार किया जाना चाहिए | 07 तारीख को गुरु पुष्यनक्षत्र का योग भी बन रहा है , जो सूर्योदय से पहले रहेगा |
जुलाई सुवर्णप्राशन संस्कार / SuvarnPrashan Sanskar Dates in july 2019
04 जुलाई को सुबह 6.28 मिनट से पुरे दिन पुष्यनक्षत्र योग रहेगा | इस समय सुवर्णप्राशन संस्कार को किया जाना चाहिए |
अगस्त पुष्यनक्षत्र समय / Pushya Nakshatra In August 2019
अगस्त में दिनांक 01/08/2019 को पुष्य नक्षत्र योग रहेगा | इस दिन दोपहर 1.20 बजे तक पुष्य नक्षत्र का समय होगा | इस समय के दौरान बच्चों को सुवर्णप्राशन की ड्रॉप्स पिलाई जा सकती है |
सितम्बर महिना / SwarnPrashan Sanskar Dates in September 2019
दिनांक 25 को पुष्य नक्षत्र का समय रहेगा | इस दिन सुबह 5.30 बजे तक सुवर्णप्राशन संस्कार का समय रहेगा |
अक्टूबर पुष्यनक्षत्र समय / Pushya Nakshatra In October 2019
अक्टूबर में दिनांक 21 समय 2.50 pm बजे से दिनांक 22 को 1.40 PM तक पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा | इस समय बच्चों में सुवर्णप्राशन संस्कार किया जा सकता है |
नवम्बर पुष्य नक्षत्र समय / Pushya Nakshatra in November 2019
नवम्बर में 18/11/2019 को पुष्य नक्षत्र योग है | इसका समय दिनांक 17 को रात्रि 10.30 से लेकर अगले दिन 18/11/2019 को 9.30 बजे तक रहेगा |
दिसम्बर / December 2019
अंतिम महीने में 15/12/2019 सुबह 6.15 बजे से पुष्य नक्षत्र क समय रहेगा | इस दिन बच्चों सुवर्ण प्राशन ड्रॉप्स का सेवन करवाया जा सकता है |
Suvarnprashan Drops Dates 2019 Table
इस टेबल के माध्यम से भी आप आसानी से 2019 के हर महीने का पुष्य नक्षत्र योग एवं बच्चों को सुवर्णप्राशन ड्रॉप्स पिलाने का समय देख सकते है | इसे आप डाउनलोड भी कर सकते है |
[ninja_tables id=”6984″]बच्चों में सुवर्णप्राशन ड्रॉप्स के फायदे / Benefits of SuvarnPrashan Drops
- यह पुरातन आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर है |
- 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों को इस आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर का सेवन करवाने से उनकी बुद्धि का विकास होता है |
- बच्चों को प्रतिभाशाली बनाने, चंचल एवं तेज दिमाग करने में उपयोगी है |
- बच्चे बीमार कम पड़ते है |
- संभावित भविष्य के रोगों से लड़ने में बच्चों को सक्षम बनाती है |
- गंभीर रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है |
- बच्चों के सम्पूर्ण विकास में फायदेमंद है |
धन्यवाद |