विटामिन बी 12 की कमी में आयुर्वेद की गोलियां भी बहुत प्रभावी साबित होती है | ये दवाएं नुकसान रहित एवं पूर्णत: प्राकृतिक होने के कारण नेचुरल वे में विटामिन बी १२ की कमी को दूर करती है | यहाँ इस लेख में हम विटामिन बी 12 की आयुर्वेदिक गोलियां पतंजलि एवं अन्य फार्मेसीयों के बारे में जानकारी देंगे |
यह शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक vitamin है | यह रक्त में उपस्थित Red blood सेल्स की परिपक्वता के लिए उपयोगी है | यह फोलिक एसिड के चयापचय एवं कार्बोज, बसा एवं प्रोटीन के चयापचय में सक्रीय भूमिका अदा करने वाला विटामिन है | इसकी कमी होने पर शरीर विभिन्न व्याधियों से ग्रषित हो जाता है |
इस लेख में हम आपको Vitamin B 12 क्या है, इसके कार्य एवं कमी होने पर शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है आदि की जानकारी देंगे | साथ ही पतंजलि एवं अन्य आयुर्वेद दवा निर्माता कंपनियों में विटामिन बी १२ की आयुर्वेदिक गोलियां कौनसी है के बारे में बताएँगे |
विटामिन बी 12 क्या है ? | What is Vitamin B12
यह विटामिन बी समूह का एक प्रकार है | यह water soluble vitamin है जो आसानी से जल में घुलनशील होता है | लेकिन विटामिन बी 12 अपने समूह से थोडा अलग है यह जल में कम घुलनशील है | इस विटामिन की खोज Rickes द्वारा सन 1948 में की गई थी |
Vitamin B 12 का रासायनिक संगठन C63H88N14O14PCo है | इसकी रासायनिक सरंचना अत्यंत जटिल है | इसे कोबालमिन भी कहा जाता है | यह शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक विटामिन है जिसकी कमी से शरीर में कई गंभीर रोग उतपन्न हो जाते है | इसे संतुलित आहार एवं विटामिन बी 12 युक्त आहार का सेवन करके पूरा किया जा सकता है |
आयुर्वेद चिकित्सा की विभिन्न दवाएं विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने में अत्यंत लाभदायक है | इसकी कमी होने पर शरीर में विभिन्न लक्षण प्रकट होते है | चलिए जानते है इन लक्षणों के बारे में
विटामिन बी १२ की कमी के लक्षण
- विटामिन बी 12 की कमी से शरीर में एनीमिया की स्थिति हो जाती है |
- इसकी कमी होने पर प्रनीसियस रक्ताल्पता रोग हो जाता है |
- मुंह में छाले हो जाते है |
- विटामिन बी 12 की कमी से अमाशय भी प्रभावित होता है |
- इस विटामिन की कमी से ग्रषित व्यक्ति की त्वचा का रंग पीला पड़ जाता है |
- शरीर की नाड़ियों में विकार उत्पन्न हो जाता है जिससे नाड़ियों में घाव उत्पन्न हो जाता है |
- अस्थि मज्जा के बाह्य स्वरुप में परिवर्तन आ जाता है |
- विटामिन बी १२ की कमी होने पर भूख लगना कम हो जाता है एवं कब्ज रहने लगता है |
- मानसिक व्याधियां जैसे तनाव, चिंता एवं अधिक सोचने की प्रवृति बढ़ जाती है |
विटामिन बी 12 की आयुर्वेदिक गोलियां पतंजलि | Patanjali Ayurvedic Tablets for Vitamin B12 Deficiency
आयुर्वेद चिकित्सा में विटामिन्स की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न आयुर्वेदिक क्लासिकल एवं पेटेंट औषधियाँ है | विटामिन बी 12 की कमी दूर करने के लिए भी पतंजलि द्वारा एवं अन्य फार्मेसीयों द्वारा गोलियों का निर्माण किया जाता है | यहाँ हम कुछ प्रशिद्ध दवाओं के बारे में बता रहें है |
1. पतंजलि नुट्रेला विटामिन बी 12 बायो फेर्मेंटेड | Nutrela Vitamin B12 Bio-Fermented
यह विटामिन की कमी को दूर करने का अच्छा स्रोत है | यह पूर्णत: शाकाहारी एवं प्राकृतिक सुप्प्लेमेंट्स है जो शरीर में कम हुए विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने में लाभदायक है | यह तनाव को दूर करने , नाड़ियों को ताकत देने एवं मष्तिष्क को ताकत देने में कारगर औषधि है | इसकी 1 गोली सुबह – शाम सेवन करने से लाभ मिलता है |
पतंजलि Nutrela Vitamin B12 Bio-Fermented में निम्न ingredients है
- Corn Extract
- Moringa Extract
- Aloevera Extract
यह एक डाइटेरी सप्लीमेंट है जिसमे विटामिन बी 12 है | यह शाकाहारी घटकों से बना है, जो शरीर में विटामिन बी१२ की कमी को दूर करने का कार्य करता है | यह पूरक नुकसान रहित एवं शाकाहारी होने के कारण उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो शाकाहारी है एवं अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है |
2. पतंजलि व्हीट ग्रास चूर्ण | Patanjali Wheat Grass Powder
पतंजलि व्हीट ग्रास पाउडर विटामिन बी 12 की कमी में एक अच्छा उत्पाद है | यह प्राकृतिक गेंहू के ज्वारों से बनी दवा है | इसका प्रयोग विभिन्न व्याधियों में किया जाता है | यह शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने, विटामिन्स की कमी को दूर करने, रक्ताल्पता को दूर करने एवं नए रक्त का निर्माण करने में सहायक है |
कोलेस्ट्रोल, हाई बीपी, हृदय विकार एवं कब्ज आदि में इसके सेवन से लाभ मिलते है | यह एंटीओक्सिडेंट की तरह शरीर में कार्य करता है |
इसमें निम्न घटक है
- Wheatgrass (Triticum sativum) 100gm
इसे भी आहार पूरक के रूप में ही देखा जाता है | नित्य सुबह इसका सेवन करने से विटामिन बी 12 की कमी दूर होकर विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते है |
3. हिमालयन प्लांट बेस्ड विटामिन बी 12 | Himalayan Organics Plant Based Vitamin B12
यह तीसरा मुख्य आयुर्वेदिक उत्पाद है जो विटामिन बी १२ की आयुर्वेदिक गोलियां के रूप में देखा जा सकता है | इसके सभी घटक प्राकृतिक है अत: इसे शुद्ध शाकाहारी विटामिन बी 12 का सप्लीमेंट्स कह सकते है | यह उत्तम एंटी ओक्सिडेंट, रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्द्धक एवं रक्त में rbc की कमी को दूर करने वाली आयुर्वेदिक दवा है |
इसमें निम्न प्राकृतिक घटक है –
- Beetroot
- Moringa
- Wheatgrass
- Alfalfa
- Green Amla
यह शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को दूर करता है | जो नर्वस सिस्टम के सही तरीके से कार्य करने एवं नाड़ियों की विकृति को दूर करने में सहायक है |
4. पतंजलि पुनर्नवादी मंडूर | Patanjali Punarnavadi Mandoor
यह क्लासिकल आयुर्वेदिक मेडिसिन है जो गोलियों के रूप में बाजार में पतंजलि एवं अन्य फार्मेसीयों द्वारा बनाई जाती है | आयुर्वेद में मुख्यत: यह किडनी रोगों से सम्बंधित व्याधियों में उपयोग होती है | यह रक्ताल्पता (anemia) में भी अच्छे परिणाम देती है | इसी लिए विटामिन बी 12 की कमी में पुनर्नावादी मंडूर का प्रयोग लाभदायक साबित होता है |
यह शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से होने वाली विकृतियों में लाभदायक है | इसका प्रयोग आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह से vitamin b 12 की कमी को दूर करने एवं इससे होने वाली विकृतियों को ठीक करने के लिए किया जा सकता है |
इसमें निम्न घटक है –
- Punarnava 5 mg
- Nishoth 5 mg
- Sonth 5 mg
- Pippal 5 mg
- Mirch 5 mg
- Vayavidanga 5 mg
- Devdaru 5 mg
- Chitrak 5 mg
- Pohkarmool 5 mg
- Haldi 5 mg
- Daruhaldi 5 mg
- Danti 5 mg
- Harad 5 MG
- Baheda 5 mg
- Amla 5 mg
- Chavya 5 mg
- Indrajou 5 mg
- Kutki 5 mg
- Pipplamool 5 mg
- Nagarmotha 5 mg
- Mandoor bhasma 200 mg
पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड द्वारा इस दवा का निर्माण किया जाता है | इसे विटामिन बी 12 की कमी से होने वाली व्यधियोंन को दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है |
5. Ayurveda Organics Plant-Based Vitamin B12
इस आयुर्वेदिक सप्लीमेंट्स में Vitamin B12 और स्पेरुलिना है | यह रक्त के निर्माण, रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं नर्वस सिस्टम को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है | इसमें सभी घटक पूर्णत: प्राकृतिक है अत: शाकाहारी व्यक्तियों द्वारा भी इसका सेवन किया जा सकता है |
इस प्लांट बेस्ड विटामिन बी 12 का सेवन करने से शरीर में ताकत एवं रोगप्रतिरोधक क्षमता बढती है | साथ ही इसमें स्पिरुलिना होने के कारण यह उत्तम एंटीओक्सिडेंट का कार्य करता है | इसमें किसी भी प्रकार का कोई हानिकारक घटक या प्रिजरवेटिव नहीं है | अत: इस पूरक का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है |
इसमें निम्न घटक है –
- Organic Vitamin B12
- Cobalamin
- Organic Spirulina
- Wheat Grass Powder
- Moringa Leaves Powder
- Alfalfa Leaves Powder
- Green Amla Powder
- Beet Root Powder
- Stevia Leaves Powder
उपरोक्त घटकों के कारण यह पूर्णत: सुरक्षित एवं सेवन योग्य है | इसका सेवन 1 – 1 गोली की मात्रा में सुबह – शाम किया जा सकता है |
Note: यहाँ उपरोक्त वर्णित 5 विटामिन बी 12 की आयुर्वेदिक गोलियां पतंजलि द्वारा एवं अन्य आयुर्वेदिक कंपनियों द्वारा निर्मित की जाती है | इनका प्रयोग आप डायटीशियन की सलाह से विटामिन बी 12 की कमी में कर सकते है | हालाँकि इन दवाओं के कोई ज्ञात साइड इफेक्ट्स नहीं है, ये सुरक्षित है लेकिन उपयोग से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना चाहिए |
धन्यवाद |