सुबह खाली पेट खाएं आंवला होंगे अनेक फायदे

आंवले को अमृत फल कहा जाता है | आयुर्वेद में आंवला बहुत अधिक उपयोगी औषधियों में गिना जाता है | इसे धात्री फल के नाम से भी जानते है | आंवले के बारे में कहा गया है कि अगर इसे नियमित 12 साल तक खाया जाये तो यह नवजीवन देने में सक्षम है | शरीर की सभी बिमारियों का हरण करता है |

सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे बहुत है | आंवले को अगर सुबह – सुबह खाया जाये तो यह शरीर में तीनों दोषों को संतुलित करके अनेक रोगों से बचाता है | शरीर में स्थित अवगुणों को दूर करके डेटोक्स करने में भी इसकी अहम् भूमिका साबित होती है |

हमारे यहाँ सदियों से इस औषधीय द्रव्य का उपयोग होते आया है | आयुर्वेद के पुरातन ग्रंथों में भी इसका विस्तृत वर्णन प्राप्त होता है | आंवला खाना स्वास्थ्य के अत्यंत लाभदायक माना जाता है | साथ ही अगर आंवले को नित्य सुबह खाली पेट खाया जाये तो यह अनगिनत लाभ देता है |

सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे

चलिए सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे जानने से पहले इसके औषधीय गुणों के बारे में जान लेते है |

आंवला के औषधीय गुण | Medicinal properties of Amla

आंवला में पांचो रसों की प्रधानता होती है | अर्थात इसमें मधुर, अम्ल, कटु, तीक्ष्ण एवं कषाय रस उपस्थित होता है | आपने इन्ही पांचों रसों की प्रधानता के कारण यह सभी रोगों में लाभदायक है | शरीर में अवस्थित दोषों को दूर करने के लिए आंवला अत्यंत लाभदायक है | इसमें संतरे से 8 गुना अधिक विटामिन C होती है | साथ ही एंटीओक्सिडेंट गुण, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन्स एवं कार्बोहायड्रेट आदि पौष्टिक तत्व मौजूद होते है |

आमले की सबसे खास बात यह है कि यह किसी भी रूप में हो इसके गुणों में कोई भी अंतर नहीं आता | चाहे आमला कच्चा हो, पक्का हुआ हो, चूर्ण रूप में हो या रसायन रूप में यह सभी रूपों में समान गुणकारी है |

सुबह खाली पेट आंवला खाना अधिक फायदेमंद होता है | चलिए अब जानते है सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे क्या है ?

सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे | Benefits of eating Amla on an empty stomach in the morning

इसका सेवन किसी भी रूप में किया जाये यह फायदा ही देता है | लेकिन सुबह आंवला खाया जाये तो यह बेशुमार फायदों से भरपूर साबित होता है | क्योंकि शरीर में स्थित अमाशय इस समय खाली रहता है एवं आंवले में उपस्थित गुणों को शरीर अच्छे से ग्रहण करता है | चलिए जानते है इसके फायदे

1. रोगप्रतिरोधक क्षमता वर्द्धन (Immunity): आंवले में विटामिन C मौजूद होता है जो शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति का वर्द्धन करता है | साथ ही इसमें मौजूद एंटीओक्सिडेंट गुण शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते है | अत: रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इसे खाली पेट सुबह के समय खाना चाहिए |

2. डेटोक्सीफिकेसन (Detoxification): सुबह के समय अगर आमले को खाया जाये तो यह शरीर को डेटोक्स करने का कार्य करता है | खान-पान, दवाओं एवं प्रदुषण के कारण शरीर में बहुत सी गंदगियों का जमाव हो जाता है जिसे आंवला खा कर दूर किया जा सकता है |

3. मोटापा (Obesity): इसमें फाइबर एवं कार्बोहाइड्रेट्स तत्व उपस्थित होते है | फाइबर शरीर में स्थित एक्स्ट्रा फैट को हटाने का कार्य करते है एवं अन्य पोषक तत्व भोजन की आवश्यकता की पूर्ति करते है | अत: जिन्हें मोटापा कम करना है उन्हें आंवले का सेवन सुबह के समय करना चाहिए | आंवला का ज्यूस निकाल कर सेवन किया जा सकता है |

4. मधुमेह (Diabetes): यह मधुमेह में उपयोगी है | आंवला इन्सुलिन हार्मोन को ठीक करके खून में शुगर की मात्रा को संतुलित करता है | इसके रस को हल्दी के साथ उपयोग करने से कोलेस्ट्रोल सुधरता है एवं मधुमेह में आराम मिलता है |

5. पाचन शक्ति (Digestion): सुबह खाली पेट आंवला खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम सुधरता है | पाचन की गड़बड़ी के कारण कब्ज, गैस, बदहजमी आदि रोग हो जाते है | एसे में नित्य सुबह आंवले के रस का सेवन खाली पेट करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है एवं पाचन की गड़बड़ी के कारण होने वाले रोगों से भी मुक्ति मिलती है |

6. उम्र (Aging): सुबह – सुबह आंवला खाने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी पड़ती है | यह आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है | चेहरे पर उम्र बढ़ने के निशान दिखाई नहीं देते | नियमित आवंला सेवन बुढ़ापे की प्रक्रिया को धीमी कर देता है एवं एक रोग मुक्त जीवन प्रदान करता है |

7. बालों का झड़ना (Baldness): आंवले को बालों के लिए भी बहुत लाभदायक माना गया है | अगर आपके बाल झड़ते है तो नित्य सुबह आंवला खाए एवं बालों की झड़ने की प्रक्रिया को रोकें |

8. यौन दुर्बलता (Weakness): पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी को आंवला सुधारता है | सुबह – सुबह आंवला खाना पुरुषों में नपुंसकता को भी ठीक करने का कार्य करता है | महिलाओं में भी कम अंडे बनना एवं मासिक धर्म की अनियमितताओं में लाभदायक साबित होता है |

9. एलर्जी या अस्थमा (Asthma): रोग सुबह आंवले के रस में पिप्पली का चूर्ण मिलाकर पीने से अस्थमा एवं एलर्जी में आराम मिलता है | आंवले को कुचलकर 5 ग्राम रस निकाल लें एवं इसमें एक चुटकी छोटी पिप्पल का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से अस्थमा में आराम मिलता है |

10. हड्डियों की मजबूती: नित्य खाली पेट आंवले का रस सेवन करने से हड्डियाँ मजबूत बनती है | साथ ही घुटनों के दर्द एवं संधि शूल अर्थात गठिया रोग में लाभ मिलता है |

धन्यवाद |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *