शिलाजीत के स्वास्थ्य लाभ : Health benefits of shilajit in hindi

शिलाजीत के स्वास्थ्य लाभ : Health benefits of shilajit in hindi

आयुर्वेद चिकित्सा शास्त्र में शिलाजीत का एक विशिष्ट स्थान है | शिलाजीत हिमालय के पहाड़ो में , गिलगिट, बल्तिस्तान , काकेसस और अल्ताई आदि के प्रवतों में पाया जाता है | शिलाजीत भूरा या डामर की तरह काला दोनों रंगो में पाया जाता है | वस्तुतः शिलाजीत प्रवतो के पत्थरों से निकला हुआ निर्यास है एवं कई विद्वान् इसे किसी दिव्य पौधे का निर्यास मानते है | जो भी हो आयुर्वेद ने शिलाजीत की भूरी- भूरी प्रसंसा की है | आयुर्वेद में  बलपुष्टिकारक, ओजवर्द्धक, दौर्बल्यनाशक एवं धातु पौष्टिक अधिकांश नुस्खों में शिलाजीत का प्रयोग किया जाता है।
स्वाद में शिलाजीत काफी कडवा, कैसेला , उष्ण वीर्य वाला होता है | शिलाजीत के बारे में हमने आज तक इतना ही जाना है की इसे मर्दाना पॉवर के लिए प्रयोग में लिया जाता है जबकि शिलाजीत विवाहित हो या कुंवारे जवान हो या बूढ़े , बीमार हो या स्वस्थ सभी के लिए उपयोगी होता है | शिलाजीत का उपयोग मर्दाना पॉवर ही नहीं बल्कि इसका उपयोग अन्य रोगों में भी किया जाता है | आज की इस पोस्ट में हम आपको शिलाजीत के स्वस्थ्य लाभों के बारे में बताएँगे |  

शिलाजीत सेवन के स्वास्थ्य लाभ / Health benefits of shilajit in hindi

 

1. यौन शक्ति वर्धक 
नपुंसकता , शीघ्रपतन और धातु दुर्बलता में शिलाजीत रामबाण औषधि की तरह काम करती है | शिलाजीत पौरुष शक्ति एवं प्रजनन प्रणाली की शक्ति को बढाती है इसलिए यौन शक्ति को बढ़ने के लिए इसका उपयोग करना चाहिए | अगर आप यौन कमजोरी , स्वप्नदोष या शीघ्रपतन से परेशान है तो – शुद्ध शिलाजीत 25 ग्राम, लौह भष्म 10 ग्राम , अम्बर 2 ग्राम और केशर 2 ग्राम — इन सब को मिलाकर खरल में खूब घुटाई करे | अच्छी तरह घुटाई होने के बाद 1-1 रति की गोलिया बना ले | एक – एक गोली सुबह – शाम दूध के साथ सेवन करे  | यह औषधि यौन शक्ति के साथ साथ स्मरण शक्ति , पाचन शक्ति एवं शारीरिक शक्ति को भी बढाती है |  
2.  उम्र घटाती है 
शिलाजीत के सेवन से उम्र भी घटती है जिससे व्यक्ति जवान बना रहता है , क्योकि शिलाजीत उच्च उर्जा और जैव उत्पादक गुणों से भरी हुई होती है जो शारीर में नयी कोशिकाओ का निर्माण करती है एवं क्षीण कोशिकाओ का बलवर्धन करती है |
3. मधुमेह 
शिलाजीत के नियमित सेवन से मधुमेह में आराम मिलता है | शिलाजीत ब्लड शुगर के लेवल को बैलेंस करती है जिससे मधुमेह रोग में आराम मिलता है |
4. शरीर को उर्जा व स्फूर्ति प्रदान करती है 
शिलाजीत में प्रोटीन और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | इसके नियमित सेवन से शरीर को उर्जा मिलती है और शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है |

5. शरीर में सुजन और दर्द को मिटाती है

शिलाजीत वात व्याधियो में भी अपना कारगर असर छोडती है | अगर शरीर में वात के कारण किसी जगह पर सुजन और दर्द है तो शिलाजीत का सेवन शुरू करदे जल्दी ही आपको दर्द से छुटकारा मिल जायेगा | इसके आलावा गठिया रोगी को भी इसका सेवन करना चाहिए |

6. रक्त शोधक

शिलाजीत अच्छी रक्त शोधक है | शिलाजीत के नीयमित सेवन से शारीर के अशुद्ध रक्त का शोधन होता है | यह शरीर में रक्त के सर्कुलेसन को बढाती है जिससे शुद्ध रक्त शरीर के हरेक अवयव तक पंहुचता है | 7. स्मरण शक्ति  शिलाजीत स्मरण शक्ति को भी बढाती है | नियमित सेवन से भूलने की बीमारी से निजत पा सकते है | 8. तनाव हटाये  शिलाजीत तनाव पैदा करने वाले हारमोंस को संतुलित रखती जिससे दिमाग और शरीर  शांत रहते है | 9. रोग प्रतिरोधक  शिलाजीत एक बेहतर रोग प्रतिरोधक औषधि है | शिलाजीत के नियमित सेवन से मौसम के परिवर्तन के समय होने वाली छोटी – छोटी बीमारियों से बचा जा सकता है | 10. हष्ट – पुष्ट शरीर  शिलाजीत का नियमित सेवन शरीर को हष्ट – पुष्ट रखता है |


Shilajit ke उपयोग में सावधानियां 

*शिलाजीत का सेवन करते समय खट्टी चीजो से परहेज करे | *हमेशा शिलाजीत का सेवन दूध  या पानी के साथ करे | *शिलाजीत का सेवन करते समय चिकित्सक द्वारा निर्धारित मात्रा से ज्यादा कभी सेवन करे | *जितने समय के लिए शिलाजीत का सेवन बताया गया हो उससे अधिक दिनों तक इसका सेवन नहीं करना चाहिए | *कभी कभार शिलाजीत सेवन से किसी किसी को उलटी या बुखार आ सकती जो एक स्वाभाविक क्रिया है अपने चिकित्सक से सम्पर्क करे | धन्यवाद |

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *