स्मरण शक्ति की कमी को दूर करने के कुछ बेहतरीन नुस्खे

स्मरण शक्ति की कमी को दूर करने के कुछ घरेलु उपाय 

भूलने की समस्या आज कल आम हो गई है यह लगभग हर उम्र के लोगो में आप को देखने को मिल जावेगी | ज्यादा मानसिक श्रम करने वाले – पढने वाले बच्चे या अधिक तनाव में रहने वाले इस समस्या की पकड़ में जल्दी आते है | स्वाभाविक तौर पर देखा जाए तो किसी को भी यह समस्या हो सकती है – भले ही वह ज्यादा तनावग्रस्त या मानसिक श्रम न करता हो  | समरण शक्ति कम होने के कारण व्यक्ति छोटी – छोटी बाते भी भूलने लगता है उसकी एकाग्रता नष्ट हो जाती है प्राय: उसे चक्कर आते है | पीछे का पढ़ा हुआ या देखा हुआ जल्दी ही भूल जाते है | इस कारण उन्हें हानि भी उठानी पड़ती है |
अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित है तो हम आपको बताते है कुछ कारगर नुस्खे जिन्हें आप घर पर तैयार कर इस समस्या से मुक्ति पा सकते और अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ा सकते है |

मैडिटेशन (ध्यान )

स्मरण शक्ति को बढ़ाने का सबसे सस्ता और कारगर उपाय है – मैडिटेशन | पुराने समय में हमारे ऋषि मुन्नी ध्यान के द्वारा ही सिद्धि ( मोक्ष ) को प्राप्त होते थे | आज भी यह तरीका हर प्रकार से उपयोगी है | आज के समय में मोक्ष किसी को नहीं चाहिए लेकिन स्वास्थ्य लाभ तो सभी को चाहिए | इसलिए मैडिटेशन करना हमारे किये बहुत फायदेमंद है | नित्य सुबह सूर्योदय से पहले किया गया 10 मिनट का ध्यान भी आपको चुस्त और स्वस्थ रखेगा | रोज ध्यान करने का सबसे बड़ा फायदा है की इससे हमारे शरीर का ज्ञान चक्र सबसे पहले प्रभावित होता है जिससे हमारी याददास्त बढती है और हमे भूलने की समस्या से मुक्ति मिलती है | इसके आलावा भी ध्यान के अनगिनत फायदे है लेकिन आज के इस टॉपिक में हम आपको नहीं बता सकते | इसलिए अगर स्मरण शक्ति कमजोर हो गई है तो कम से कम 10 दिन तक रोज 10 मिनट ध्यान लगा कर देखे आपको निश्चित ही बेहतरीन परिणाम मिलेंगे |
photo credit : hercampus.com

घरेलु नुस्खे 

  • सुबह उठते ही आंवले के एक चम्मच रस का सेवन शहद के साथ करे | 
  • आंवला , गिलोय तथा जटामांसी – इन सब को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना ले | रोज सुबह 2 ग्राम की मात्रा में इसका सेवन गुनगुने पानी के साथ करो |
  • तिल के लड्डू खाने से भी मानसिक शक्ति बढती है |
  • रोज रात को 4 बादाम की गिरी पानी में भिगो दे | सुबह उनको निकाल कर छिलके सहित ही दूध के साथ सेवन करे | महीने भर में आपकी स्मरण शक्ति की कमजोरी चली जावेगी |
  • गाजर का ज्यूस निकल कर सुबह – सुबह इसका सेवन करे |
  • ब्राह्मी के रस का सेवन करे क्योकि ब्राह्मी दिमाग को तेज करने वाली होती है | बाजार में ब्राह्मी की सिरप भी मिलती है उसका सेवन भी कर सकते है | जो अच्छे परिणाम देती है |
  • मेहँदी के पत्तो में कारनोसिक अम्ल मिलता है जो दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है , इसलिए सप्ताह में एक बार अवश्य मेंहदी सिर पर लगावे |
  • सौंफ का सेवन भी स्मरण शक्ति को बढाता है इसलिए रोज सुबह 5 ग्राम सौंफ को खूब चबा – चबा कर खाए ऊपर से गुनगुना मिश्री मिला दूध पिले | 
  • दालचीनी को कूट पिस कर चूर्ण बना ले | रोज 5 ग्राम चूर्ण शहद के साथ चाटें | लाभ मिलेगा |
* अगर लेख पसंद आये तो कृपया इसे facebook पर भी share करे |
धन्यवाद 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *