घमौरियों से परेशान ! – अपनाएं ये घरेलू नुस्खे |

घमौरियां 

गर्मी के मौसम में अक्सर हमें पसीना आता रहता है एवं सूखता रहता है | इसी कारण से हमारे शरीर पर छोटे छोटे दाने  निकल आते  है इन्हें ही घमौरियां या अंधौरी कहते है | अधिक देर तक धुप में रहने और गंदे पानी आदि में रहने से भी घमौरियां हो सकती है | दर:शल जब हमें पसीना आकर सुख जाता है तब त्वचा के रोमकूप बंद हो जाते है और उनपर हवा नहीं लगती अत: दबा और ढक्का अंग विकार जन्य होकर लाल – लाल दानों के रूप में उभर कर घमौरियों का रूप ले लेते है | घमौरियां के दानों में खुजली चलती है और जब इन्हें खुजाया जाता है तब इनमे जलन भी शुरू हो जाती है |

घमौरियां
घमौरियों के घरेलु नुस्खे

घमौरियां में अपनाएं इन घरेलु नुस्खों को मिलेगी राहत

घमोरियों पर करेले का रस लगाने से जल्द ही घमौरियां बैठ जाती है |

मेंहदी पीसकर घमौरियों पर लेप लगाने से वे खत्म हो जाती है |

घमौरियों पर बर्फ लगाये जल्द आराम मिलेगा |

नारंगी या संतरे के छिल्को को सुखाकर उसका चूर्ण बना ले और इस चूर्ण को घी में मिलाकर घमौरियों पर लगाने से जल्द ही घमौरियां जाती रहती है |

दूध में मुल्तानी मिटटी मिलाकर घमौरियां पर लेप करने से भी घमोरियां चली जाती है |

जीरे को पीसकर देशी घी में मिलाकर घमौरियों पर लगाये |

सरसों के तेल में नमक मिलाकर घमौरियों पर लगाये |

बकरी के दूध में बर्फ मिलाकर शरीर पर मलने से घमोरियां चली जाती है |

नीम के तेल को घमोरियों पर लगाने से भी वे चली जाती है |

हल्दी को थोड़े से शहद में मिलाकर घमौरियों पर लगाने से भी घमोरियों से निजात मिलती है |

स्वास्थ्य से संबंधी अन्य जानकारियों से अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook Page – ” स्वदेशी उपचार ” को Like करे | फेसबुक पेज का विजेट बॉक्स आपको निचे स्क्रोल करने से मिलजवेगा | अगर जानकारी फायदेमंद लगे तो कृपया इसे सोशल साईट पर शेयर  भी करे ताकि अन्य लोगो भी इससे फायदा उठा सके |

धन्यावाद |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *