विटामिन बी 12 की अधिकता से होने वाले रोग | Excess of Vitamin B-12

विटामिन बी 12 की अधिकता से होने वाले रोग: विटामिन बी 12 एक जल में घुलनशील विटामिन है | जो विटामिन बी समूह का एक विटामिन है | इस विटामिन के बारे में हमने पहले भी जानकारी दी है | आज के इस लेख में हम विटामिन बी 12 की अधिकता से होने वाले रोग के बारे में बात करेंगे |

शरीर में विटामिन्स, प्रोटीन एवं मिनरल्स की एक निश्चित मात्रा ही आवश्यक होती है | अगर इस मात्रा में कमी या अधिकता होती है तो ये खनिज तत्व शरीर में कई रोगों का कारण बनते है |

जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे शरीर में सभी विटामिंस और मिनरल्स का अपने सामान्य अवस्था में रहना हमें रोगों से बचाता है परंतु यही विटामिन जब कम या ज्यादा हो जाए तो यह रोग को उत्पन्न करते हैं। वैसे तो विटामिन बी ट्वेल्थ की मात्रा हमारे शरीर में सामान्य रहती है परंतु यदि हम इंजेक्शन के द्वारा इसे ले रहे हैं तो इसकी ओवरडोज हो सकती है । तो चलिए जानते हैं की विटामिन B12 की अधिकता से हमारे शरीर में कौन-कौन से रोग उत्पन्न हो सकते हैं।

विटामिन B 12 की अधिकता से होने वाले रोग

विटामिन बी 12 की अधिकता से होने वाले रोगों की सूची

  • खून के थक्के बनना (Blood Clots)
  • त्वचा पर लाल चकत्ते होना (Skin rashes)
  • शरीर पर सूजन का होना (swelling in the body)
  • सिर दर्द और चक्कर आना (headache and dizziness)
  • उल्टी और दस्त होना (vomiting and diarrhea)

चलिए जानते है इन सभी समस्याओं के बारे में विस्तार से कि आखिर विटामिन बी 12 की शरीर में अधिकता होने पर कौन – कौन सी समस्याएँ हो सकती है |

खून के थक्के बनना

विटामिन B12 की शरीर में अधिकता होने पर शरीर में जगह जगह खून के थक्के (Blood Clots) जमना शुरू हो जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकते हैं इसका यदि तुरंत इलाज ना किया जाए तो यह मनुष्य की मौत का कारण भी बनता है। इसके लिए हमें कॉल्ड और हॉट वॉटर थेरेपी का उपयोग करना चाहिए और साथ में ही तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शरीर पर लाल चकत्ते होना

कई बार शरीर पर लाल चकत्ते कुछ ऐसा असामान्य खाने से भी हो सकते हैं जो हमारे शरीर को सूट ना करता हो या किसी दवाई के रिएक्शन के कारण भी हो सकते हैं। परंतु फिर भी हमें एक बार हमें अपने विटामिन B12 की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए क्योंकि कई बार विटामिन बी ट्वेल्व की अधिकता के कारण भी शरीर पर चकत्ते होना सामान्य बात है और इसका तुरंत इलाज करवाना चाहिए।

शरीर पर सूजन होना

विटामिन B12 का मुख्य कार्य आरबीसी का निर्माण करना होता है, परंतु यदि शरीर में इसकी मात्रा अधिक हो जाए तो यह शरीर में किसी एक हिस्से या संपूर्ण शरीर पर सूजन ला देता है इसके लिए हमें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सिर दर्द और चक्कर आना

सिर दर्द और चक्कर आना हमारे शरीर में विटामिन B12 की कमी और अधिकतम दोनों के लक्षणों को दर्शाता है। कई बार विटामिन B12 की शरीर में अधिकता होने पर भी सिर में दर्द होने लगता है और चक्कर आने लगते हैं।

उल्टी और दस्त होना

कई बार खानपान की वजह से भी उल्टी और दस्त होना सामान्य बात है परंतु जब यह क्रिया लगातार चलती रहे तो हमें विटामिन B12 की जांच अवश्य करवानी चाहिए। कई बार शरीर में विटामिन B12 की अधिकता होने पर उल्टी होने लगती है या बार-बार दस्त लगते हैं जिससे मनुष्य काफी कमजोरी महसूस करता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर ये रोग एवं लक्षण आपको दिखाई दें जल्द ही शरीर में विटामिन बी 12 की जाँच करवाएं हो सकता है; आपको इस विटामिन की अधिकता के कारण ये समस्याएँ हो रही हो | अत: समय – समय पर शरीर की जाँच अवश्य करवाएं | विटामिन बी 12 की अधिकता मनुष्य के लिए गंभीर समस्या बन सकती है | क्योंकि खून में थक्के जमना जैसी समस्या से हृदय फ़ैल होने का खतरा रहता है |

धन्यवाद |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *