लम्बाई बढ़ाने के लिए 5 बेहतरीन योग

लम्बाई बढ़ाने के लिए 5 बेहतरीन योग

लम्बा – चौड़ा शरीर किसको नहीं चाहिए ? हर व्यक्ति चाहता है की उसकी हाईट और शरीर का शेप बिलकुल ठीक हो , लेकिन अनुवांशिकता एवं अन्य कारणों से कई युवाओं की यह चाहत एक सपना बन जाती है | छोटा या नाटा होना कोई अभिशाप नहीं है , इससे आपकी कार्य क्षमता या आपकी गुणवता पर कोई असर नहीं पड़ता |

दुनिया पर अपनी छाप छोड़ने वाले अधिकतर व्यक्तियों की लम्बाई अधिक नहीं थी | लेकिन इस भौतिक वादी युग में हर कोई चाहता है कि उसकी हाईट अच्छी हो एवं सुडोल शरीर हो | बस इसी इच्छा को पूरी करने के लिए लोग पता नहीं क्या – क्या दवाइयां खाते है | भारतीय प्राचीन योग पद्धति में इसका इलाज सहज ही उपलब्ध है |

लम्बाई बढाने के लिए योग

योग के आसनों को अपना कर व्यक्ति अपनी हाईट बढ़ाकर शरीर को भी शेप में ला सकता है | यहाँ हम आपको योग के 5 आसनों के बारे में बताएँगे जिनको अपना कर आप अपनी लम्बाई बढ़ा सकते है | साथ ही इन योगासनों का अभ्यास करने से अन्य शारीरिक लाभ भी प्राप्त होते है |

हाईट बढाने वाले 5 योगासन या एक्सरसाइज 

1. पश्चिमोतानासन 

सभी उम्र के लोगों के लिए यह योगासन फायदेमंद है | इस आसन के अभ्यास से कद लम्बा होता है | जिन युवाओं को अपनी हाईट बढ़ानी है, वे इसे अपनाकर अपने कद को लम्बा कर सकते है | लगातार अभ्यास से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है | साथ ही पस्चिमोतानासन को गठिया , पिंडलियों का दर्द एवं जांघो के दर्द में भी फायदेमंद माना जाता है |

पीठ एवं कमर के स्नायु मजबूत होते है एवं मज्जा तंतु के दोष दूर होते है | अतिरिक्त वसा को दूर करके शरीर को छरहरा करता है |

2. ताड़ासन 

लम्बाई बढ़ाने का सबसे प्रशिद्ध योगासन है | बाबा रामदेव भी लम्बाई बढ़ाने वाली एक्सरसाइज में ताड़ासन को अनिवार्य रूप से बताते है | इस आसन के निरंतर अभ्यास से हाईट को आसानी से बढाया जा सकता है | ताड़ासन को करने की विधि भी बहुत ही आसन है | नित्य 2 से 4 मिनट इस आसन का अभ्यास करने से महीने भर में ही लम्बाई में फर्क दिखाई देने लगता है |

योगासन को करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएँ | अब धीरे – धीरे एडियों को ऊपर उठायें एवं दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर मिलावें | इस अवस्था में थोड़ी देर रुक कर पुन: उसी अवस्था में आ जाएँ |

3. सर्वांगासन 

सर्व का अर्थ होता है पूरा या सभी एवं अंग से अभिप्राय है शरीर का अंग | अर्थात इस आसन के अभ्यास से शरीर के सभी अंगो की एक्सरसाइज होती है एवं सम्पूर्ण शरीर को लाभ मिलता है | शरीर की लम्बाई बढ़ाने के लिए सर्वांगासन का निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए | यह योगासन शरीर की लम्बाई को बढ़ाकर शरीर को छरहरा करता है |

सर्वांगासन की विशेषता है कि इसका अभ्यास करने से रक्त की मात्रा बढ़ जाती है जिससे ग्रंथि की क्रिया सुचारू एवं विकशित हो जाती है | जिससे शरीर को सभी प्रकार से लाभ मिलता है | इस आसन को काया कल्पासन भी कहा जाता है | अगर शरीर को लम्बा एवं छरहरा करना है तो इसका निरंतर अभ्यास करना चाहिए |

4. हलासन लम्बाई बढ़ाने के लिए 

हलासन को भी लम्बाई बढाने वाला योग माना जाता है | कद बढ़ाने के लिए उपर्युक्त आसनों के साथ हलासन का अभ्यास भी करना चाहिए | इसके अभ्यास से शरीर की रुकी हुई ग्रोथ शुरू होती है एवं शरीर सुडोल एवं स्वस्थ बनता है | इस आसन में साधक की स्थिति खेतों में जोते जाने वाले हल के सामान प्रतीत होती है , तभी इसे हलासन के नाम से पुकारा जाता है |

5. सूर्य नमस्कार 

यह आसन शरीर को सम्पूर्ण शक्ति प्रदान करने में समर्थ आसन है | सूर्य नमस्कार के सभी आसनों (12 आसन) का अभ्यास करने शरीर को असीम लाभ प्राप्त होते है |  जिन युवाओं की हाईट नहीं बढ़ रही या जिन्हें सुडोल और छरहरा शरीर चाहिए | उनको सूर्य नमस्कार के सभी 12 आसनों का अभ्यास नित्य करना चाहिए |

धन्यवाद |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *