हिमालय लुकोल टेबलेट के उपयोग | Lukol tablet uses in Hindi

लुकोल टेबलेट हिमालय ड्रग्स कंपनी की प्रोपराइटरी दवा है यह स्त्रियों में होने वाले लिकोरिया एवं रक्त प्रदर रोग में प्रमुखता से प्रयोग होती है। आज हम इस पोस्ट में हिमालय लुकोल टेबलेट के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे कि इसे कब और कितने समय तक उपयोग में ले सकते हैं तथा इसके क्या फायदे और क्या नुकसान है ।

हर कोई स्त्री कभी ना कभी वाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या का सामना अपने जीवन काल में अवश्य करती है। चाहे  पीरियड /मासिकधर्म का शुरुआती टाइम हो, या डिलीवरी के बाद और कभी-कभी मोनोपोज के बाद भी सफेद पानी की समस्या देखने को मिलती है।

हिमालय लुकोल टेबलेट

आज हम यहां आपको इस सफेद पानी की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए एक आयुर्वेदिक हिमालय की लुकोल टेबलेट के बारे में बताएंगे जिसे आयुर्वेद और एलोपैथी दोनों में ही समान रूप से उपयोग में लिया जाता है। तो चलिए जानते हैं

हिमालय लुकोल टेबलेट क्या है? | What is Lukol Tablet

यह हिमालय कंपनी की आयुर्वेदिक टेबलेट है जो महिलाओं में होने वाले सफेद पानी या वाइट डिस्चार्ज या ल्यूकोरिया की बहुत ही महत्वपूर्ण दवा है यह केवल महिलाओं के लिए ही है। वाइट डिस्चार्ज के साथ-साथ यह टेबलेट पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करती है इस प्रकार यह महिलाओं के लिए एक पेन किलर का भी कार्य करती है।

हिमालय लुकोल टेबलेट के घटक द्रव्य | Ingredients of Himalaya Lukol Tablet

  • शतावरी
  • धातकी
  • पुनर्नवा
  • इलायची
  • नागकेसर
  • बिल्व
  • हरीतकी
  • गुग्गुलु
  • लौह भस्म
  • प्रवाल भस्म
  • काली मिर्च
  • त्रिवंग भस्म
  • पलाश
  • उशीर
  • त्रिफला
  • जीरा
  • वसा
  • सर्पगंधा
  • कोकिलाक्षा
  • जाति फल
  • चंदन
  • शिलाजीत
  • सोंठ

घटक द्रव्यों को जानने के बाद अब हम हिमालय लुकोल टेबलेट के उपयोग के बारे में जानेंगे।

हिमालया लुकोल टेबलेट के उपयोग | Lukol Tablet uses in Hindi

  • वाइट डिस्चार्ज में लुकोल टेबलेट के फायदे: जो महिलाएं वाइट डिस्चार्ज की समस्या से पीड़ित रहती है ।उनके लिए हिमालया लुकोल टेबलेट एक बहुत ही कारगर उपाय है। इस टेबलेट का एक महीने तक लगातार उपयोग करने से ही वाइट डिस्चार्ज की समस्या से मुक्ति मिल जाती है। क्योंकि इसमें शतावरी और धातकी जैसे औषधियों का प्रयोग किया जाता है जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी जड़ी बूटी है।
  • कमर दर्द रोकने में उपयोगी: कई बार पीरियड के दौरान बहुत से महिलाओं को कमर दर्द और पेडू में दर्द की शिकायत रहती है उन महिलाओं के लिए भी हिमालय लुकोल टेबलेट रामबाण है। इसमें लौह भस्म का उपयोग किया जाता है जो महिलाओं मैं एनीमिया की समस्या को दूर करता है तथा गुग्गुलु महिलाओं में सूजन की समस्या को दूर करता है।
  • रक्त प्रदर में उपयोगी: कई बार योनि मार्ग से बिना पीरियड के दौरान भी रक्त बहता रहता है। जिसे रक्त प्रदर कहा जाता है। रक्त प्रदर में भी हिमालया लुकोल टेबलेट बहुत उपयोगी है इसमें  पलाश जैसी जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है जो महिलाओं में होने वाले रक्त प्रदर को रोकता है।
  • संक्रमण में हिमालया लुकोल टेबलेट का उपयोग: योनि मार्ग में किसी भी प्रकार के इंफेक्शन जा सूजन  होने पर भी हिमालया लुकोल टेबलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह योनि में होने वाले सभी प्रकार के इंफेक्शन को होने से रोकती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि हिमालया लुकोल टेबलेट स्त्रियों के लिए वरदान है।

लुकोल टेबलेट की सेवन विधि और मात्रा | Dosage of Lukol Tablet

इस टेबलेट को सुबह-शाम 1-1 गोली पानी के साथ ले या चिकित्सक के बताए अनुसार लेनी चाहिए। हिमालय लुकोल टेबलेट का सेवन लगातार एक महीने तक करना चाहिए या बीमारी के अनुसार लंबे समय तक भी कर सकते हैं।

हिमालय लुकोल टेबलेट के नुकसान | Side Effects

कई बार इस टेबलेट का उपयोग करने पर उल्टी आना जैसी समस्या देखने को मिलती है। इसलिए हिमालया लुकोल टेबलेट का उपयोग चिकित्सक की देखरेख में करना चाहिए।

धन्यवाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *