Top 10 Protein Rich Food Vegetarian List in Hindi

प्रोटीन रीच फ़ूड हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है | यह एक पोषक तत्व है जो शरीर के वर्द्धन का कार्य करता है | अत: जिमिंग करने वाले एवं अच्छी सेहत वालों का पसंदीदा सुप्लिमेंट माना जाता है |

वैसे यह सभी के लिए ही जरुरी पोषक तत्व है | इसकी कमी से व्यक्ति का शारीरिक विकास रुक जाता है एवं मांसपेशियां कमजोर हो जाती है | अत: बच्चों , पुरुषों एवं महिलाओं प्रत्येक को इसकी आवश्यकता होती है |

protein reach food list

प्रोटीन युक्त आहार के बहुत से विकल्प है जैसे अंडा, मांश एवं मछली आदि | लेकिन ये सभी मांसाहारी खाद्य पदार्थ है एवं जानवरों के प्रति क्रूरता के परिचायक है | अत: आज हम प्रोटीन के सबसे बढ़िया Vegetarian स्रोतों के बारे में जानेंगे |

ये सभी खाद्य पदार्थ Natural Source of Protein है जो पूर्णत: शाकाहारी (Veg) है |

Protein Rich Food Vegetarian List in Hindi

1 . बिन्स प्रोटीन के सर्वोतम शाकाहारी स्रोत

बिन्स शाकाहारी उत्तम किस्म के प्रोटीन के स्रोत है | सभी प्रकार की बिन्स चाहे वह काली हो या लाल सभी अच्छी प्रोटीन रीच वेजीटेरियन फ़ूड होती है | बिन्स में आप सोयाबीन बीज, राजमा, चना एवं अन्य सभी दालें ले सकते है |

बीन्स

इन्हें उबाल कर या सूप बना कर रोटी के साथ या सीधे भी खा सकते है |

2. सोयाबीन

मांस, मछली एवं अण्डों से भी अधिक प्रोटीन सोयाबीन में पाया जाता है | यह पूर्णत: Vegetarian Protein रीच फ़ूड है | लगभग १०० ग्राम सोयाबीन में ४३.2 ग्राम तक प्रोतिएँ की मात्रा होती है | यह १०० ग्राम अंडे से मिलने वाले प्रोटीन से लगभग 2 गुण अधिक है |

सोयाबीन

सोयाबीन के बीजों का सेवन किया जा सकता है | इन्हें उबाल कर प्रयोग करने से यह स्वादिष्ट लगते है | साथ ही सोयाबीन की जर्दी, सोयाबीन से निर्मित दूध आदि का सेवन भी शाकाहारी प्रोटीन प्राप्ति के स्रोत के रूप में किया जा सकता है |

3. मूंगफली है शाकाहारी प्रोटीन रीच फ़ूड

मूंगफली में भी उत्तम किस्म का प्रोटीन विद्यमान रहता है | इसका सेवन भी प्रोटीन की प्राप्ति के लिए किया जा सकता है | १०० ग्राम मूंगफली में ३१.5 प्रतिशत प्रोटीन होता है |

मूंगफली
image – indiamart

प्रोटीन की प्राप्ति के लिए मूंगफली को सेक कर खाया जा सकता है या इससे निर्मित खाद्यपदार्थों का सेवन किया जा सकता है | मूंगफली का तेल भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है |

4. दूध, दही एवं पनीर

दूध एवं दूध से बने उत्पादों का हमारे यहाँ शुद्ध शाकाहारी माना जाता है | दूध में भी उत्तम किस्म का प्रोटीन विद्यमान रहता है | यह सभी उम्र के लोगों के लिए एक आवश्यक खाद्य पदार्थ है जो शरीर का सम्पूर्ण वर्द्धक होता है |

पनीर

दूध में 5.2 ग्राम , दही में 3.2 ग्राम एवं पनीर में २५ ग्राम तक प्रोटीन होता है | अत: प्रोटीन के लिए रोस्टेड पनीर या पनीर से बने अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है |

5. मसूर की दाल

मसूर की दाल सभी भारतीय घरों में प्रमुखत: उपयोग में ली जाती है | यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है | साथ ही इसमें कई प्रकार के कार्बोहाइड्रेट एवं एनी तत्व विद्यमान रहते है जो इसे और अधिक फायदेमंद बनाते है |

मसूर दाल
image – amazon.in

मसूर की दाल को पकाकर या अन्य खाद्य पदार्थो के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है | लगभग १०० ग्राम मसूर की दाल में २५ % प्रोटीन रहता है |

6. राजमा

राजमा
इमेज – amazon.in

राजमा को भी प्रोटीन प्राप्ति का अच्छा स्रोत माना जाता है | इसमें २१ % तक प्रोटीन की उपलब्धता रहती है | साथ ही इसमें फाइबर एवं कार्बोहाइड्रेट भी विद्यमान रहते है जो इसे एक सम्पूर्ण आहार साबित करते है |

७. Pure Vegetarian Protein food Cowpea – लोबिया

लोबिया भी प्रोटीन प्राप्ति का उत्तम veg स्रोत है | लोबिया को साधारण भाषा में चौला कहा जाता है | यह भी राजमा की तरह पकाकर या सब्जी बना कर खाया जा सकता है |

लोबिया

इसमें लगभग २४.3 ग्राम तक प्रोटीन की मात्रा रहती है | यह मात्रा प्रति १०० ग्राम लोबिया की है |

8. काजू

सूखे मेवों में भी प्रोटीन उच्च मात्रा में रहता है | काजू, बादाम आदि सूखे मेवे प्रोटीन प्राप्ति के अच्छे शाकाहारी रीच फ़ूड लिस्ट है | काजू को अधिकतर व्यक्तियों द्वारा पसंद किया जाता है | अत: रोस्टेड काजू या सीधे ही सूखे काजू खा कर प्रोटीन की मांग को पूरा किया जा सकता है |

काजू

प्रति १०० ग्राम काजू में २१ % के लगभग प्रोटीन की मात्रा रहती है |

9. सूखे मटर है वेजीटेरियन प्रोटीन रीच फ़ूड

मटर भी एक सम्पूर्ण आहार है | मटर में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर एवं कार्बोहाइड्रेट विद्यमान रहते है जो इसे अधिक फायदेमंद बनांते है | यह शरीर का सम्पूर्ण विकास करने में सहायक है |

मटर
इमेज-indiamart.com

प्रोटीन प्राप्ति के लिए सूखे मटर का सेवन किया जा सकता है | इसकी सभी बना कर या उबाल कर सेवन कर सकते है | सूखे मटर में लगभग २० % तक प्रोटीन की मात्र होती है |

१०. रागी

रागी

रागी में प्रोटीन के साथ – साथ आयरन, कैल्शियम एवं फाइबर की उपलब्धता रहती है | रोतें प्राप्ति के लिए रागी को खाया जा सकता है | यह बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों को आसानी से पसंद आने वाला आहार भी है |

धन्यवाद |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *