जल्दी डिस्चार्ज होने पर कौनसी दवाएं सबसे अच्छी एवं प्रभावशाली है |

जल्दी स्खलित या जल्दी डिस्चार्ज होना एक ही बात है | अगर आप एक निश्चित समय तक अपनी महिला साथी को संतुष्ट नहीं कर पाते है तो यह जल्दी डिस्चार्ज होना कहलाता है | स्खलित होने की समस्या को किसी समय विशेष में परिभाषित नहीं किया जा सकता |

बहुत से व्यक्ति इसे किसी समय से जोड़ कर देखते है लेकिन ऐसा नहीं है | जल्दी डिस्चार्ज होने का तात्पर्य इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर आप अपनी महिला साथी को संतुष्ट करने से पहले ही स्खलित हो गए तो यह early discharge कहलायेगा | यह समस्या पुरुषों में अधिक देखने को मिलती है |

हालाँकि महिलाओं में भी समय से पूर्व स्खलन की समस्या होती है लेकिन वे इसे बता नहीं पाती | आज के इस लेख में हम आपको जल्दी डिस्चार्ज के लिए सबसे अच्छी दवा, इसके कारण, लक्षण एवं उपचार के बारे में बताएँगे कि आयुर्वेद में जल्दी डिस्चार्ज होने को किस तरह ठीक किया जाता है |

जल्दी डिस्चार्ज होने के कारण | Causes of early discharge

शीघ्र स्खलन या जल्दी डिस्चार्ज की समस्या में बहुत से कारण होते है | यहाँ निचे हमने जल्दी स्खलित होने की समस्या के संभावित कारणों के बारे में बताया है | आप इस list के माध्यम से समझ सकते है |

  • सेरोटोनिन हार्मोन का निम्न स्तर जल्दी डिस्चार्ज का कारण बनता है |
  • मानसिक तनाव एवं घबराहट जल्दी स्खलित होने का कारण है |
  • सहवास में साथी की अक्रियाशिलता भी इसका एक कारण हो सकता है |
  • अपने साथी के साथ अनबन भी इसका एक कारण बनता है |
  • शरीर में शुक्रधातु की कमी होना |
  • जल्दी डिस्चार्ज वाले रोगी में कब्ज एवं पाचन की विकृति देखने को मिलती है |
  • शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की अनियंत्रता या असामन्यपन |
  • संवेदनशीलता भी जल्दी डिस्चार्ज होने का एक प्रमुख कारण है |
  • अधिक कामुक विचार भी आपको जल्दी डिस्चार्ज करने पर बाध्य करते है |
  • शरीर में धातुओं का पौषण ठीक ढंग से न होने के कारण |
  • सहवास में फोरप्ले का न होना |
  • लिंग में तनाव का न बने रहना भी इसका एक प्रमुख कारण माना जा सकता है |
  • डायबिटीज रोग से पीड़ित व्यक्तियों में शीघ्र स्खलन एवं नपुंसकता जैसे लक्षण प्रकट होते है |

और पढ़ें: यौनशक्ति बढ़ाने के उपाय जानें

जल्दी डिस्चार्ज होने के लक्षण | Symptoms of Early Discharge

इसके कारण बहुत ही साधारण से है | अगर ध्यान से देखा जाये तो आप आसानी से जल्दी डिस्चार्ज होने को पकड़ पाते है |

  • महिला साथी को असंतुष्ट छोड़ते हुए समय से पहले ही स्खलित हो जाना जल्दी डिस्चार्ज होना कहलाता है |
  • प्रवेश के तुरंत बाद एग्जिट हो जाना जल्दी डिस्चार्ज होना या शीघ्र स्खलन के लक्षण में आता है |
  • स्ख्लानिय परवर्ती को मानसिक रूप से भी न सुधार पाना जल्दी डिस्चार्ज होने की समस्या का एक लक्षण है \
  • संभोग के दौरान दोनों भागीदारों की अपेक्षा से पहले स्खलन हो जाना जल्दी डिस्चार्ज होना कहलाता है |
  • पुरुषों द्वारा प्रवेश के 1 मिनट के अन्दर डिस्चार्ज हो जाना भी इसका एक लक्षण है |

जल्दी डिस्चार्ज के लिए सबसे अच्छी दवाएं | Best Ayurvedic Classical Medicine for Early Discharge

जल्दी डिस्चार्ज के लिए सबसे अच्छी दवा के रूप में आयुर्वेद में बहुत सी क्लासिकल एवं नए फार्मूलेशन उपलब्ध है जो आपकी धातुओं का वर्द्धन करके रूट कॉज को ठीक करने का कार्य करते है | इस प्रकार की समस्या में आयुर्वेद ही एक बेहतर विकल्प है, जिसकी सहायता से प्राकृतिक रूप से पुरुषों में सहवास में समय को बढाया जा सकता है | साथ ही इन उत्पादों के साइड इफेक्ट्स भी नहीं है अत: वैद्य सलाह से इनका प्रयोग करने से समस्या जड़ से खत्म हो जाती है |

1. वृहनी गुटिका है जल्दी डिस्चार्ज की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा

यह आयुर्वेद की क्लासिकल दवा है जिसका प्रयोग जल्दी डिस्चार्ज होने, शुक्राणुओं की कमी एवं अन्य यौन दुर्बलताओं में किया जाता है | यह बाजार में किसी भी फार्मेसी द्वारा निर्मित नहीं की जाती क्योंकि इसके घटक एवं निर्माण विधि थोड़ी कठिन है अत: यह आसानी से नहीं मिलती | अगर किसी वैद्य या फार्मासिस्ट द्वारा निर्मित की जाती है तो उनसे मंगवाई जा सकती है | इसकी जगह अन्य पूरक औषधियों का प्रयोग किया जा सकता है |

जल्दी डिस्चार्ज के लिए सबसे अच्छी दवा
  • यह सहवास में समय बढ़ाने के लिए उपयोगी है |
  • जल्दी डिस्चार्ज होने की समस्या को रोका जा सकता है |
  • शरीर में बल वर्द्धन का कार्य करती है |
  • सभी प्रकार के प्रमेह रोगों में भी उपयोगी है |
  • इच्छाशक्ति का वर्द्धन भी करती है |
  • लम्बे समय तक उपयोग में ली जा सकती है |

2. कामसुधा योग

कामसुधा योग🔗(Amazon) भी एक आयुर्वेदिक औषधि है | यह वाजीकरण फार्मूलेशन है जिसका प्रयोग पुरुषों में रसायन एवं वाजीकरण चिकित्सा के लिए किया जाता है | लम्बे समय से चली आ रही सेक्सुअल वीकनेस जैसी समस्याओं में अच्छा परिणाम देती है | यह दवा आयुर्वेद के प्रशिद्ध वाजीकरण में उपयोग होने वाले घटकों से मिलकर बनी है | यह जल्दी डिस्चार्ज होने की समस्या को जड़ से खत्म करने का सामर्थ्य रखती है |

कामसुधा योग
  • जल्द स्खलन को रोकने में उपयोगी है |
  • यौन दुर्बलताओं एवं वात विकारों में प्रभावी रसायन है |
  • शरीर में बल एवं वीर्य का संचार करती है |
  • तनाव की कमी को दूर करने में लाभदायक है |
  • सहवास में इच्छाशक्ति को बढाती है |
  • इसका प्रयोग करने से तनाव न आने की समस्या दूर होती है |
  • यौन इच्छा को दुबारा से जवानी जैसा बनाने में उपयोगी है |
  • शरीर में धातुओं का वर्द्धन करके पुरे शरीर में उर्जा का संचार करती है |

3. महास्तम्भन वटी क्लासिकल दवा

यह दवा भी आयुर्वेद की क्लासिकल दवा है | इसका प्रयोग भी विभिन्न यौन विकारों में किया जाता है | हालाँकि इसमें कुछ घटक एसे है जो लम्बे समय तक उपयोग करने पर नुकसान दायक हो सकते है लेकिन अगर वैद्य निर्देशित मात्रा में लिया जाये तो जल्दी डिस्चार्ज होने की समस्या को खत्म करने का सामर्थ्य रखते है | लम्बे समय तक इस औषधि का प्रयोग वर्जित है | वैद्य सलाह से ही प्रयोग में ली जानी चाहिए |

  • स्तम्भन दोषों को दूर करने में उपयोगी |
  • स्खलन को रोकने में लाभदायक |
  • लिंग की संवेदनशीलता को ठीक करती है |
  • जल्द डिस्चार्ज में भी उपयोगी है |
  • इसमें अफीम जैसे घटक है अत: लम्बे समय तक उपयोग करने से आदत लग सकती है |
  • सेवन से पहले चिकित्सक परामर्श अत्यंत आवश्यक है |

4. वीर्य स्तम्भन वटी

वीर्य स्तम्भन वटी भी महास्तम्भन वटी की तरह वीर्य विकारों की आयुर्वेदिक दवा है | यह क्लासिकल फार्मूलेशन है जिसका निर्माण विभिन्न फार्मसी द्वारा किया जाता है | शुक्र को रोकने एवं जल्दी डिस्चार्ज की समस्या को दूर करने के लिए उपयोग में ली जाती है | हालाँकि इस दवा का प्रयोग भी बिना वैद्य सलाह नहीं किया जाना चाहिए |

वीर्य स्तंभन वटी
  • वीर्य विकारों में लाभदायक |
  • जल्दी डिस्चार्ज की समस्या के लिए सबसे अच्छी दवा है |
  • वैद्य निर्देशानुसार एक निश्चित समय के लिए उपयोग की जा सकती है |
  • लम्बे समय तक इसका प्रयोग भी नहीं करना चाहिए |
  • इसमें भी कुछ घटक एसे है जो आदत बन सकते है |
  • यह शुक्र की वृद्धि करती है एवं समय को बढ़ाने में उपयोगी है |

5. स्पेमन टेबलेट्स

यह हिमालय कंपनी की पेटेंट औषधि है | सहवास में समय की कमी, जल्दी स्खलित होना एवं वीर्य विकारों में लाभदायक है | यह शरीर में नविन वीर्य का निर्माण करती है एवं सेक्सुअल वीकनेस को दूर करने का कार्य करती है | यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को सुधार कर यौन दुर्बलताओं को दूर करती है |

speman tablet
  • स्पर्म काउंट को बढ़ाने में लाभदायक |
  • नपुंसकता में बेहतर परिणाम देती है |
  • सहवास में समय को बढाती है |
  • इसमें कोकिलाक्ष, कौंच एवं छोटा गोखरू जैसे घटक द्रव्य है |
  • यह यौन इच्छा शक्ति को बढ़ाने में भी लाभदायक है |

जल्दी डिस्चार्ज होने का आयुर्वेद में क्या उपचार है ?

आयुर्वेद चिकित्सा में यौन सम्बन्धी कमजोरियों के लिए पुरातन समय से ही वाजीकरण शाखा प्रभावी रही है | वाजीकरण एवं रसायन चिकित्सा के द्वारा यौन दुर्बलताओं पर आसानी से विजय हासिल की जाती है |

आयुर्वेद अनुसार जल्दी डिस्चार्ज होने की समस्या कई अन्य कारणों से होती है | एसे में सबसे पहले इसके संभावित कारणों का उपचार किया जाता है | जैसे अगर आपको शीघ्र स्खलन या जल्दी डिस्चार्ज होने की समस्या मानसिक तनाव के कारण है तो आयुर्वेद की तनाव दूर करने वाली औषधियों एवं रसायनों से चिकित्सा की जाती है |

वाजीकरण चिकित्सा के बारे में अगर आप अधिक जानना चाहते है तो हमने पहले भी इसके बारे में एक विस्तृत लेख लिखा है जिसको पढ़ कर आप आसानी से इसे समझ सकते है | यहाँ पढ़ें – वाजीकरण चिकित्सा क्या है

अगर साधारण शब्दों में इस चिकित्सा को समझना हो तो इसे आप एक प्रकार की प्रोसेस कह सकते है जिसके द्वारा पुरुषों को यौन संबंधो में प्राकृतिक तरीकों एवं औषधियों से योग्य बनाया जाता है | पुराने समय में एक से अधिक पत्नियाँ रखने की परम्परा थी | तो इस प्रकार की स्थिति में पुरुषों में संभोग में पूर्ण सक्षम होना असंभव था | इसलिए वाजीकरण औषधियों एवं चिकित्सा द्वारा उन्हें यौन शक्ति प्राप्त होती थी एवं वे बुढ़ापे में भी जवानी जैसा जोश रखते थे |

यौन कमजोरियों में आयुर्वेद से बेहतरीन कोई भी विकल्प नहीं है क्योंकि यह प्राकृतिक तरीकों से बिना किसी नुकसान के व्यक्ति को सक्षम बनने में कारगर चिकित्सा है |

जल्दी डिस्चार्ज की समस्या से अगर आप उभरना चाहते है तो आयुर्वेद को अपनाएं | आयुर्वेद की कुछ चुनिन्दा वाजीकरण दवाओं एवं रस – रसायनों से वैद्य इसका पूर्णत: उपचार करते है |

धन्यवाद |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *