आज के युग में सभी चाहते है की उनकी त्वचा चमकदार और सुन्दर हो , लेकिन गलत खान – पान एवं बदलती जीवन शैली के कारण चेहरे की आम समस्याओ से ज्यादातर युवक एवं युवतियां परेशान रहते है | चेहरे पर दाग – धब्बे और कील – मुंहासो से निजात पाने के लिए आप अपने खान – पान में बदलाव जरुर करे | अधिक फ़ास्ट फ़ूड , तले और अधिक मिर्च मसाले वाले खाद्य पदार्थो का त्याग करे व संतुलित आहार के साथ – साथ अपने भोजन में पोषक तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थो को बढ़ावा दे |
चेहरे के दाग – धब्बो और कील मुंहासो में अचूक घरेलु नुस्खे
1. आलू
⧫ चेहरे के कील – मुहांसों में आलू को उबाल ले और इसके छिलके उतार ले , इन छिलाकू को चेहरे पर कुछ देर तक रगड़े | जल्द ही कील – मुंहासों से निजात मिलेगी |
⧫ अगर चेहरे पर दाग – धब्बे हों तो कच्चे आलू को मिक्सर में पिसले | पिसे हुए आलू में 3 बूंद ग्लिसरीन , 5 बूंद गुलाबजल , और थोडा सा सिरका मिला ले और इसे अच्छी तरह मिला ले | तैयार फसपैक की चेहरे पर मालिश करे | चेहरे की सभी प्रकार के दाग धब्बो से निजात मिलेगी | इन नुस्खो का प्रयोग महीने भर तक करना चाहिए |
2. टमाटर
⧫ चेहरे पर पड़े हुए काले दाग अगर मिटाने हो तो टमाटर का रस निकाल ले , एवं इस रस में रुई को भिगो कर चेहरे पर मले , जल्द ही काले धब्बे साफ़ हो जायेंगे |
⧫ चेहरे पर निखार लाना चाहती है तो टमाटर का रस निकाल कर इसमें बराबर मात्रा में निम्बू का रस मिला दे | तैयार रस से मुंह पर 10 मिनट तक मालिश करे , बाद में साफ़ गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले | चेहरे पर चमक आएगी |
3. खीरा
⧫ अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो उसे ठीक करने के लिए एक खीरे को पिस कर उसका रस निकाल ले | इस रस में एक चम्मच निम्बू का रस और आधा चम्मच गुलाब जल मिलादे | इस रस को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाये , तैलीय त्वचा ठीक हो जाएगी |
4. केला
⧫ त्वचा के सौन्द्रिय के लिए केले से बने फसपैक का इस्तेमाल कर सकती है | एक केले को अच्छी तरह मसल ले , एवं इसमें चार बूंद ग्लिसरीन , 3 चम्मच गुलाबजल और 2 बूंद इत्र की मिला दे | तैयार लोसन को किसी कांच की बोटेल में रख सकते है | इस लोसन का प्रयोग आप रोज कर सकती है | इसके प्रयोग से आपकी त्वचा में निखार आएगा एवं त्वचा के दाग धब्बे भी मिटेंगे |
5. पपीता
⧫ तैलीय त्वचा को ठीक करने के लिए अच्छी तरह पक्के हुए पपीता को मिक्सर में पिसले और इस पेस्ट का रोज 15 मिनट तक चेहरे पर लेप करे | आपकी तैलीय त्वचा ठीक होगी एवं त्वचा के वृण में भी सुधार होगा |
⧫ अगर त्वचा रुक्ष हो तो पपीते के पेस्ट में चन्दन का पाउडर, गुलाबजल और हल्दी मिलाकर उबटन तैयार कर ले | इसका प्रयोग चेहरे पर 15 मिनट तक करे , एवं गुनगुने पानी से धो ले |
6. गाजर
⧫ गाजर का रस निकाल ले | इसमें चंदन पाउडर , गुलाबजल और बेसन मिलाकर पेस्ट बना ले | इसका प्रयोग चेहरे पर अच्छी तरह मसल कर करे | चेहरे के किल – मुंहासो में काफी फायदा मिलेगा |
7. दही
⧫ किल मुंहासो में दही के साथ चावल का आटा मिलाकर लगाये , जल्द ही कील मुंहासो से छुटकारा मिलता है |
⧫ चेहरे का रंग साफ़ करना हो तो दही में बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करे | इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दे , चेहरे रंग साफ़ होगा और साथ ही चमक भी बढ़ेगी |
⧫ दही के साथ नारंगी का रस मिला कर इस पेस्ट का क्लींजिंग की तरह इस्तेमाल कर सकती है |
8. दूध
⧫ अगर आपकी त्वचा रुखी है तो 1 चम्मच चिरोंजी को 4 चम्मच दूध में भिगो कर रात भर के लिए रख दे | दुबह चिरोंजी को दूध के साथ ही पिसले | तैयार मिश्रण को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाये रखे , इसके बाद साफ़ पानी से धो ले | यह प्रयोग रुक्ष त्वचा को मुलायम बनाएगा एवं रंग में भी काफी निखार लायेगा |
⧫ आधा कप दूध में दो चम्मच चने की दाल रात भर के लिए भिगो का रख दे | सुबह दाल को निकाल कर पिसले और इसी दूध में वापिस मिलादे , साथ ही इसमें थोड़ी सी हल्दी और कुच्छ बुँदे निम्बू की डालकर अच्छी तरह मिला ले | तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाये , सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो ले | कील – मुंहासो और दाग धब्बो में यह अच्छा परिणाम देता है साथ ही त्वचा के रंग में भी सुधर होता है |
⧫ चेहरे की खुस्की दूर करने के लिए एक चम्मच दूध में एक चम्मच निम्बू का रस मिला कर चेहरे पर मालिश करे | इसके प्रयोग से त्वचा का रुखापन दूर होकर त्वचा मुलायम और चिकनी होती है |
9. आंवला
⧫ आंवले को अमृत फल कहा गया है | नियमित आंवले का रस पीने से आपकी त्वचा तो निखरेगी ही साथ में अन्य रोगों से भी लड़ने की क्षमता शरीर में विकसित होगी | आंवले को पीसकर चहरे पर उबटन की तरह लगाया जा सकता है |
10. संतरा
⧫ दाग धब्बो से निजात पाने के लिए संतरे के सूखे छिल्को को महीन पीसकर चूर्ण बना ले , इस चूर्ण में बराबर मात्रा में बाजरे का आटा मिलादे | इस चूर्ण में दसवां भाग हल्दी मिला दे और थोडा सा निम्बू का रस भी डाल दे | इस मिश्रण में प्रयाप्त गुलाबजल मिलाकर गूँथ ले | तैयार मिश्रण से चेहरे पर मालिश करे | महीने भर के प्रयोग से दाग – धब्बे मिट जायेगे |
➤ आयुर्वेद से जुडी अन्य जानकारीयों के लिए आप हमारा Facebook पेज Like करे , ताकि आप तक हमारी अन्य पोस्ट की अपडेट पंहुचती रहे |
धन्यवाद |