M2-TONE Syrup uses in Hindi | एम् 2 टोन सिरप के महिलाओं के लिए उपयोग |

Charak M2-TONE Syrup uses: चरक फार्मा आयुवेदिक कंपनी की एम् 2 टोन सिरप महिलाओं के लिए मासिक धर्म की अनियमितता एवं गर्भावस्था के विकारों के लिए उपयोग होने वाली पेटेंट आयुर्वेदिक दवा है |

यहाँ हम आपको m2 tone सिरप के स्वास्थ्य उपयोग, इसके घटक द्रव्य, फायदे एवं संभावित नुकसानों के बारे में बताएँगे |

m2 tone सिरप मुख्यत: महिलाओं में पीरियड्स के समय होने वाले दर्द एवं असुविधा में कारगर रूप से कार्य करती है | यह महिलाओं में हारमोंस को प्रभावी रूप से नियंत्रित करता है एवं गर्भाशय एवं यौन विकारों में भी लाभ देता है |

बहुत सी माता बहनों को पीरियड्स के समय तनाव, पेडू में दर्द, चिडचिडापन एवं पेट फूलने की समस्या होती है एसे में M2-TONE Syrup बहुत ही प्रभावी रूप से इन समस्याओं को दूर करती है |

चलिए सबसे पहले M2 TONE सिरप के बारे में सामान्य जानकारी टेबल के माध्यम से समझते है |

M2-TONE Syrup uses
Medicine NameM2-TONE Syrup
ManufacturerCharak Pharma
Packing200 ML / 450 ML
UsesIrregular periods, Ovary cyst, Hormonal imbalance
IngredientsAshoka, Shatavari, Jatamansi, Lodhra, kashish Bhasma, nishoth
AvailabilityAvailable Online and Offline
Expiration3 Years from manufacturing

और पढ़ें : मासिक धर्म की अनियमितता के घरेलु उपचार

और पढ़ें : मासिक धर्म का रुक – रुक के आना

एम् 2 टोन सिरप के घटक द्रव्य | Ingredients of M2 Tone Syrup in Hindi

इस दवा के निर्माण में निम्न घटक द्रव्यों का समावेश रहता है | आप इस लिस्ट के माध्यम से इसके घटक द्रव्यों को अधिक जान सकते है |

  1. अशोक – यह महिलाओं के अनियमित माहवारी में मुख्य रूप से कार्य करने वाली जड़ी – बूटी है |
  2. सारिवा – यह रक्तप्रदर, गैस एवं अंडाणुओं के कम बनने की समस्या में मददगार औषधि है |
  3. शतावरी – महिलाओं के लिए टॉनिक के रूप में कार्य करती है |
  4. दारूहरिद्रा – रक्तप्रदर एवं श्वेत प्रदर की समस्या में उपयोगी जड़ी – बूटी
  5. चिरायता – यह प्रसिद्द आयुर्वेदिक हर्ब है जिसका उपयोग इन्फेक्शन जैसी समस्याओं में किया जाता है |
  6. निशोथ – यह भी महिलाओं के उपयुक्त हर्ब है | यह सुजन को दूर करने का कार्य करती है |
  7. कंकोला – आयुर्वेदिक ग्रंथो में इसे रक्तप्रदर नाशक, सुजन एवं कफ को दूर करने वाला बताया गया है |
  8. वचा – पेट की बिमारियों में उपयोग होने वाली औषधीय जड़ी – बूटी |
  9. नागकेशर – सर्दी जुकाम के साथ – साथ रक्त बहाव को कम करती है |
  10. लवंग – लौंग भी आयुर्वेदिक हर्ब है जो उपयोगी साबित होती है |
  11. शिवलिंगी – शिवलिंगी को गर्भशोधक आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है |
  12. गिलोय – एंटी वायरल, एंटी फीवर औषध द्रव्य है |
  13. बला – बल वर्द्धक गुणों से युक्त जड़ी बूटी
  14. हरीतकी – पाचन सम्बन्धी विकारों में उपयोगी औषधिय द्रव है |
  15. बिल्व – यह दस्त एवं पेचिस में आराम दिलाने वाली जड़ी बूटी है |
  16. अदरक – इसका उपयोग कफ विकारों में प्रमुखता से किया जाता है |
  17. जटामांसी – यह मानसिक शांति देने वाला औषधि द्रव्य है |
  18. भृंगराज – रक्त को शुद्ध करने वाली जड़ी बूटी|
  19. जीरा – पाचन को सुधारे एवं रूचि वर्द्धक |
  20. लोध्र – यह सभी रक्त विकारों में उपयोगी है |
  21. आंवला – आवंला अमृत फल है |
  22. अश्वगंधा – यौन दुर्बलता को दूर करने में उपयोगी |
  23. दशमूल – दस औषधीय पौधों की जड़ का मिश्रण
  24. मुस्ता – महिलाओं के रक्त विकारों में उपयोगी |
  25. जामुन – जामुन रक्त शुद्ध करे |
  26. विभतकी – पाचन का सुधार करने में उपयोगी |
  27. कमल – शीतल द्रव्य |
  28. दालचीनी – पेट में होने वाले दर्द एवं एंठन में लाभकारी |
  29. पिप्पली – एंटी एजिंग हर्ब
  30. कसीस भस्म – यह खून की कमी, एवं यकृत विकारों में उपयोगी औषधि है |

एम् 2 टोन सिरप के चिकित्सकीय उपयोग | M2-TONE Syrup Clinical Uses in Hindi

चरक फार्मा की एम् 2 टोन सिरप मासिकधर्म के विकारों में clinicaly proven आयुर्वेदिक दवा है | यहाँ हमने इसके Clinicaly इंडिकेशन के बारे में बताया है |

अनियमित माहवारी (Irregular Menstrual Cycle) में चिकित्सक इसका उपयोग बताते है | यह अनियमित माहवारी को नियमित करने का कार्य करती है |

गर्भाशय विकार (Uterine Disorder) में भी यह दवा संकेतिक है | यह गर्भाशय के सामान्य विकारों को दूर करती है |

रक्तप्रदर (Hemorrhage) की समस्या में भी आयुर्वेदिक चिकित्सक इसका सेवन करवाते है |

असंतानता (Infertility) इनफर्टिलिटी की समस्या महिलाओं में गर्भाशय के विकारों के कारण होती है अत: यह दवा मासिक धर्म को ठीक करके गर्भाशय का शोधन करती है एवं गर्भ ठहराने में आवश्यक है |

PCOD/PCOS गर्भाशय विकारों में भी यह लाभकारी दवा है | इन विकारों को ठीक करने के लिए इस दवा का प्रयोग किया जाता है |

सफ़ेद पानी (Leucorrhoea) में भी यह दवा प्रभावी है | अत: इसका इंडिकेशन श्वेतप्रदर में भी किया जाता है |

एम् 2 टोन सिरप के फायदे | Benefits of m2 tone syrup in Hindi

  • यह दवा मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करने का कार्य करता है |
  • गर्भ ठहराने में भी यह लाभदायक है | अगर pcos और pcod या इर्रेगुलर पीरियड्स के कारण गर्भ ठहरने में समस्या हो रही है तो एम् 2 टोन सिरप के सेवन से फायदा मिलता है |
  • गर्भाशय के अन्य विकारों में भी इस दवा के सेवन से फायदा मिलता है | यह सम्पूर्ण गर्भाशय का शोधन करता है |
  • अत्यधिक रूप से आने वाले पीरियड्स की समस्या में चिकित्सक सलाह से दवा का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है |
  • अगर पीरियड्स कभी आता है या रुक रुक के आता है तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह से इस दवा का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होता है |
  • मासिक धर्म के समय पेट में होने वाले दर्द में राहत मिलती है |
  • पीरियड्स के समय पेट फुल जाता है एसे में एम् 2 टोन सिरप काफी फायदेमंद साबित होती है |
  • श्वेतप्रदर की समस्या में भी फायदेमंद आयुर्वेदिक दवा है |

ध्यान दें इस दवा का उपयोग वैद्य सलाह से करना चाहिए | हालाँकि यह बिना पर्चे के मिलने वाली दवा है लेकिन उपयोग से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से अपनी जांच करवानी चाहिए एवं अगर वैद्य इस दवा की सलाह देते है तो निश्चित रूप से इसका सेवन करना चाहिए

एम् 2 टोन सिरप के नकारात्मक प्रभाव | Side effects of m2 tone syrup in Hindi

हालाँकि इस दवा के कोई ज्ञात दुष्प्रभाव नहीं है | लेकिन गर्भवती महिलाओं एवं लीवर से सम्बंधित समस्या से ग्रसित महिला को इसका सेवन बिना वैद्य परामर्श नहीं करना चाहिए | निर्धारित मात्रा में इस दवा को लम्बे समय तक सेवन की जा सकती है जिसके कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होते |

अधिक मात्रा एवं गलत तरीके से दवा का सेवन कुछ दुष्प्रभाव दिखा सकता है जैसे सिरदर्द, जी मचलाना आदि | अत: वैद्य निर्देशित मात्रा में ही m2 tone syrup का सेवन करना चाहिए |

सामान्य सवाल – जवाब | FAQ

क्या m2 tone syrup का उपयोग पीरियड्स के दौरान किया जा सकता है ?

निश्चित रूप से किया जा सकता है | अगर आपका वैद्य आपको सलाह देता है कि इसे पीरियड्स के समय जारी रखना है तो निश्चित रूप से सेवन किया जा सकता है |

क्या एम् 2 टोन सिरप वजन घटाने के लिए उपयोग की जा सकती है ?

जी नहीं | m2 tone syrup महिलाओं के लिए मासिक धर्म में उपयोगी दवा है | वजन घटाने के लिए इसका परिक्षण नहीं हुआ है |

एम 2 टोन सिरप और गर्भावस्था का क्या सम्बन्ध है ?

एम 2 टोन सिरप गर्भाशय के विकारो को दूर करके गर्भ धारण में मदद करती है |

M2 टोन सिरप का प्राइस क्या है ?

यह 200 मिली. की मात्रा में 185 रूपए में आपको उपलब्ध हो जाती है | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में आप इसे खरीद सकते है |

धन्यवाद |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *