Top 10 Carbohydrates (कार्बोहाइड्रेट्स) Rich Food List in Hindi

Carbohydrates Rich Food Hindi : – आज कल कार्बोज को बुरा माना जाता है | जबकि सम्पूर्ण विश्व में उर्जा प्राप्ति का मुख्य स्रोत कार्बोहायड्रेट ही है | बाजार में अपने प्रोडक्ट्स को बेचने व लाभ अर्जित करने के लिए बहुत सी कम्पनियाँ लो कार्बोज को बढ़ावा दे रही है | इनका मुख्य टारगेट मोटापे से पीड़ित व्यक्ति होते है |

carbohydrates reach food list hindi

कार्बोहायड्रेट हमारे खाने का मुख्य भाग होता है | हमारे देश के साधारण व्यक्ति के भोजन में 55% से 65% तक उर्जा कार्बोज के माध्यम से ही मिलती है | शारीरिक श्रम करने वाले व्यक्तियों के खाने में यह मात्रा होना आवश्यक होता है |

अगर आप भी कार्बोज को बुरा मानते है तो यह आर्टिकल आपको पढना चाहिए | क्योंकि किन्ही व्यापारिक कम्पनीयों के विज्ञापन को देख कर सही और गलत का निर्णय कर लेना गलत है | आज हम आपको कार्बोहाइड्रेट्स से समृद्ध फूड्स के बारे में बताएँगे जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए |

कार्बोहाइड्रेट्स क्या है ? / What is Carbohydrates in Hindi ?

कार्बोज से समृद्ध भोजन की सूचि जानने से पहले यह जानना जरुरी है की कार्बोहाइड्रेट्स होते क्या है ; सामान्य शब्दों में कहे तो कार्बोहायड्रेट मनुष्य को उर्जा प्रदान करने वाला मुख्य घटक होता है | हमें शरीर की व्रद्धी एवं विकास के लिए उर्जा की आवश्यकता पड़ती है | इस उर्जा को हम भोजन से प्राप्त करते है जैसे चावल, मक्का, गेंहू, बाजरा, आलू आदि में माइक्रोन्यूट्रीएंट्स होते है जिनमे शुगर, स्टार्च एवं फाइबर आदि होते है | इन्ही के माध्यम से शरीर की दैनिक उर्जा मांग की पूर्ति होती है |

इसका मुख्य स्रोत शाकाहारी वनस्पति जगत के खाद्य पदार्थ होते है | पेड़ – पौधे प्रकाश – संस्लेषण की क्रिया से कार्बोज का निर्माण करते है , जिन्हें बाद में पेड़ पौधे अपने तने, जड़ या फल में संचित करके रखते है |

कार्बोहायड्रेट से समृद्ध भोजन / Carbohydrate Rich Foods in Hindi 

सभी प्रकार के अनाजों जैसे – चावल, गेंहूँ, बाजरा, मक्का, रागी, जौ, आलू, शकरकंद, अरबी, चुकंदर, आदि में उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स मिलते है | यहाँ हमने कुछ फूड्स की लिस्ट दी है जिन्हें आपको अपने भोजन में शामिल करना चाहिए |

1. कार्बोहाइड्रेट्स का उत्तम स्रोत Brown Rice (भूरे चावल)

Brown rice carbohydrates reach food

चावल में सबसे अधिक मात्रा में कार्बोज होते है | इसका सेवन करने से आपको दैनिक मांग की पूर्ति आसानी से हो जाती है | अगर हम 100 ग्राम चावल का सेवन करते है तो उसमे से 80% कार्बोज उपलब्ध होता है | यह हमारे शरीर के लिए भी अच्छा है | भूरे चावल – सफ़ेद चावलों से गुणों में भी उत्तम होते है | इनमे मैग्नेशियम और सलेनियम भी प्रचुरं मात्रा में होते है | साथ ही हृदय की बिमारियों में भी यह फायदेमंद होता है |

2. गेंहू / Wheat है कार्बोज से भरपूर खाद्य पदार्थ 

गेंहू की फसल

गेंहू उत्तरी भारत का मुख्य खाद्यान है | इसमें लगभग 70% कार्बोहाइड्रेट्स होते है जो हमारी उर्जा की मांग को पूरा करते है | प्रत्येक 100 ग्राम गेंहू के आटे में लगभग 348 कैलोरी होती है | गेंहूँ में अन्य बहुत से न्यूट्रीएंट्स जैसे – फाइबर, फास्फोरस, प्रोटीन, मैगनीज आदि प्रचुर मात्रा में मिलते है | विटामिन बी समूह के भी कई विटामिन गेंहू में पाए जाते है |

3. हरे चने / Green Grams का सेवन कार्बोहाइड्रेट्स की प्राप्ति के लिए 

हरे चने

हरे चनों का सेवन करना भी कार्बोज प्राप्ति के लिए अच्छा है | इनमे 59.9% कार्बोज होता है | प्रत्येक 100 ग्राम हरे चनों में 355 कैलोरी मूल्य विद्यमान रहता है | इनका सेवन स्वास्थ्य की द्रष्टि से भी अच्छा माना जाता है | ये प्रोटीन और कई प्रकार के फाइबर से युक्त होते है | अत: चनों के सीजन में हरे चनो का सेवन आवश्यक रूप से करना चाहिए |

4. राजमा / Kidney Beans भी है उत्तम कार्बोज युक्त आहार 

राजमा में 61 % कार्बोज होता है | यह दैनिक उर्जा की मांग का 40% तक पूरा करता है | राजमा बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है एवं अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढाता है | साथ ही उतम न्यूट्रीएंट्स से युक्त होने के कारण अन्य कई स्वास्थ्य लाभ देता है |

5. आलू / Potatoes

आलू में लगभग 20% कार्बोज होता है | साथ ही इसमें पोटेशियम भी प्रचुरं मात्रा में होता है | आलू के सेवन से आपका रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है | शारीरिक रूप से कमजोर एवं पतले व्यक्तियों का आलू का सेवन करना चाहिए | आलू में विटामिन सी भी पाया जाता है जो आपके रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है |

6. जिमीकंद कार्बोज के लिए 

जिमीकंद

जिमीकंद भी आलू की तरह एक सब्जी होती है | इसमें लगभग 28% तक कार्बोज होते है एवं 110 के लगभग कैलोरी होती है |  इसमें प्रोटीन, मैग्नेशियम, सलेनियम, ताम्बा और फास्फोरस आदि भी प्रचुरं मात्रा में पाए जाते है | इसके सेवन से मधुमेह, गठिया एवं कोलेस्ट्रोल की समस्या में रहत मिलती है |

7. अंजीर / Anjeer

अंजीर एक उत्तम स्वास्थ्य वर्द्धक फल है | इसमें 68% तक कार्बोहाइड्रेट्स है एवं प्रत्येक 100 ग्राम सेवन से लगभग 280 कैलोरी की पूर्ति हो जाती है | इसमें विटामिन, कैल्शियम एवं आयरन भी प्रचुर मात्रा में मिलते है जो इसे और स्वास्थ्य वर्द्धक फल बनाते है | बैड कोलेस्ट्रोल को घटाने, श्वास रोग एवं मधुमेह जैसे रोगों में उत्तम कार्य करता है | कार्बोज के स्रोत के रूप में आप इसे भोजन में शामिल कर सकते है |

8. खजूर / Date में भी है कार्बोहाइड्रेट्स 

स्वाद में अत्यंत स्वादिष्ट यह सुखा मेवा लगभग 67% कार्बोज का स्रोत होता है एवं प्रत्येक 100 ग्राम सेवन से 280 कैलोरी की पूर्ति करता है | खजूर विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा स्रोत होता है | अत: इसके सेवन से कार्बोज की पूर्ति के अलावा अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते है |

9. केला / Banana 

केले को इंस्टेंट उर्जा का भंडार कहते है | केले का सेवन करते ही शरीर में उर्जा की पूर्ति होने लगती है | इसमें लगभग 25% कार्बोज एवं प्रत्येक 100 ग्राम सेवन से 102 कैलोरी की पूर्ति हो जाती है |

10. आम / Mango 

आम को फलों का राजा भी कहा जाता है | इसमें 16.2% के लगभग कार्बोज होता है , अत: आम के सेवन से भी शरीर को उर्जा मिलती है | लगभग 100 ग्राम आम का सेवन करने से 80 कैलोरी की पूर्ति हो जाती है | इसके अलावा यह मैग्नेशियम, ताम्बा, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिजो का भी उत्तम स्रोत होता है | जो इसे और स्वास्थ्य उपयोगी फल बनाते है |

One thought on “Top 10 Carbohydrates (कार्बोहाइड्रेट्स) Rich Food List in Hindi

  1. Pingback: Best 11 Carbohydrates Food List In Hindi - Học Wiki

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *