गैस को जड़ से मिटाने वाले 11 घरेलु नुश्खे, लिख के रख लें हमेशा काम आयेंगे |

गैस एसिडिटी के घरेलु नुश्खें: गैस या एसिडिटी एक ऐसी समस्या है जो आपका दैनिक जीवन बहुत बड़े स्तर पर प्रभावित करती है | अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं तो हम आपके लिए लेकर आये हैं गैस को जड़ से मिटाने वाले 11 घरेलु नुश्खे | दोस्तों ये नुश्खे इतने अधिक प्रभावी हैं की आपकी पुरानी से पुरानी गैस एसिडिटी की समस्या को जड़ से ख़त्म कर देंगे | यूँ तो आपने अब तक बहुत से ऐसे नुश्खों के बारे में पढ़ा होगा लेकिन इस लेख में हम आपको कुछ विशेष और प्रभावी घरेलु नुश्खों के बारे में बताएँगे जो आपकी एसिडिटी की समस्या में बहुत बेनेफिट्स देने वाले हैं |

Post Contents

गैस की समस्या है तो अपनाएं इन खास घरेलु नुश्खों को | 11 प्रभावी घरेलु नुश्खे

अगर आप काफी समय से गैस बनने की समस्या से परेशान हैं तो हमारा ये लेख आपके लिए बहुत फायदेमंद होने वाला है | दोस्तों गैस की समस्या देखने में तो एक आम समस्या लगती है लेकिन इसके लम्बे समय में बहुत बुरे दुष्प्रभाव ये आपके शरीर पर करती है | हाइपर एसिडिटी, अलसर, पेट का कैंसर जैसी बड़ी बिमारियों की शुरुवात इसी समस्या से होती है | इसलिए कभी भी इसे एक आम समस्या समझ कर नजरंदाज नहीं करें | गैस एसिडिटी के घरेलु नुश्खों को पढ़कर आप इसे ठीक करने के अच्छे घरेलु नुश्खों के बारे में जान पाएंगे |

गैस एसिडिटी के घरेलु नुश्खें

क्यों होती है है गैस (एसिडिटी) ?

गैस एसिडिटी सीधे सीधे आपकी दिनचर्या और खान पान से जुड़ी समस्या है | खान पान में विकृति के कारण आपके पेट एसिड जरूरत से ज्यादा बनने लगता है, अधिक मात्रा में बना यह एसिड गैस की समस्या का प्रमुख कारण होता है | इसके अलावा आपका रहन सहन और दैनिक काम काज भी इसका कारण बन सकता है |

किन लोगो को एसिडिटी (गैस) की समस्या ज्यादा होती है ?

आपने देखा होगा किसी किसी को थोड़ा चटपटा और तला हुवा खाने से गैस हो जाती है और किसी किसी को बिल्कुल भी नहीं होती | इसका सबसे बड़ा कारण है आपका पाचन तंत्र कमजोर होना | अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर हो गया है तो गैस एसिडिटी की समस्या आपको ज्यादा होगी | ऐसे में आपको अपना खान पान और दिनचर्या सुधारकर अपने पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करना चाहिए | इसके लिए आप इन 11 घरेलु नुश्खों को अपना सकते हैं |

घरेलु नुश्खा नंबर 1: अजवायन से करें गैस एसिडिटी का इलाज

कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा पाने में अजवायन बहुत कारगर औषधि है | आयुर्वेद में अजवायन को पाचन वर्धन जड़ी बूटियों में सबसे ऊँचा स्थान दिया गया है | अगर आपको गैस होती है तो खाने के बाद एक चम्मच अजवायन में थोडा सेंधा नमक डाल कर खा लें | ऐसा करने से आपको कभी गैस एसिडिटी की समस्या नहीं होगी, यह एक प्रभावी घरेलु नुश्खा है |

घरेलु नुश्खा नंबर 2: सौंफ से हो जायेगा गैस की समस्या का अंत

अगर आपको गैस के साथ पेट में जलन और गर्मी की समस्या भी है तो यह नुश्खा आपके लिए बहुत कारगर होगा | इसमें आप दो से तीन चम्मच सौंफ मिश्री के साथ एक ग्लास पानी में भिगों दें | इस पानी को सुबह निथारकर या फिर मिक्सी में ग्राइंड करके पानी छानकर पि लें |

घरेलु नुश्खा नंबर 3: अदरक से होगी एसिडिटी कम

अदरक का इस्तेमाल अधिकतर चाय को स्वादिष्ट बनाये जाने में किया जाता है, लेकिन आयुर्वेद में इसे बहुगुणी जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है | गैस की समस्या में रोज सुबह खाली पेट छोटा सा अदरक का टुकड़ा खाने से बहुत राहत मिलती है | यह आपकी पाचन शक्ति को बढाता है एवं बैड बैक्टीरिया को ख़त्म करता है |

घरेलु नुश्खा नंबर 4: तुलसी की चाय से मिलेगी राहत

तुलसी को हमारे देश में दैवीय पौधा माना जाता है, अगर घर में तुलसी होती है तो कहते हैं की बीमारियाँ नजदीक नहीं आती | गैस एसिडिटी को खत्म करने के लिए तुसली के पत्तो की चाय बहुत लाभदायक होती है | रोज एक बार तुलसी की चाय पिने से आपकी गैस बनने की समस्या ख़त्म हो सकती है | यह नुश्खा बहुत पुराना और कारगर है |

घरेलु नुश्खा नंबर 5: ताजा मट्ठा पिने से गैस की होगी छुट्टी

छाछ दही हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं | लेकिन मट्ठा इनसे भी अधिक गुणकारी होता है | ऐसी बीमारियाँ जब आप छाछ दही नहीं खा सकते आपको मट्ठा खाने की सलाह दी जाती है | मट्ठा पेट के लिए बहुत गुणवान होता है | अगर आपको बहुत समय से एसिडिटी गैस की समस्या है तो रोजाना सुबह एक ग्लास ताज़ा मट्ठा पीना शुरू करें | इससे गैस तो ख़त्म होगी ही साथ ही आपकी सेहत भी बनेगी |

घरेलु नुश्खा नंबर 6: गर्मियों में तरबूज का सेवन करें और पाचन शक्ति बढ़ाएं |

पाचन शक्ति कमजोर है और गर्मी में भूख कम लगती है या गैस ज्यादा बनती है तो तरबूज इसमें बहुत गुणकारी होगा | तरबूज सेहत का खजाना होता है | अगर गर्मियों के मौसम में अच्छा मीठा तरबूज खाने को मिल जाये तो इससे अच्छा और कुछ नहीं होता | गैस एसिडिटी होने पर आप रोजाना तरबूज का सेवन कर इस समस्या को ख़त्म कर सकते हैं |

घरेलु नुश्खा नंबर 7: हिंग का करे इस्तेमाल

अगर बदहजमी की समस्या की वजह से आपको गैस बनती है तो हिंग इसके लिए सबसे अधिक कारगर मानी जाती है | बदहजमी या बादी होने से गैस के साथ पेट दर्द की समस्या भी हो जाती है | खाने बनाते टाइम उसमे थोड़ी सी हिंग डाल लेने पर यह समस्या नहीं होती है | हिंग का इस्तेमाल प्राचीन समय से गैस एसिडिटी की समस्या में होता आया है | यह बहुत जोरदार नुश्खा है |

घरेलु नुश्खा नंबर 8: भुना हुवा जीरा आपकी गैस एसिडिटी ख़त्म कर देगा

जीरा सेहत के लिए बहुत गुणकारी मसाला है | यह भूख बढाता है एवं पाचन तंत्र को मजबूत करता है | अगर आप गैस एसिडिटी की समस्या से झुझ रहे हैं तो इस नुश्खे को अपनाएं | इसमें आपको खाने के साथ भुना हुवा जीरा दही या छाछ के साथ खाना चाहिए |

घरेलू नुश्खा नंबर 9: पुदीने का ऐसे करें प्रयोग

पुदीना गर्मियों में अमृत तुल्य औषधि मानी जाती है | पुदिने का प्रयोग आपकी गैस एसिडिटी की समस्या को ख़त्म कर सकता है | पुदीने की पत्तीओं को लेकर एक निम्बू के रस और सेंधे नमक में मिलाकर पिने से तुरंत गैस में राहत मिलती है | इसलिए गर्मियों में खासकर आपको पुदीना पीना चाहिए |

घरेलु नुश्खा नंबर 10: लौंग भी है फायदेमंद

एसिडिटी की समस्या में लौंग का नुश्खा खास फायदेमंद होता है | खाने के बाद एक से दो लौंग रोजाना खाने से गैस एसिडिटी की समस्या के साथ दांत में दर्द के लिए भी फायदेमंद होता है |

घरेलु नुश्खा नंबर 11: केला खाएं और एसिडिटी भगाएं

केला पेट के लिए बहुत उपयोगी फल है | जिन जिन को खाली पेट गैस ज्यादा बनती है उन्हें केला खाना चाहिए | केले के सेवन से एसिड का अधिक उत्सर्जन बंद हो जाता है एवं गैस एसिडिटी की समस्या ख़त्म हो जाती है |

तो ये थे गैस एसिडिटी को ख़त्म करने वाले 11 बेहतरिन घरेलु नुश्खे | इन घरेलु नुश्खो का उपयोग करके आप रोज होने वाली गैस एसिडिटी की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं | नुश्खो के साथ योग प्राणायाम अपनाकर आप इस समस्या को पूरी तरह ख़त्म कर सकते हैं | ध्यान रखें अगर आपको लंबे समय से गैस और पेट दर्द की समस्या है तो एक बार डॉक्टर को दिखा कर जांच जरुर करवा लें |

धन्यवाद!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *