(टॉप 10) स्त्री की कामोत्तेजना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा है उपयोगी एवं प्रभावी

स्त्री की कामोत्तेजना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा की अगर बात की जाये तो विभिन्न वेबसाइट द्वारा विभिन्न दवाओं के बारे में आपको लिखा हुआ मिल जायेगा | लेकिन ये सभी वर्णित दवाएं स्त्री कामोत्तेजना बढ़ाने से सम्बंधित भी नहीं है | अभी यह लेख लिखने से पहले मैंने गूगल पर सर्च किया तो वहां अप्रमाणिक वेबसाइट उथल – पुथल कंटेंट के साथ रैंक करती हुई दिखाई दी |

मुख्य ये भी है कि इन वेबसाइटो ने पुरुषों की कामोत्तेजना बढ़ाने वाली दवाओं को ही स्त्रियों की कामोत्तेजक दवाएं बना दी | इस लेख में हम आपको पूर्णत: विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध करवाएंगे एवं स्त्रियों की यौन शक्ति को सुचारू करने एवं इन्हें बढ़ाने में उपयोग होने वाली आयुर्वेदिक देसी जड़ी – बूटियों के बारे में जानकारी देंगे |

तो चलिए सबसे पहले जानते हैं स्त्रियों में कामोत्तेजना क्यों कम होती है | आखिर क्या कारण है जो स्त्रियों में सहवास की शक्ति एवं यौनेच्छा को कम कर देते है –

Post Contents

स्त्रियों में कामोत्तेजना कम होने के कारण | Causes of low sex drive in Women

  • सेक्स सम्बन्धी समस्याएँ एवं तनाव |
  • अधिक चिंता करना एवं तनाव से ग्रषित होना |
  • गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल इम्बलांस होने के कारण भी कामोत्तेजना में कमी आ जाती है |
  • छोटे बच्चों को स्तनपान के समय भी हार्मोनल इम्बलेंस होने के कारण |
  • विशेषकर मैनोपॉज़ के दौरान उच्च रक्तचाप या एंटीडिप्रेशनटेंट जैसे दवाइयों के उपयोग करने से |
  • अधिक नशीले एवं मादक पेय पदार्थों का सेवन भी कामोत्तेजना कम होने का एक कारण हो सकता है |
  • महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता होना भी उनके सेक्स ड्राइव को कम करती है |
  • PCOS/PCOD के कारण भी सेक्स ड्राइव में कमी हो सकती है |
  • आयुर्वेद अनुसार मोटापा, माहवारी की समस्या एवं वातदोष का असंतुलन भी इसका एक कारण हो सकता है |
  • अधिक कृष शरीर (कमजोर शरीर) भी महिलाओं में यौन दुर्बलताओं के लिए जिम्मेदार हो सकता है |

कामोत्तेजना की कमी के लक्षण | Symptoms of Low Sex Drive in Women

  • यौनेच्छा की कमी |
  • पार्टनर से प्यार होते हुए भी सेक्स का मन न करना |
  • सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान बिच में ही थक जाना |
  • पुरुषों की तरफ आकर्षण कम होना |
  • इंटरकोर्स के दौरान योनी में दर्द होना |
  • पार्टनर से सहवास करने में असमर्थता |

ये हैं 10 स्त्री की कामोत्तेजना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा एवं उपाय

कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए आयुर्वेद एक बेहतर विकल्प है | चाहे पुरुष हो या महिला अगर कामोत्तेजना की कमी है तो आयुर्वेद की कुछ दवाओं एवं जड़ी बूटियों से आसानी से कामोत्तेजना बढाई जा सकती है | यहाँ हम प्राकृतिक तरीकों के बारे में बता रहें है जिनके द्वारा बिना किसी नुकसान आसानी से स्त्रियों में कामोत्तेजना को बढाया जा सकता है |

आयुर्वेदिक ग्रंथों में स्त्रियों के योनीव्यापद रोग में इन सभी लक्षणों को बताया गया है | जैसे आनंदाभाव, अप्रहर्ष जिनका तात्पर्य सहवास में आनंद की कमी से है | अत: इन समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न जड़ी – बूटियों के बारे में बताया है जो निम्न प्रकार से है –

1. शतावरी है स्त्रियों में कामोत्तेजना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा | Asparagus Racemosus

शतावरी को स्त्रियों के यौन स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए एक उत्तम औषधि माना गया है | यह दवा अपनी एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के कारण स्त्रियों के जननांगो को स्वस्थ बनाती है | इसे स्तिर्यों के इनफर्टिलिटी एवं लो लिबिडो के लिए विशेषकर उपयोग करवाया जाता है | शतावरी स्त्रियों में स्वस्थ ओवेलुसन को सपोर्ट करती है और यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है |

यह टेस्टोस्टेरोन एवं नाइट्रिक ऑक्साइड लेवल को बढ़ाने का कार्य भी करती है | अगर आप कामोत्तेजना में कमी महसूस करती है तो शतावरी चूर्ण को नित्य सुबह – शाम दूध के साथ 3 से 5 ग्राम की मात्रा में सेवन कर सकती हैं |

सेवन की मात्रा: 3 से 5 ग्राम वैद्य सलाह अनुसार दूध या जल के साथ सुबह – शाम |

शतावरी के फायदे

  • स्त्री इनफर्टिलिटी को दूर करने में फायदेमंद |
  • स्त्रियों के यौन स्वास्थ्य में सुधार करने में उपयोगी |
  • कामोत्तेजना बढ़ाने में फायदेमंद |
  • स्तनों के आकार एवं दूध वृद्धि में फायदेमंद |
  • ओवेलुसन पीरियड को सुधारने में उपयोगी आयुर्वेदिक दवा |

2. सफ़ेद मुसली | Chlorophytum borivilianum

सफ़ेद मुसली एक और अन्य महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक दवा है जो पुरुष एवं स्त्री दोनों के लिए समान रूप से फायदेमंद है | स्त्रियों में होने वाली यौन कमजोरियों में भी यह बहुत अच्छा प्रभाव दिखाती है | मुख्यत: शरीर में औज की वृद्धि करने में यह लाभदायक औषधि है | इसका प्रयोग नित्य दूध के साथ करने से शरीर में बल एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होती है | जिससे स्त्रियों को बल मिलता हैं एवं कामोत्तेजना में वृद्धि होती है |

सेवन की मात्रा: नित्य सुबह – शाम 3 से 5 ग्राम दूध के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है |

सफ़ेद मुसली के फायदे

  • शरीर में बल एवं वीर्य की वृद्धि करती है |
  • शरीर को उर्जा देने एवं रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है |
  • पेशाब में होने वाली जलन को दूर करती है |
  • स्त्रियों में होने वाले रक्ताल्पता को दूर करने में उपयोगी |
  • स्त्रियों में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करती है |

3. शिलाजीत है कामोत्तेजक स्त्रियों के लिए | Asphaltum Punjabianum

शिलाजीत को विशेषकर आयुर्वेद में यौन स्वास्थ्यवृद्धक एवं शरीर को बल देने वाला रसायन माना जाता है | स्त्री की कामोत्तेजना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा के रूप शिलाजीत को बहुत ही बलशाली औषधि माना जाता है | यह पहाड़ के पत्थरों का निर्यास होता है जिसे शोद्धित करके उपयोग में लिया जाता है | यह स्त्रियों में होने वाली अनियमित माहवारी एवं यौन दुर्बलता को ठीक करने का कार्य करता है |

सेवन की मात्रा: 1 से 2 ग्राम वैद्य सलाह अनुसार

महिलाओं की कामोत्तेजना बढ़ाने में शिलाजीत के फायदे

  • यह स्त्रियों के बेहतर यौन स्वास्थ्य को बनाये रखने में उपयोगी है |
  • अनियमित माहवारी को ठीक करने में फायदेमंद |
  • हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में लाभदायक |
  • रोगों को दूर करने की शक्ति प्रदान करती है शिलाजीत |
  • स्त्रियों में यौनेच्छा बढ़ाने में फायदेमंद औषधि है |
  • यह महिलाओं में लिबिडो बूस्टर का कार्य करती है |

4. अश्वगंधा है लिबिडो बूस्टर | Withania Somniferra

ashwagandha-nagori

अश्वगंधा को विशेषकर पुरुषों के लिए उपयोगी दवा माना जाता है | लेकिन यह महिलाओं के लिए भी उत्तम औषधि है | स्त्रियों में होने वाली यौन दुर्बलताओं को दूर करने में फायदेमंद है | कामोत्तेजना की कमी का एक मुख्य कारण तनाव को माना जाता है | वहीँ अश्वगंधा तनाव को दूर करने वाली एक बलवान आयुर्वेदिक द्रव्य है | इसका सेवन करने से मस्तिष्क से तनाव दूर होता है एवं यौन दुर्बलता दूर होती है |

सेवन की मात्रा: 3 से 5 ग्राम सुबह – शाम दूध या जल के साथ सेवन किया जा सकता है |

अश्वगंधा के फायदे

  • तनाव दूर करके मूड बूस्ट करने में मदद करता है अश्वगंधा |
  • दिमाग को शांत करने एवं एनर्जी लेवल को बढ़ाने में लाभदायक है |
  • इम्युनिटी बूस्टर की तरह कार्य करती है |
  • महिलाओं के सेक्सुअल फंक्शन को ठीक करने में फायदेमंद है |
  • फर्टिलिटी बढ़ाने में उपयोगी आयुर्वेदिक द्रव्य |
  • रोगप्रतिरोधक क्षमता वर्द्धक है |
  • सेक्सुअल डिजायर बढ़ाने में उपयोगी औषधि है |

5. अशोक | Ashoka

अशोक का पेड़

अशोक अर्थात Saraca asoca को स्त्रियों के लिए रामबाण दवा माना जाता है | आयुर्वेद में स्त्रियों के लिए बनने वाली दवाओं में विशेषकर अशोक की छाल का प्रयोग होता है | यह स्त्रियों के माहवारी के विकार, यौन दुर्बलता, कामेच्छा की कमी एवं रक्त विकृतिक को दूर करने में विशेष फायदेमंद है | इसे अशोकारिष्ट, अशोक चूर्ण एवं वटी आदि फॉर्म में उपयोग किया जाता है | स्त्री की कामोत्तेजना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा के रूप में इसे भी वैद्य सलाह से प्रयोग किया जा सकता है |

सेवन की मात्रा: क्वाथ 10 से 20 मिली, चूर्ण 2 से 4 ग्राम एवं अशोकारिष्ट 5 से 10 मिली की मात्रा में समान भाग जल मिलाकर वैद्य सलाह अनुसार सेवन किया जाता है |

अशोक के फायदे स्त्रियों के लिए

  • यह प्रदर रोग को दूर करता है |
  • श्वेत प्रदर को रोककर स्त्रियों में कामोत्तेजना बढाती है |
  • माहवारी की समस्या में विशेष लाभकारी है |
  • पीरियड्स के दौरान होने वाले पेडू के दर्द में लाभदायक है |
  • यह ग्राभाशय के विकारों को भी दूर करने में फायदेमंद है |
  • स्त्रियों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद आयुर्वेदिक दवा है |

6. दालचीनी महिला यौनशक्ति वर्द्धक

दालचीनी

अगर आप कामोत्तेजना में कमी महसूस करती है तो दालचीनी आपके लिए लाभदायक आयुर्वेदिक दवा साबित हो सकती है | यह सामान्य तौर पर कामेच्छा को बढ़ाने में विशेष गुणकारी साबित होती है | यह महिलाओं के PCOS एवं माहवारी में अत्यधिक रक्त स्राव की समस्या को दूर करके यौनेच्छा को बढाती है | इसमें स्तंभक गुण है जो कामोत्तेजना को बूस्ट करने का कार्य करते है |

सेवन की मात्रा: 2 से 3 ग्राम गुनगुने जल के साथ सुबह – शाम वैद्य सलाह अनुसार सेवन किया जा सकता है |

दालचीनी के फायदे

  • स्तंभक गुणों से युक्त है अत: सेक्सुअल इंटरकोर्स में स्तम्भन बढ़ाने का कार्य करती है |
  • पीरियड्स में होने वाले कष्टों को कम करके कामोत्तेजना बढाती है |
  • पीसीओस की समस्या में फायदेमंद आयुर्वेदिक औषधि है |
  • यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से विद्यमान है अत: योनीव्यापद में अच्छा कार्य करती है |
  • इम्युनिटी बढ़ाने में गुणकारी है |
  • स्त्री में कामोत्तेजना जागृत करने में लाभदायक है |

7. लोध्र | Lodhra

लोध्र
credit – commons.wikimedia.org author – vinayraj

लोध्र को लाक्षा के नाम से भी जाना जाता है | इसे स्त्री की कामोत्तेजना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा के रूप में भी पहचाना जाता है | यह स्त्री रोगों के लिए रामबाण की तरह कार्य करती है | अगर आप कामोत्तेजना की कमी के कारण परेशान है तो लोध्र का सेवन आपको इस समस्या से राहत प्रदान करता है | यह आँखों के रोग, पेट के कीड़े, माहवारी की समस्या, एवं एनीमिया में फायदेमंद है |

सेवन की मात्रा: 2 से 4 ग्राम की मात्रा में शहद या जल के साथ सुबह – शाम सेवन की जा सकती है |

लोध्र के फायदे

  • स्त्रियों के माहवारी को समस्या को ठीक करने में फायदेमंद |
  • आँखों के रोगों के लिए लाभदायक |
  • कामोत्तेजना कोा बढ़ाने में लाभदायक |
  • रक्तपित्त में फायदेमंद |
  • मोटापे को नियंत्रित करके स्त्रियों में यौनेच्छा को बढ़ाने में उपयोगी |
  • गर्भपात को रोकने के लिए भी यह लाभदायक है |

8. गोखरू | Gokshura

मूत्र संस्थान के विकारों के लिए गोखरू के प्रशिद्ध आयुर्वेदिक दवा है | इस जड़ी – बूटी का प्रयोग महिला एवं पुरुष दोनों के लिए समान रूप से उपयोग लिया जाता है | यह PCOD की समस्या को दूर करके महिलाओं में सेक्सुअल पॉवर को बढ़ाने एवं उनकी कामोत्तेजना बढ़ाने में लाभदायक आयुर्वेदिक औषधि है | साथ ही स्त्रियों के माहवारी की समस्या को भी ठीक करने का कार्य करती है |

सेवन की मात्रा: चूर्ण की मात्रा 3 से 5 ग्राम की मात्रा में सुबह – शाम गुनगुने जल के साथ एवं क्वाथ का प्रयोग 5 से 10 मिली की मात्रा में वैद्य सलाह अनुसार सेवन किया जा सकता है |

गोखरू के फायदे स्त्रियों के लिए

  • PCOD को ठीक करने में उपयोगी आयुर्वेदिक दवा |
  • मूत्र संस्था के विकारों को दूर करके स्त्री जननांगो को स्वस्थ बनाने में उपयोगी |
  • यह त्रिदोष को संतुलित करने में उपयोगी औषधि है |
  • वातविकृति को ठीक करके कामोत्तेजना बढ़ाने में लाभदायक है |
  • शारीरिक कमजोरी को दूर करने एवं सेक्सुअल पॉवर को बढ़ाने में लाभदायक आयुर्वेदिक दवा है |
  • लम्बे समय से चली आ रही यौन दुर्बलताओं को दूर करने में लाभदायक दवा है |

9. जायफल | Nutmeg

जायफल एक उत्तेजक द्रव्य है | यह यौन दुर्बलताओ को दूर करने के लिए प्रयोग होती है | स्त्री हो या पुरुष दोनों के लिए समान रूप से लाभदायक है | यह मानसिक तनाव एवं अनिद्रा रोग को दूर करने में विशेष लाभकारी है | जायफल दर्द से राहत देता है एवं पाचन विकृति को दूर करके स्वास्थ्य में सुधार करती है | स्त्री की कामोत्तेजना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा के रूप में जायफल को जान सकते है |

सेवन की मात्रा: 0.5 ग्राम से लेकर 1 ग्राम तक इसका सेवन किया जा सकता है | जायफल की अत्यंत कम मात्रा ही सेवन करनी चाहिए | विशेष उपयोग के लिए वैद्य सलाह लेनी चाहिए |

जायफल के फायदे

  • जायफल उत्तेजक गुणों से युक्त है अत: उत्तेजना की कमी में फायदेमंद है |
  • यह स्त्रियों के मानसिक तनाव को दूर करने में फायदेमंद है |
  • जठराग्नि बढ़ाने में फायदेमंद है |
  • पेट के रोगों में भी यह फायदेमंद है |
  • स्त्रियों में कामोत्तेजना बढ़ाने में फायदेमंद है |

10. इलायची | Cardamom

इलायची भी स्त्री की कामोत्तेजना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा है | इलायची में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, एवं भरपूर विटामिन्स एवं एंटी ओक्सिडेंट गुण विद्यमान है | यह स्त्रियों के लिए कामोत्तेजक के रूप में कार्य करती है | सहवास से पूर्व इलायची को खाने से मूड अच्छा हो जाता है | यह अत्यंत सुगन्धित एवं कामोत्तेजक है | यह तनाव को दूर करके सहवास में मनोरंजन बढ़ाने में उपयोगी आयुर्वेदिक दवा है |

सेवन की मात्रा: 1 से 2 इलायची या आधा ग्राम के लगभग इसके चूर्ण का सेवन किया जा सकता है |

इलायची के फायदे

  • यह अत्यंत सुगन्धित औषधि है |
  • पाचन को सुधारती है |
  • महिलाओं के मूड को बूस्ट करने का कार्य करती है |
  • तनाव को दूर करके कामोत्तेजना में वृद्धि करती है |
  • नुकसान रहित है, लम्बे समय तक उपयोग की जा सकती है |

निष्कर्ष | Conclusion

महिलाओं के लिए कामोत्तेजना की कमी एक अभिशाप की तरह है | अगर आपकी यौन इच्छा कम है तो आप अपने पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर सकती | वैवाहिक जीवन में संभोग एक एसी अवस्था है जहाँ पुरुष एवं महिला दोनों को रिश्ते सुखमय बनाये रखने के लिए निभाना आवश्यक है | अत: अगर आपकी संभोग शक्ति क्षीण हो गई है तो यहाँ उल्लेखित आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करके इसे प्राकृतिक रूप से बढाया जा सकता है | इन आयुर्वेदिक दवाओ का प्रयोग स्त्री की कामोत्तेजना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा के रूप में वैद्य सलाह से प्रयोग किया जा सकता है |

सामान्य सवाल – जवाब | FAQ

स्त्री की कामोत्तेजना बढ़ाने की मुख्य आयुर्वेदिक दवा कौनसी हैं ?

स्त्रियों में कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए शतावरी, अश्वगंधा, अशोक, एवं इलायची आदि आयुर्वेदिक द्रव्य है |

महिलाओं को जोश बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?

जोश बढ़ाने के लिए शतावरी, अश्वगंधा, गोखरू, अशोक, एवं लोध्र का सेवन करना चाहिए |

कामोत्तेजना से क्या अभिप्राय है ?

सहवास की इच्छा या यौन क्रिया करने की इच्छा को कामोत्तेजना कहते है |

पुरुष एवं महिला कामोत्तेजना में क्या अंतर है ?

कामोत्तेजना का अर्थ यौनेच्छा से है जो समान रूप से दोनों के लिए प्रयोग किया जाता है |

धन्यवाद |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *