स्वदेशी उपचार में आप सभी का स्वागत है | 

Swadeshi Upchar aka Supchar Herbals Pvt Ltd CIN:U24110RJ2020PTC070437
Starting Year - March 2017
Founded By    - U.Vaidya Yogendra Singh (Pharmacist Ayurveda)
Co-Founder    - Dr. Ramranjan Sharma (BAMS, M.D Panchkarma)
Our Author    - Swadeshi Team & You can Check Here our Dr.Profile  

Our Address 
1. Swadeshi Upchar 
   College Road, Badagoan
   Jhunjhunu (Raj.)
   Pin - 333021
   Phone - +918000733602
2. Swadeshi Upchar
   A25, Durgapura, Jaipur
   Pin - 302018
   Phone - +918000733602

भारत सैदव से ज्ञान का खजाना रहा है | चिकित्सा के क्षेत्र में भी आज से हजारों साल पहले बहुत से प्रयोग हो चुके थे | हमारे ऋषि – मुनियों ने मनुष्य को रोगमुक्त बनाये रखने के लिए स्वस्थ दिनचर्या एवं रोग की उत्पति होने पर उसका उपचार आदि करने की विद्या ग्रंथो के माध्यम से उपलब्ध करवाई थी |

यह विद्या आज के कृत्रिम युग में भी उतनी ही लाभदायी है | स्वस्थ दिनचर्या, योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेदिक उपचार के माध्यम से व्यक्ति निरोगी रह सकता है |

लेकिन वर्तमान के ऑनलाइन जगत में आयुर्वेद को लेकर बहुत सी भ्रांतियाँ फैलाई गई | लोगों को अजीब – अजीब नुस्खे बता कर आयुर्वेद के नाम पर गुमराह किया गया | भले ही इन नुस्खों का आयुर्वेद चिकित्सा से कोई वास्ता न हो |

स्वदेशी उपचार को शुरू करने का भी यही एक कारण था कि लोगों को असली आयुर्वेद की जानकारी उनकी भाषा में उपलब्ध करवाई जाये | आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा के सही सिद्धांत आम लोगों तक पहुंचे |

हमारा उद्देश्य आयुर्वेद की सटीक एवं सही जानकारी आप लोगों तक पहुँचाना है | यह वेबपोर्टल आयुर्वेद एवं इसकी सहायक चिकित्सा पद्धतियों को समर्पित है |

हम आयुर्वेद चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं आयुर्वेद एक्सपर्ट का एक ग्रुप है जो आपको स्वास्थ्य की सही जानकारी उपलब्ध करवातें है |

Last Updated – 05/08/2021

Thanks