AIMIL Neeri syrup uses in Hindi | एमिल नीरी सिरप के स्वास्थ्य उपयोग एवं फायदे

Neeri Syrup uses in hindi: एमिल आयुर्वेद फार्मा कंपनी द्वारा बनाये जाने वाली एक प्रसिद्ध किडनी स्टोन की दवा है | यह गुर्दे के विकारों एवं मूत्र संक्रमण को ठीक करने में उपयोगी आयुर्वेदिक दवा है |

इस दवा पर काफी रिसर्च पेपर पब्लिश हो चुके है जिनमे नीरी सिरप के uses को पूर्णत: सुरक्षित एवं फायदेमंद बताया गया है | इसके अलावा वैद्यो एवं मरीजों ने भी इस दवा को काफी सराहा है | यह गुर्दे की पत्थरी एवं अन्य गुर्दे सम्बंधित विकारों में पूर्णत: उपयोगी साबित होती है |

Neeri Syrup Highlights | नीरी सिरप की विशेषताएं

1. नीरी सिरप गुर्दे के विकार जैसे पत्थरी, संक्रमण एवं मूत्र विकारों में उपयोगी दवा है |
2. aimil pharmaceuticals द्वारा इस दवा का निर्माण किया जाता है |
3. यह पूर्णत: आयुर्वेदिक घटकों से निर्मित पेटेंट दवा है | जो अपने परिणामों के कारण काफी लोकप्रिय दवा है |
4. यह nephrotoxin जैसे हानिकारक तत्वों से पूर्णत: सुरक्षित है | अत: लम्बे समय तक सेवन की जा सकती है |

Neeri syrup uses in Hindi
Medicine Name (दवा का नाम)Neeri Syrup
Manufacturer (निर्माता)Aimil Pharmaceuticals ltd.
Ingredients (घटक)दारू हरिद्रा, पाषणभेद, पुनर्नवा, वरुण, सहदेवी आदि
Packaging Size (पैकेजिंग साइज़)200 ML, 400 ML
Price (मूल्य)Rs 259
Uses (उपयोग)यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, किडनी स्टोन, मूत्र विकार
Expiry (समाप्ति)24 महीने

About Aimil Neeri syrup in Hindi | नीरी सिरप के बारे में

नीरी के पोली-हर्बल आयुर्वेदिक प्रोपेरिटरी मेडिसिन है जो मूत्र संस्थान के विकारों को हरने एवं दूर करने का कार्य करती है | यह दवा एमिल फार्मास्यूटिकल लिमिटेड द्वारा निर्मित की जाती है | यह दवा गुर्दे के आम विकारों को दूर करने के साथ – साथ उन्हें फिर से दोबारा होने से भी रोकती है |

यह प्रोस्टेट वृद्धि, गुर्दे की पत्थरी, पेशाब में जलन, मूत्र त्यागने में समस्या एवं पाचन आदि समस्याओं को सुधारने में बेहतरीन परिणामी औषदी है | Neeri syrup में Nephro-Protective गुण विद्यमान है जो गुर्दे की रक्षा करते है |

Neeri Syrup in UTI
aimilpharmaceutical.com

साथ ही Neeri Syrup uses in hindi के रूप में देखा जाये तो यह पावरफुल यूरिनरी एंटीसेप्टिक के रूप में भी कार्य करती है | जो इसे गुर्दे में हुए घावों तक को ठीक करने में इसे सक्षम बनाते है |

Ingredients of Neeri Syrup in Hindi | नीरी सिरप के घटक द्रव्य

इस दवा में निम्न घटक द्रव्य विद्यमान है | यहाँ हमने इसके सभी घटक द्रव्यों की सूचि आपको उपलब्ध करवाई है |

  • दारू हरिद्रा (Berberis aristata DC)
  • पाषणभेद (Bergenia ligulata)
  • पुनर्नवा (Boerhavia diffusa L.)
  • पलाश (Butea monosperma)
  • वरुण (Crataeva nurvala)
  • सहदेवी (Vernonia cinerea)
  • गोखरू (Tribulus terrestis L)
  • यवक्षार (Hordeum vulgare)
  • लज्जालु (Mimosa pudica L.)
  • मुलीक्षार (Raphanus sativus)
  • शीतल चीनी (Piper cubeba)
  • सैन्धव लवण (Sodii chloridum )
  • इक्षु (Saccharum officinarum L.)
  • शिलाजीत (Purified Black Bitumen)
  • अपामार्ग (Achyranthes aspera L.)
  • मकोय (Solanum nigrum L)
  • आक (Calotropis procera, Dryand)
  • समुन्द्र नमक (Sea Salt)
  • छरीला (Parmelia perlata)
  • कुल्था (Macrotyloma uniflorum)

Neeri Syrup Clinical Uses in Hindi | नीरी सिरप के चिकित्सकीय उपयोग

यह पोली-हर्बल फार्मूलेशन एंटीयूरोलिथिएटिक (Antiurolithiatic) एवं नेफ्रो-प्रोटेक्टिव (Nephro-Protective) गुणों से युक्त आयुर्वेदिक दवा है | यह गुर्दे की पत्थरी, प्रोस्टेट की बढ़ोतरी, मूत्र सम्बन्धी विकार जैसे मूत्र त्यागने में परेशानी एवं पेशाब में जलन जैसी समस्याओं में प्रमुखता से उपयोग ली जाने वाली विश्वसनीय आयुर्वेदिक दवा है |

इसके उपयोगों में पाचन संबधी विकार, मूत्राशय का संक्रमण, मूत्राशय की पत्थरी, लीवर सिरोसिस, भूख न लगना, गैस्टिक की समस्या आदि को इसके चिकित्सकीय उपयोगों में गिना जाता है |

  1. मूत्र संक्रमण (Urinary Tract Infections (UTIs))
  2. पेशाब के साथ रक्त का आना (Urine with Occult Blood)
  3. मूत्र त्यागते समय जलन (Burning during micturition)
  4. पेशाब का कष्टता से आना (Dysuria)
  5. अन्य मूत्र विकार (Other Urinary Infection)
  6. पत्थरी (Kidney Stone)

Neeri syrup benefits in hindi | नीरी सिरप के फायदे जानें हिंदी में

यहाँ हमने नीरी सिरप के फायदों को सूचीबद्ध आपको बताया है | निचे दी गई सूचि (list) के माध्यम से आप इसके फायदों को आसानी से समझ सकते है | विभिन्न रोगों में फायदों के रूप में देखा जाये तो यह वैद्यों के लिए काफी फायदेमंद औषधि है | चलिए अब जानते है इसके फायदों के बारे में

मूत्रसंस्थान सम्बन्धी विकारों में नीरी सिरप के फायदे: UTI अर्थात यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन में यह दवा काफी फायदेमंद है | इसकी एक से 2 चम्मच की मात्रा नियमित लेने से मूत्र संस्थान सम्बन्धी विकारों में आराम मिलता है | एवं साथ ही UTI की पुनरावर्ती भी नहीं होती |

पेशाब करते समय जलन: अगर पेशाब करते समय आपको जलन होती है या पेशाब रुक रुक के बूंद – बूंद आता है तो एसी समस्या में भी neeri kft सिरप काफी फायदेमंद है | यह समस्या मूत्राशय में सुजन या इन्फेक्शन के कारण होती है जिसे नीरी सिरप kft के सेवन से दूर किया जा सकता है |

Dysuria में Neeri syrup के फायदे: डाय्सुरिया अर्थात दर्दनाक पेशाब जैसी समस्या में भी यह दवा काफी फायदेमंद है | इसके क्लिनिकल यूजेज में भी इसे Dysuria की बेहतरीन दवा बताया गया है | विभिन्न शोधों से भी पता चलता है कि neeri syrup in hindi दर्दनाक पेशाब की समस्या में काफी फायदेमंद है |

किडनी स्टोन में नीरी सिरप के फायदे: कैल्शियम के कारण गुर्दे में पत्थरी का निर्माण हो जाता है | एसी समस्या में नीरी सिरप काफी फायदेमंद साबित होती है | यह अपने एंटीयूरोलिथिएटिक (Antiurolithiatic) गुणों के कारण पत्थरी को काटने का कार्य करती है | यह गुण इसमें अपामार्ग क्षार एवं मूलीक्षार के कारण विद्यमान होता है |

पेशाब के साथ खून आना में भी है फायदेमंद: पेशाब करते समय खून आना किसी संक्रमण या घाव का लक्षण हो सकता है | neeri syrup में nephro protective गुण होते है जो संभावित संक्रमण को दूर करने एवं मूत्र त्याग को आसान बनने में मदद करते है |

अन्य मूत्रसम्बन्धी विकार: अन्य सभी प्रकार के मूत्र विकारों में इस औषधि को कारगर पाया गया है | यह सामान्य संक्रमण से लेकर गुर्दे की पत्थरी, पेशाब का रुक – रुक के आना एवं मूत्रकृछ्ता में उपयोगी है |

यहाँ तक आपने neeri syrup kft के फायदों के बारे में जाना चलिए अब इसकी खुराक एवं यूज़ करने के तरीके neeri syrup kaise use kare in hindi के बारे में जानते है |

Doses of Neeri Syrup in Hindi (खुराक)

Neeri syrup uses in Hindi

व्यस्क: 2 Teaspoon Twice a day (दो चम्मच सुबह – शाम) | हालाँकि यह दवा पूर्णत: सुरक्षित है एवं इसे शोर्ट या लम्बे समय तक दोनों के लिए सुरक्षित माना जाता है लेकिन फिर भी मात्रा का निर्धारण वैद्य सलाह से करना अधिक लाभदायक सिद्ध होता है |

बच्चे: 1 Teaspoonful thrice a Day अर्थात 1 चम्मच दिन में तीन बार तक बच्चों को सेवन करवाई जा सकती है |

Neeri syrup price in Hindi | नीरी सिरप का मूल्य

यह दवा 200 मिली की मात्रा में उपलब्ध है | इस 200 मिली की बोत्तेल की अधिकतम खुदरा मूल्य रूपए 259 है | लेकिन इसे ऑनलाइन फार्मेसी से डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है | एमिल फार्मास्यूटिकल की वेबसाइट पर यह Rs 233 में उपलब्ध है | साथ ही अगर आप 2 बोटेल या 3 बोटेल खरीदते है तो डिस्काउंट और अधिक मिल जाता है | डबल खरीदने पर यह 440 रूपए में उपलब्ध हो जाती है |

सामान्य सवाल जवाब नीरी सिरप के बारे में | FAQ About Neeri Syrup in Hindi

क्या नीरी सिरप पूर्णत: आयुर्वेदिक है ?

निश्चित रूप से यह दवा पूर्णत: आयुर्वेदिक है | इसका निर्माण आयुर्वेदिक फार्मेसी AIMIL Pharmaceutical Ltd. द्वारा किया जाता है | इसके सभी घटक आयुर्वेदिक है |

क्या यह यूरिनरी डिसऑर्डर के रोगी के लिए लाभप्रद है ?

जी हाँ, नीरी सिरप यूरिनरी डिसऑर्डर की एक बेहतरीन एवं विश्वसनीय आयुर्वेदिक दवा है |

क्या पेशाब में होने वाली जलन इससे कम होती है ?

जी हाँ, पेशाब में होने वाली जलन एवं खून आदि आने की समस्या नीरी सिरप यूज़ Neeri Syrup uses in hindi करने से काफी आराम मिलता है |

क्या प्रेग्नेंट महिलाऐं इसका सेवन कर सकती है ?

गर्भवती महिलाऐं वैद्य सलाह से इसका सेवन कर सकती है | अगर आपका वैद्य आपको नीरी सिरप की सलाह देता है तो निश्चित रूप से सेवन की जा सकती है | लेकिन उपयोग से पहले वैद्य सलाह अवश्य लें |

आजकल मेरे पेशाब का रंग हल्का पीला आता है क्या मैं इसे सेवन कर सकता हूँ ?

पेशाब में हलके पीलेपन की समस्या संक्रमण के कारण आती है नीरी सिरप का सेवन किया जा सकता है |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *