2020 Pushya Nakshatra Dates & Time Hindi

पुष्य नक्षत्र को हिन्दू धर्म अनुसार अति शुभ घड़ी मानी जाती है |इस दिन सभी शुभ कार्य किये जा सकते है | ज्योतिष के साथ – साथ आयुर्वेद जगत में भी पुष्य योग को अति फलदाई माना जाता है | इस दिन रोगी को दिया गया औषध अधिक परिणामी होता है |

आयुर्वेद में बच्चों के सम्पूर्ण विकास एवं रोगों से लड़ने की प्राकृतिक रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वर्णप्राशन संस्कार प्राचीन समय से ही किया जाता रहा है | सुवर्णप्राशन या सुवर्णप्रासन बिंदु आयुर्वेद की शास्त्रोक्त immunity Booster औषधि है |

जन्म से 16 साल तक के बच्चों में इसका संस्कार किया जाता है | यह विशेषकर पुष्य नक्षत्र पर करना अधिक फलदायी माना गया है | अत: प्रत्येक महीने में आने वाले पुष्य नक्षत्र को SuvarnPrashan Drops का सेवन बच्चों को करवाना चाहिए |

Pushya Nakshtra Dates & Time

सुवर्णप्राशन ड्रॉप्स सेवन की मात्रा

Child Age / उम्र Dose / मात्रा
0 से 2 महीने तक 2 बूंद (Drops)
2 से 12 महीने तक 4 बूंद (Drops)
01 से 05 साल तक 6 बूंद (Drops)
05 से 12 साल तक 8 बूंद (Drops)

तो चलिए अब जानते है कि वर्ष 2020 में सुवर्णप्राशन के लिए पुष्य नक्षत्र योग कब – कब है ?

1. जनवरी 2020 में पुष्य नक्षत्र / January Pushya Nakshatra Dates 2020

जनवरी में सुवर्णप्राशन के लिए 12 तारीख को पुष्य नक्षत्र है | इस महीने में रवि पुष्य नक्षत्र (Ravi Pushya Yog) का योग बन रहा है | 12/01/2020 को सुबह 7.20 AM से 11.50 AM तक रहेगा |

2. फ़रवरी 2020 में पुष्य नक्षत्र तारीख और समय / Febuary Pushya Nakshatra Dates & Time in 2020

फ़रवरी में 8 तारीख को पुष्य नक्षत्र रहेगा | इस महीने में 07/02/2020 को रात 10.30 PM से 08/02/2020 शनिवार को सुबह 9.30 AM तक पुष्य नक्षत्र का समय रहेगा | इस के दौरान आप बच्चों को सुवर्णप्राशन की ड्रॉप्स पिला सकते है |

3. मार्च 2020 में पुष्य नक्षत्र / March 2020 SuvarnPrashan Drops Date & Time

इस महीने में पुष्य नक्षत्र 06/03/2020 को सुबह 6.30 AM से पुरे दिन भर रहेगा | मार्च में सुवर्णप्राशन की ड्रॉप्स बच्चों को 6 तारीख को सुबह 6.30am के पश्चात पिलाई जा सकती है |

4. अप्रेल में पुष्य नक्षत्र दिवस / April Pushya Nakshatra Dates & Time in 2020

अप्रैल में 03 तारीख को सुबह से दोपहर 1.30 PM तक पुष्य नक्षत्र का समय रहेगा | इस समय बच्चों में सुवर्णप्राशन संस्कार किया जा सकता है | इस महीने में गुरु पुष्य अमृत योग बन रहा है जो 02/03/2020 को दोपहर ढाई बजे से 03 तारीख को सूर्योदय से पहले तक रहेगा

Date : 03/04/2020 , Time : morning to 1.30 PM

इसी महीने में 30 तारीख को भी पुष्य नक्षत्र दिवस होगा |

5. मई में पुष्य नक्षत्र दिवस / May 2020 Pushya Nakshatra Dates & Time

मई में 27 तारीख को सुवर्णप्राशन संस्कार किया जा सकता है | पुष्य नक्षत्र का योग 27/05/2020 को 5.30AM से 28/05/2020 को 5.29AM तक रहेगा | इस समयांतरगत बच्चों को सुवर्णप्राशन ड्रॉप्स का संस्कार करवाया जा सकता है |

6. जून २०२० पुष्य नक्षत्र दिवस / Pushya Nakshatra Dates in June 2020

24/06/2020 अर्थात जून में 24 तारीख को सुबह से दोपहर 1.30 बजे तक पुष्य नक्षत्र दिवस का समय रहेगा |

7. जुलाई में पुष्य नक्षत्र समय / Pushya Nakshatra Dates in July 2020

जुलाई में 21 तारीख को पुष्य नक्षत्र का दिवस रहेगा | इस दिन सुबह से रात्रि में 9.30PM तक सुवर्णबिंदु संस्कार की जा सकता है |

8. अगस्त 2020 में पुष्य नक्षत्र / August 2020 Suvarn Prashan Dates

इस महीने में 17 तारीख को सुबह 5.45am से रात्रि तक पुष्य नक्षत्र का समय रहेगा | Date : 17/08/2020 , Time : 05.45AM to Midnight

9. सितम्बर में पुष्य नक्षत्र / September 2020 Pushya Nakshatra Dates

सितम्बर के महीने में रवि पुष्य नक्षत्र का योग है | इस महीने में 14/09/2020 को सुबह से दोपहर 1.20 PM तक पुष्य नक्षत्र का समय रहेगा | इस समय में बच्चों में आयुर्वेदिक सुवर्णप्राशन संस्कार को किया जा सकता है |

10. अक्टूबर 2020 में पुष्य नक्षत्र दिवस / Pushya Nakshatra Dates & Time in October 2020

अक्टूबर में 10/10/2020 को शाम 9.10 PM से 11/10/2020 को शाम 9.09PM तक पुष्य नक्षत्र का समय रहेगा | इस महीने में 11 तारीख को सुबह से शाम 9.09PM तक सुवर्णप्राशन संस्कार को किया जा सकता है |

11. नवम्बर / November 2020 Pushya Dates

इस महीने में नवम्बर 07 को सुबह से पुरे दिन भर पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा | अत: 07/11/2020 को सुबह से शाम तक बच्चों को Suvarn Prashan Drops पिलाई जा सकती है |

12. दिसम्बर में पुष्य नक्षत्र / December 2020 Pushya Dates

वर्ष के अंतिम महीने में 05 तारीख को सुबह से दोपहर 12.40 PM तक पुष्य नक्षत्र का योग होगा | इस दिन सुबह से दोपहर तक सुवर्ण संस्कार किया जा सकता है |

धन्यवाद ||

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *