चमेली का फूल(Jasmine Flower), जाने चमेली के फूल के सौन्दर्य लाभ और घरेलु नुस्खे |

चमेली का फूल (Jasmine Flower)

चमेली या jasmine flower बेल प्रजाति का होता है और इसकी लगभग 200 प्रजातियाँ होती हैं, Jasmine शब्द पारसी भाषा के शब्द यासमीन से बना है जिसका अर्थ होता है “भगवान की देन “| मूलतः यह भारत में ही पाया जाता था, भारत से ही इसको अरब के मूर प्रजाति के लोगो ने अन्य देशो में पहुचाने का काम किया |

चमेली का फुल
चमेली का फुल

चमेली का फूल प्रायः सफ़ेद रंग का होता है लेकिन इसके अलावा कहीं कहीं यह पीले रंग के फूलों वाला भी पाया जाता है | चमेली का फूल भारत में आमतौर पर सभी जगह पे उगाया जाता है, चमेली के फूल बहुत ही खुशबुदार और मादक होते है | इसलिये इनका उपयोग अधिकतर इत्र बनाने में किया जाता है, इसके अलावा चमेली का तेल  भी बनता है जिसके बहुत से औषधीय उपयोग होते हैं |

चमेली के फूल के फायदे (Benefits of Jasmine Flower)

चमेली का फूल बहुत ही उपयोगी औषधि है | इसकी खुशबू बहुत ही मादक और मनमोहक होती है इसलिये इसका उपयोग मुख्यतः तेल और इत्र बनाने में किया जाता है | चमेली के फूल के अलावा इसकी जड़ तथा पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपुर होती है जिनका उपयोग विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओ में किया जाता है | आइये अब जानते है चमेली के फुल के क्या फायदे होते हैं |

  1. चमेली के फूलों का रस लगाने से चेहरा चमकदार बनता है तथा इसके उपयोग से चेहरे पर होने वाले फोड़े फुंसियों में भी लाभ होता है |
  2. चमेली के फूलों को पीस कर उनका लेप लगाने से पुराने से पुराना सर दर्द भी ठीक हो जाता है | चमेली के तेल से भी सर दर्द में रहत मिलती है |
  3. मुंह के छालों को ठीक करता है  – चमेली के फुलों और पत्तों को चबाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं |
  4. आँखों के दर्द की असरदार औषधि है चमेली के फूल – चमेली के फूलों को पिस कर उनका लेप आँखों पर लगाने से आँखों के दर्द में राहत मिलती है |
  5. चमेली के फूल का उपयोग जुकाम तथा सर दर्द की दवा बनाने में किया जाता है |
  6. चमेली के फूलों को पिस कर इसकी लेप करने से त्वचा रोगों में लाभ मिलता है |
  7. चमेली के फूलों के लेप को फटी हुई बिवाई पर इस्तेमाल करने से लाभ मिलता है |
  8. Jasmine Flower का उपयोग Liver Disease जैसे Hepatitis, Abdominal Pain और Cirrhosis के लिए दवाइयों में किया जाता है |
  9. Jasmine का उपयोग Ice-cream और अन्य Dairy उत्पादों के फ्लेवर के तौर पे किया जाता है |
  10. चमेली के फूलों का इस्तेमाल cancer के ट्रीटमेंट में भी किया जाता है|

चमेली के फूल (Jasmine Flower) के सौन्दर्य लाभ और घरेलु नुष्खे|

Jasmine Flower अपनी मन को मोह लेने वाली खुशबु के लिए जाने जाते हैं, पर इनका उपयोग बहुत से सौन्दर्य बढ़ाने वाले उत्पादों में भी किया जाता है | इसके निम्न सौन्दर्य लाभ हैं |

  1. चमेली के फूलों में  Moisturizing और Healing गुण होते हैं अतः आप इनका उपयोग चेहरे की स्किन को तरो ताजा रखने में कर सकते हैं | चमेली के फूलों का लेप Oil में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की चमक बनी रहती है |
  2. चमेली के तेल का इस्तेमाल करने से बाल smooth रहते हैं और बालों की अच्छी ग्रोथ होती है |
  3. चमेली के पत्तों और फूलों का लेप बना कर आँखों पर इस्तेमाल करने से थकान कम होती है व इससे आँखों के काले धब्बों में लाभ मिलता है |
  4. चमेली और नारियल का तेल को मिलाकर शरीर पर लगाने से त्वचा तरोताजा रहती है व शरीर भी Relax होता है |

Jasmine (चमेली) के Side Effects

Jasmine वैसे तो सभी प्रकार के लोगों के लिए लाभदायक है, सभी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं | लेकिन इसका इस्तेमाल प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को नहीं करना चाहिए या कम मात्रा में उपयोग करना चाहिये |

Jasmine Herbal Products लिस्ट इन हिंदी |

Jasmine का उपयोग ज्यादातर मादक पदार्थो में होता है लेकिन आजकल बाज़ार में चमेली के बहुत से हर्बल प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं | निचे दिए गए कुछ Jasmine हर्बल प्रोडक्ट्स बाज़ार में उपलब्ध हैं |

  1. Jasmine हर्बल सोप 
  2. Jasmine हर्बल मॉइस्चराइजिंग लोशन 
  3. Jasmine हर्बल चाय
  4. Jasmine हेयर आयल 
  5. Jasmine हर्बल हेयर कंडीशनर 

पढने के लिए धन्यवाद, अगर आपको उपर दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर जरुर करें |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *