शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन फिर भी आज शराब एक स्टेटस सिम्बोल बन चुकी है| जैसे – जैसे आधुनिकता बढ़ रही है वैसे -वैसे शराब का सेवन भी बढ़ रहा है | कभी कभार अधिक शराब का सेवन आदमी सहन नही कर पाता और व्यक्ति हैंगओवर का शिकार हो जाता है | अधिकांश हैंगओवर में रात की शराब की खुमारी सुबह तक नही उतरती और व्यक्ति परेशान रहता है , जी घबराना, सिरदर्द, थकान, उल्टी की इच्छा होना, बेहोशी, आदि उपद्रव होते है जिससे व्यक्ति का पूरा दिन ख़राब हो जाता है | जब इस प्रकार की परिस्थिति उत्पन्न होती है तो व्यक्ति इधर – उधर भागता है और शराब का नशा उतरने के यत्न करता है |
जब हद से अधिक नशा किया हुआ हो तो उसे उतारने के लिए कुछ घरेलु उपाय करे जो 100 % परिणाम देते है
हैंगओवर उतारने के कुछ घरेलु उपाय
- सबसे पहले सुबह उठते ही ब्लैक कोफ्फ़ी का सेवन करे जो आपके हैंगओवर और दिमाग दोनों को शांत करेगी |
- सुबह उठते ही सबसे पहले निम्बु पानी बना कर पीवे | ध्यान दे इस निम्बू पानी में मीठा ( शुगर ) बिलकुल भी न मिलावे और पानी की मात्रा अधिक रखे | इसके साथ आप सेंध नमक या काला नमक प्रयोग कर सकते है |
- निम्बू और शहद को मिलाकर निम्बू पानी बनावे और इसका सेवन करे | शहद भी शराब की खुमारी को उतरता है |
- सिट्रिक एसिड युक्त फलो के रस का सेवन करे | जैसे – संतरा, निम्बू, अन्नानास , अमरुद और मौसमी का सेवन भी हैंगओवर से निजात दिलाता है |
- केला एक बेहतरीन विकल्प है | हैंगओवर को खत्म करने के लिए एक या दो केले को दूध में मिलकर इसका मिल्कशेक बना ले और इसका सेवन करे जल्दी ही राहत मिलेगी |
- सुबह के समय घर में तैयार छाछ का सेवन करे | 1 गिलास छाछ में 2 पीसी हुई कालीमिर्च , सेंधा नमक और थोडा ताजा पुदीना मिलाकर सेवन करे | आप देखेंगे की कितना जल्दी हैंगओवर जाता है और आपका पूरा दिन तारो ताजा गुजरेगा |
- अदरक का छोटा सा टुकड़ा और इस पर काला नमक एवं निम्बू निचोड़ कर इसको चुसे | जल्दी ही राहत मिलेगी |
- कच्चे नारियल का पानी पीवे | जल्दी ही हैंगओवर की समस्या से छुटकारा मिल जावेगा |
ये तो थे उपाय लेकिन अगर आप शराब का सेवन ही त्याग देंगे तो इससे होने वाले सारे उपद्रवो से बच सकते है | शराब हमारे तन, मन, धन और आत्मा का नाश करती है और साथ ही समाज में भी हमें सब की नजरो से गिरती है |
एक कहावत भी है की
“भांग मांगे भुंगडा |
गांजा मांगे घी |
दारु मांगे जूता |
समझ आवे तो पी ||”