यौनशक्ति बढ़ाना चाहते है तो आपको खाना चाहिए ये आहार एवं जड़ी – बूटियां (यौनशक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ?)

दिनभर की भागदौड, मानसिक तनाव, काम का डिप्रेशन एवं शुद्ध पौष्टिक आहार की कमी एसे कारण है जो आपकी यौनशक्ति को कम करने के साथ – साथ शारीरिक शक्ति एवं अन्य रोगों का कारण भी बनते है | क्योंकि उचित आहार – विहार आपके सामान्य स्वास्थ्य को ही नहीं प्रभावित करता बल्कि यह आपके यौन स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है |

पुरुषों में यौनशक्ति की कमी (Low Sex Drive) भी गलत खान – पान के कारण होती है | आज के इस लेख में हम आपको यौनशक्ति बढ़ाने के लिए आपको कौन – कौन सी चीजों को खाना चाहिए एवं क्या जड़ी – बूटियों का सेवन करना चाहिए जिससे की आपकी यौनशक्ति बढ़ सके, आदि के बारे में आयुर्वेद के नजरिए से जानकारी देंगे |

यौनशक्ति बढ़ाने के लिए पौष्टिक खाना

अगर आप अपने जीवन में सेक्स पॉवर को मजबूत करना चाहते है तो आपको निम्न लिखित फ़ूड, ड्राईफ्रूट, एवं सूखे मेवे आदि का सेवन करना चाहिए |

तो चलिए जानते है यौनशक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए खाएं ये सुपर सेक्स पॉवर बूस्टर फ़ूड | Top Sex Power Booster Food in Hindi

क्रमांकफ़ूड का नामक्यों खाना चाहिए कब खाना चाहिए
1. डार्क चोकलेट (Dark Chocolates)डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स होता है जो सेक्स पॉवर को बढ़ाने एवं मूड को ठीक करने का कार्य करता है | अत: यौनशक्ति बढ़ाने के लिए इसे खाया जा सकता है | बेड पर जाने से पहले खाएं
2. एवाकाडो (Evacado)एवाकाडो में पुरुषों के स्पर्म को बढ़ाने वाला तत्व फोलेट पाया जाता है | यह आपके स्पर्म को म्युटेसन से बचाता है | इसलिए यौनशक्ति बढ़ाने के लिए इसे खाना चाहिए |रोग सुबह 1 से 2 एवाकाडो खाएं
3.अखरोट (Walnut Fruit)अखरोट विभिन्न मिनरल्स एवं विटामिन्स से युक्त एक उच्च गुणवता का ड्राईफ्रूट है | इसमें अर्गिनिन (Arginine) प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पुरुषों में सहवास के समय को बढ़ाने का कार्य करता है | सुबह – दोपहर – शाम स्नैक्स के रूप में खा सकते है |
4. काले अंगूर (Black Grapes)काले अंगूर भी यौनशक्ति बढ़ाने में बेहतरीन आहार है | अंगूर में भी फ्लेवोनोइड्स (flavonoids) पाया जाता है | जो जननांगो में रक्त संचार को बढाता है | सुबह – शाम खाएं |
5. अंजीर (Figs)अंजीर अत्यंत सेक्सवर्द्धक आहार है | इसमें पोटेशियम, मग्नेशियम एवं फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाते है | यह सेक्स मूड को अच्छा करने के लिए खाना चाहिए | नित्य रात्रि में भिगोकर सुबह खाना चाहिए |
6.उड़द की दाल (Udad Daal)उड़द की दाल को सेक्स वर्द्धक आहार माना जाता है | यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने का कार्य करती है | यौनशक्ति बढ़ाने के लिए इसे खाना चाहिए | सप्ताह में एक से दो बार उड़द की दाल खानी चाहिए
7. आडू (Peaches)आडू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | यह रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ – साथ यौनशक्ति को भी बढाता है | 3 से 5 आडू खाएं
8.किशमिश किशमिश अच्छे स्वास्थ्य के लिए तो लाभदायक है ही | साथ ही यौनशक्ति बढ़ाने एवं मूड को अच्छा करने के लिए भी किशमिश को खाना चाहिए | 5 से 10 किशमिश दिन में 3 से 4 बार
9. लहसुन (Garlic)लहसुन को उत्तेजक द्रव्य माना जाता है | यह पुरुषों में उत्तेजना जागृत करता है एवं यौनशक्ति को बढाता है | सब्जियों या चटनी बना कर खाना चाहिए
10.कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)रोजाना कद्दू के बीज खाने से यौनशक्ति बढती है | रोजाना सुबह कद्दू के बीज खाने चाहिए | इन्हें भुन कर खा सकते है |

यौनशक्ति बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये जड़ी – बूटियां

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि यौनशक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ? तो यहाँ ऊपर हमने कुछ खाने वाले आहार एवं फ्रूट्स के बारे में बताया है | जिसे अगर आप खाते है तो निश्चित ही सेक्स पॉवर बढती है | इसके साथ – साथ अगर आप आयुर्वेदिक जड़ी – बूटियों को खाते है तो ये भी आपकी यौनशक्ति को बढ़ाएंगे |

1. सफ़ेद मुसली

safed musali

सफ़ेद मुसली आयुर्वेद में बहुत ही व्यापक रूप से प्रयोग होने वाली जड़ी – बूटी है | इसे बल एवं वीर्य बढ़ाने वाली जड़ी – बूटी माना जाता है | अगर आप यौनशक्ति की कमी से परेशान हैं तो सफ़ेद मुसली के पाउडर को नित्य सुबह – शाम 3 ग्राम की मात्रा में दूध के साथ सेवन करना चाहिए |

2. अश्वगंधा चूर्ण

ashwagandha-nagori

अश्वगंधा चूर्ण पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने, तनाव को कम करने एवं वात वृद्धि को दूर करने का कार्य करता है | अश्वगंधा चूर्ण का नित्य सेवन करने से यौनशक्ति में वृद्धि होती है | इसे 3 से 5 ग्राम की मात्रा में सुबह – शाम दूध के साथ अश्वगंधा चूर्ण खाने से सेक्स पॉवर बढती है |

3. शतावरी चूर्ण

shatavari

शतावरी को खाने से भी यौनशक्ति बढती है | इसे बल, वीर्य एवं शक्ति वर्द्धक देशी जड़ी – बूटी माना जाता है | अगर आप सेक्स पॉवर की कमी से गुजर रहें है तो नित्य सुबह एवं शाम दूध के साथ अश्वगंधा एवं शतावरी चूर्ण का सेवन करने से लाभ मिलता है | शतावरी को विशेषकर महिलाओं के लिए उत्तम बलवान यौनशक्तिवर्द्धक औषधि माना जाता है | इस लिए इसका प्रयोग महिलाऐं भी कर सकती है |

4. सालम पंजा

सालम पंजा आयुर्वेद की एक एसी जड़ी – बूटी है जो नपुंसकता नाशक, शक्ति दायक एवं यौन दुर्बलता को दूर करने वाली है | सालम पंजा का उपयोग पुरुषों में यौनशक्ति बढ़ाने के लिए खाना चाहिए | इसके चूर्ण को रोजाना 3 से 4 ग्राम की मात्रा में खाने से वात – पित्त दोष की शांति होती है एवं शीतवीर्य होने के कारण शरीर को बलवान भी बनाती है |

5. जिनसेंग

जिनसेंग

जिनसेंग जड़ी – बूटी का प्रयोग चाइना में पारम्परिक रूप में किया जाता है | भारत में भी अब जिनसेंग का प्रयोग आम हो गया है | जिनसेंग को खाने से यौनशक्ति बढती है | यह जीवनीय शक्ति से भरपूर एवं शुक्रल वर्ग की चाइनीज जड़ी – बूटी है | यौनशक्ति बढ़ाने के लिए जिनसेंग को खाने से निश्चित ही सेक्स ड्राइव बढती है एवं स्टैमिना भी बूस्ट होता है |

विडियो देखें – यौनशक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

डॉ नेहा मेहता

सवाल – जवाब

यौनशक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए एवाकाडो, डार्क चॉकलेट्स, अखरोट, उड़द की दाल, अंजीर आदि को खाना चाहिए | आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में अश्वगंधा, शतावरी, सफ़ेद मुसली, जिनसेंग एवं सालम पंजा को खाया जा सकता है |

अश्वगंधा कैसे खाना चाहिए ?

अश्वगंधा को 3 से 5 ग्राम की मात्रा में सुबह – शाम दूध के साथ खाया जा सकता है |

क्या सफ़ेद मुसली से यौनशक्ति बढती है ?

जी, हाँ सफ़ेद मुसली पुरुषों में बल एवं वीर्य को बढाकर यौनशक्ति को बढ़ाने के लिए खाया जाता है |

एवाकाडो कैसे यौनशक्ति बढाता है |

एवाकाडो में पुरुषों के स्पर्म को बढ़ाने वाला तत्व फोलेट पाया जाता है | जो यौन दुर्बलता को दूर करने एवं स्पर्म बढ़ाने में उपयोगी है |

Low Sex Drive को कैसे दूर किया जा सकता है ?

उच्च पौष्टिक भोजन, फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट एवं आयुर्वेदिक जड़ी – बूटियों के सहयोग से low sex drive की समस्या को दूर किया जा सकता है |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *