निम्बू के फायदे – Health Benefits of Lemon

निम्बू हर घर में मिलने वाला एक साधारण फल है लेकिन जितना यह  साधारण दिखता है , उतने ही असाधारण इसके स्वास्थ्य लाभ है | निम्बु में पाए जाने वाला विटामिन ‘सी’ , विटामिन ‘ए’ , विटामिन बी , विटामिन इ , और फोलेट आदि स्वाथ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होते है | इनके  अलावा निम्बू में राइबोफ्लिविन , कैल्शियम , फास्फोरस और प्रोटीन आदि हमारे स्वास्थ्य संवर्द्धन में उपयोगी सिद्ध होते है |

निम्बू के फायदे
निम्बू के स्वास्थ्य लाभ

नीम्बू के सेवन से हमारे शरीर में व्याप्त विष बाहर निकलते है | यह मुंह के स्वाद को ठीक करता है एवं भोजन के प्रति रूचि पैदा करता है | शरीर में स्थित रक्त को शुद्ध करके त्वचा में निखार लाने में भी निम्बू कारगर है |

निम्बू के फायदे और घरेलु प्रयोग – Health Benefits of Lemon In Hindi

 

नेत्रों के लिए निम्बू के फायदे

निम्बू में मिलने वाला विटामिन “ए” नेत्र के विकार ठीक करता है , विटामिन “बी” पाचन शक्ति को ठीक करता है और विटामिन सी” रक्त विकारों को ठीक करता है | विटामिन ए आँखों के लिए वरदान होता है , शरीर में विटामिन ए की कमी से रतौंदी जैसे रोग हो जाते है अगर नियमित अन्तराल से निम्बू का सेवन किया जाए तो आँखों में होने वाले रोगों से बचा जा सकता है |

गैस होने पर निम्बू का घरेलु प्रयोग

गैस की समस्या से आमजन परेशान रहता है | जब कभी गैस की शिकायत हो तो एक चम्मच निम्बू का रस , समान मात्रा में शहद और अदरक का रस मिलाकर नित्य तीन बार चाटने से गैस की समस्या से निजात मिलती है | निम्बू पर काला नमक छिड़कर खाने चूसने से भी गैस और बदहजमी से निजात मिलती है |

पसीने की दुर्गन्ध में निम्बू के फायदे

निम्बू के पतों को पीसकर शरीर पर मलने से पसीने की दुर्गन्ध दूर होती है | शरीर पर जहाँ कहीं दुर्गन्ध युक्त पसीना आता हो , जैसे बगल में तो निम्बू के पतों को पीसकर शरीर पर मलने से पसीने की दुर्गन्ध चली जाती है | नहाने के पानी में निम्बू और नीम के पते डालकर मसल ले और इस पानी से नहाये गंध दूर होगी |

मलेरिया रोग में नींबू के फायदे

जब कभी मलेरिया रोग से गर्षित हो जाये तब निम्बू और हरी मिर्ची को कच्चा ही खाने से मलेरिया से छुटकारा मिलता है |

बवासीर में नींबू के फायदे

बवासीर में तेज दर्द हो तो एक निम्बू का रस निकाल ले और इसमें समान मात्रा में पानी मिलाले और एक लुब्रिकेंट सिरिंज से इस घोल को गुदा में डाले | गुदा में प्रविष्ट पानी  को बाहर भी निकाले | इससे बवासीर के कारण होने वाले दर्द से छुटकारा मिलेगा |

प्यास अधिक लगने पर निम्बू के फायदे

प्यास अधिक लगने पर भी निम्बू का इस्तेमाल काफी लाभ देता है | अगर प्यास अधिक लगती हो तो पानी में निम्बू निचोड़ कर पिने से जल्द ही अधिक प्यास लगने की शिकायत दूर हो जाती है |

उल्टी होने पर निम्बु के फायदे

निम्बू का रस एक चम्मच , पानी एक चम्मच और ग्लूकोज एक चम्मच तीनो को समान मात्रा में मिलकर एक – एक घंटे के अंतराल से लेने पर उल्टियाँ बंद हो जाती है | उल्टी की शिकायत में निम्बू को सूंघने से भी उल्टी की परेशानी दूर होती है |

हैजे में निम्बू के फायदे

हैजे के कीटाणु अम्लीय पदार्थों के सेवन से नष्ट होते है | निम्बू का रस , प्याज का रस और शहद प्रत्येक एक – एक चम्मच मिला कर पियें | जल्द ही हैजे से निजात मिलेगी |

अपच होने पर

अपच की शिकायत होने पर भोजन से पहले एक गिलास पानी में आधा निम्बू, एक चम्मच अदरक का रस , स्वदुनासर नमक मिलाकर पीने से लाभ होता है | निम्बू , भुना हुआ जीरा , काला नमक और अदरक सबकी चटनी बना कर खाने से भूख अच्छी लगती है | वर्षा में भूख प्राय: कम लगती है, उस समय यह ज्यादा लाभकारी है |

पेट दर्द होने पर निम्बू के फायदे

अजीर्ण , अपच , गैस, अधिक खाना आदि कारणों से पेट दर्द हो तो एक कप गर्म पानी में निम्बू निचोड़े | इसमें एक चम्मच चीनी, जरा -सा नमक , पीसी हुई अजवाइन और जीरा मिला कर पियें | पेट दर्द शीघ्र मिट जायेगा |

दांतों को चमकाने में निम्बू के फायदे 

हर किसी की पर्सनलिटी अलग – अलग होती है लेकिन फिर भी अगर आपके दांत मोतियों से चमकते हुए है तो प्रभाव अलग ही पड़ता है , इसके विपरीत अगर दांत पीले और बदरंगी है तो आपको हर जगह शर्मिंदा होना पड़ता है | नींबू का इस्तेमाल कर के आप अपने पीले दांतों को चमका सकते है | आधा चम्मच नीम्बू और एक चम्मच सेंधा नमक दोनों को मिलाकर ब्रश से दांतों पर हलके हाथो से कुछ समय के लिए मले | 3 दिन के प्रयोग से ही दांतों का पीलापन चला जायेगा |

दांतों में दर्द होने पर निम्बू के फायदे 

दांत दर्द में तीन लौंग को नीबू के रस में पीसले | यदि दांत में छेद हो तो रुई के फोए में इसे लगाकर दांत में भर दे या उस फोए से आप दान्तो को मल भी सकते है | इस प्रयोग से दांतों में होने वाले दर्द से तुरंत छुटकारा मिलेगा |

चेहरे के निखार  के लिए करे निम्बू का यह प्रयोग 

कभी – कभी अधिक देर तक धुप में रहने से त्वचा का रंग काला पड़ जाता है | इसके लिए आधा कप कच्चे दूध में आधा निम्बू निचोड़ कर इसे अच्छी तरह मिलाकर चेहरे , हाथो की त्वचा , गर्दन और पैरों पर लगातार मलने से रंग निखरता है और धुप में जली त्वचा हटती है |

अगर कील – मुंहासो से परेशान है तो नीम्बू के रस में काले तीलों को पीसकर चेहरे पर लेप लगाने से कील – मुंहासो की शिकायत दूर होती है |

 

स्वास्थ्य से जुडी अन्य जानकारियों के लिए हमारे FACEBOOK PAGE – “स्वदेशी  उपचार ” को LIKE करना ना भूलें |

धन्यवाद | 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *