घमौरियां
गर्मी के मौसम में अक्सर हमें पसीना आता रहता है एवं सूखता रहता है | इसी कारण से हमारे शरीर पर छोटे छोटे दाने निकल आते है इन्हें ही घमौरियां या अंधौरी कहते है | अधिक देर तक धुप में रहने और गंदे पानी आदि में रहने से भी घमौरियां हो सकती है | दर:शल जब हमें पसीना आकर सुख जाता है तब त्वचा के रोमकूप बंद हो जाते है और उनपर हवा नहीं लगती अत: दबा और ढक्का अंग विकार जन्य होकर लाल – लाल दानों के रूप में उभर कर घमौरियों का रूप ले लेते है | घमौरियां के दानों में खुजली चलती है और जब इन्हें खुजाया जाता है तब इनमे जलन भी शुरू हो जाती है |
घमौरियां में अपनाएं इन घरेलु नुस्खों को मिलेगी राहत
♥ घमोरियों पर करेले का रस लगाने से जल्द ही घमौरियां बैठ जाती है |
♥ मेंहदी पीसकर घमौरियों पर लेप लगाने से वे खत्म हो जाती है |
♥ घमौरियों पर बर्फ लगाये जल्द आराम मिलेगा |
♥ नारंगी या संतरे के छिल्को को सुखाकर उसका चूर्ण बना ले और इस चूर्ण को घी में मिलाकर घमौरियों पर लगाने से जल्द ही घमौरियां जाती रहती है |
♥ दूध में मुल्तानी मिटटी मिलाकर घमौरियां पर लेप करने से भी घमोरियां चली जाती है |
♥ जीरे को पीसकर देशी घी में मिलाकर घमौरियों पर लगाये |
♥ सरसों के तेल में नमक मिलाकर घमौरियों पर लगाये |
♥ बकरी के दूध में बर्फ मिलाकर शरीर पर मलने से घमोरियां चली जाती है |
♥ नीम के तेल को घमोरियों पर लगाने से भी वे चली जाती है |
♥ हल्दी को थोड़े से शहद में मिलाकर घमौरियों पर लगाने से भी घमोरियों से निजात मिलती है |
स्वास्थ्य से संबंधी अन्य जानकारियों से अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook Page – ” स्वदेशी उपचार ” को Like करे | फेसबुक पेज का विजेट बॉक्स आपको निचे स्क्रोल करने से मिलजवेगा | अगर जानकारी फायदेमंद लगे तो कृपया इसे सोशल साईट पर शेयर भी करे ताकि अन्य लोगो भी इससे फायदा उठा सके |
धन्यावाद |