सबसे अच्छा च्यवनप्राश कौन सा है या किस कंपनी का आता है ? आदि काफी सवाल हमें हमारे Whatsapp ग्रुप पर पूछे जाते है | चलिए आज हम आपके लिए आयुर्वेद का सबसे अच्छा च्यवनप्राश कौनसा है ? इसके बारे में विस्तृत रूप से समझाते है |
सबसे अच्छा च्यवनप्राश जानने से पहले आपको जानना चाहिए कि च्यवनप्राश अगर शास्त्रोक्त तरीके से बना हुआ है तो वह अच्छा ही होगा | शास्त्रोक्त तरीके का अर्थ है जिसप्रकार से शास्त्रों में वर्णित है | उसी प्रकार से च्यवनप्राश का निर्माण किया जाये | अधिकतर सभी कंपनियां निर्माण में पूर्ण सावधानियां बरतती है लेकिन ग्राहकों के उपयोग करने एवं परिणामों की दृष्टि से ही च्यवनप्राश सबसे अच्छे बनते है |
च्यवनप्राश बनाने के लिए विभिन्न जड़ी – बूटियां का इस्तेमाल होता है | शास्त्रोक्त च्यवनप्राश में 38 जड़ी – बूटियां डाली जाती है | अलग – अलग फार्मेसी द्वारा घटकों को कम एवं ज्यादा किया जाता है |
चलिए सबसे जानते है क्रमांक अनुसार 10 सबसे अच्छे च्यवनप्राश जिनका सेवन आपको सर्दियों में करना चाहिए |
सबसे अच्छा आयुर्वेदिक च्यवनप्राश ब्रांड कौनसा है जानें
हम (स्वदेशी उपचार) विश्वसनीय आयुर्वेदिक वेब पोर्टल है एवं अपनी विश्वसनीयता को कायम रखने के लिए ही हमने बेझिझक सबसे अच्छा आयुर्वेदिक च्यवनप्राश कौनसा है ? पर यह सूचि निर्मित की है | यहाँ हमने किसी भी फार्मेसी के नाम से प्रभावित हुए बैगर अच्छी फार्मेसीयों के च्यवनप्राश की उनके गुणवता एवं प्रभावशीलता के आधार पर यह लिस्ट बनाई है |
1. श्री कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन कालेडा च्यवनप्राश गोल्ड
कालेडा फार्मेसी एक धर्मार्थ ट्रस्ट है जो राजस्थान के अजमेर जिले में अवस्थित है | इस फार्मेसी द्वारा बनाये जाने वाला च्यवनप्राश सबसे उत्तम क्वालिटी का होता है | इसमें स्वर्ण एवं रजत का इस्तेमाल किया जाता है | हालाँकि यह च्यवनप्राश सबसे मंहगे च्यवनप्राश में गिना जाता है | क्योंकि इसके 1 किलो च्यवनप्राश की कीमत लगभग 1999 रूपए है | लेकिन जितना यह मंहगा है उतना ही प्रभावी भी है | इसके निर्माण में पूर्ण शास्त्रोक्त तरीके को अपनाया गया है |
मूल्य – 1999 रूपए
2. रजवाड़ी अमृत गोल्ड च्यवनप्राश
उंझा आयुर्वेद फार्मेसी का यह च्यवनप्राश भी उत्तम केटेगरी का है | इसमें केशर एवं स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल किया जाता है | यह सर्दी – जुकाम एवं रोगप्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में महत्पवपूर्ण भूमिका निभाता है | उंझा आयुर्वेदिक फार्मेसी गुजरात में स्थित है | इस फार्मेसी के उत्पाद भी अच्छी गुणवता के आते है | उंझा का च्यवनप्राश भी सबसे अच्छे च्यवनप्राश में गिना जाता है | यह प्रभावी एवं गुणकारी तत्वों से निर्मित है |
मूल्य – 405 रूपए
3. झंडू च्यवनप्राश (गुड़) अवलेह
झंडू फार्मेसी भी अच्छी गुणवता के उत्पाद बनाती है | झंडू द्वारा विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक च्यवनप्राश निर्मित किये जाते है | अन्य च्यवनप्राश में शुगर का इस्तेमाल होता है लेकिन इसके निर्माण में चीनी की जगह गुड़ की चासनी प्रयोग में होती है अत: गुणवता में यह शुगर से अच्छा रहता है | दूसरा इसमें केशर एवं अन्य महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक भस्मों का प्रयोग होता है |
मूल्य – 360 रूपए
4. धूत्पापेश्वर च्यवनप्राश
इस च्यवनप्राश को हमने 4 थे नंबर पर रखा है | अगर आप आयुर्वेद में रूचि रखते हैं एवं आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन करते है तो इस फार्मेसी का नाम आपने जरुर सुना होगा | हालाँकि धूत्पापेश्वर की दवाएं महंगी आती है लेकिन गुणवता में इसके उत्पाद बेहतरीन आते है | यह फार्मेसी वेल रिसर्च उत्पाद बनाती है | च्यवनप्राश के ही रूप में इनका एक अन्य उत्पाद जिसका नाम स्वामला है आता है लेकिन यहाँ हम आपको शास्त्रोक्त सबसे अच्छा च्यवनप्राश बता रहें है अत: गुणवता एवं परिणाम की दृष्टि से ही च्यवनप्राश को हमने छंटा है |
मूल्य – 382 रूपए
5. कोट्टकल आयुर्वेद का च्यवनप्राश
आर्य वैद्य शाला, कोट्टकल आयुर्वेद क्षेत्र में सुप्रशिद्ध नाम है | कोट्टकल फार्मेसी के सभी उत्पाद बेहतरीन है | इसका च्यवनप्राश भी अच्छी गुणवता का है | सबसे अच्छे च्यवनप्राश में इसकी भी गिनती होती है | आयुर्वेद में दवाओं की गुणवता उनके परिणामों पर आधारित होती है | इसे अन्य सभी च्यवनप्राश से अलग इसके गुणकारी प्रभाव करते है |
मूल्य – 360 रूपए
6. Jiva Ayurveda च्यवनप्राश
जीवा आयुर्वेद फार्मेसी भी आयुर्वेद में जानी पहचानी फार्मेसी है | Jiva Ayurveda के उत्पाद भी अच्छी गुणवता के आते है एवं इनकी दवाएं वेल रिसर्चड एवं शास्त्रोक्त होती है | इस च्यवनप्राश को हमने 4 स्टार रेटिंग दी है | वैद्य प्रताप चौहान जीवा आयुर्वेद फार्मेसी के मालिक है | यह च्यवनप्राश अच्छी गुणवता का है |
मूल्य – 310 रूपए
7. बैद्यनाथ का च्यवनप्राश है सबसे अच्छा
बैद्यनाथ आयुर्वेद सेगमेंट में जाना पहचाना एवं विश्वसनीय नाम है | बैद्यनाथ के च्यवनप्राश को हमने 6 वे नंबर पर रखा है | इसका च्यवनप्राश शास्त्रोक्त विधि से निर्मित अच्छी गुणवता का है | इसमें कुल 52 घटक द्रव्य डाले जाते है | विश्वसनीयता एवं गुणवता के हिस्साब से हमने इसे 4 स्टार रेटिंग दी है | बैद्यनाथ झाँसी द्वारा आयुर्वेद की सभी क्लासिकल मेडिसिन का निर्माण किया जाता है |
मूल्य – 280
8. डाबर च्यवनप्राश
डाबर आयुर्वेद सबसे पुरानी आयुर्वेदिक फार्मेसी है | डाबर द्वारा सभी आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण किया जाता है | च्यवनप्राश की गुणवता के आधार पर हमने इसे 7 वे नंबर पर रखा है | च्यवनप्राश शास्त्रोक्त निर्मित है एवं सभी प्रक्षेप द्रव्यों से संपन्न है | यहाँ हम आपको सभी प्रमुख फार्मेसीयों के सबसे अच्छा च्यवनप्राश की सूचि उपलब्ध करवा रहें है |
मूल्य – 350 रूपए
9. कपिवा आयुर्वेदा (Kapiva Ayurveda) का च्यवनप्राश
इस च्यवनप्राश को हमने 9 वे नंबर पर रखा है | च्यवनप्राश रोगप्रतिरोधक क्षमता वर्द्धक, बल कारक एवं आयुष्य (आयु को बढ़ाने वाला) माना जाता है | कपिवा आयुर्वेद फार्मेसी का च्यवनप्राश भी अच्छी गुणवता का है | इसका एक किलो च्यवनप्राश 900 रूपए के लगभग आता है | इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते है |
मूल्य – 449 रूपए
10. पतंजलि च्यवनप्राश
पतंजलि आयुर्वेद द्वारा भी बेहद सस्ता एवं गुणकारी च्यवनप्राश बनाया जाता है | यह गुणवता में अच्छा है एवं प्रभावी है | हालाँकि इस च्यवनप्राश में शुगर की मात्रा अधिक है लेकिन पतंजलि द्वारा शुगर फ्री च्यवनप्राश भी निर्मित किया जाता है | इसे हमने 4 स्टार रेटिंग दी है | 1 किलो के पैक की कीमत सिर्फ 250 रूपए है जो बाजार में मिलने वाले किसी भी च्यवनप्राश से सस्ती है |
मूल्य – 250 रूपए
10 सबसे अच्छे च्यवनप्राश की सूचि | 10 Best Chyawanprash List in Hindi
क्रमांक | च्यवनप्राश की फार्मेसी का नाम | रेटिंग |
---|---|---|
01. | कालेडा फार्मेसी का च्यवनप्राश | 5 Star |
02. | रजवाड़ी च्यवनप्राश उंझा फार्मेसी | 5 Star |
03. | झंडू च्यवनप्राश | 4.5 Star |
04. | धूत्पापेश्वर च्यवनप्राश | 4.5 Star |
05. | कोट्टकल आयुर्वेद च्यवनप्राश | 4.5 Star |
06. | जीवा आयुर्वेद च्यवनप्राश | 4 Star |
07. | बैद्यनाथ च्यवनप्राश | 4 Star |
08. | डाबर च्यवनप्राश | 4 Star |
09. | कपिवा आयुर्वेद च्यवनप्राश | 4 Star |
10. | पतंजलि च्यवनप्राश | 4 Star |
धन्यवाद |