विधि
आंवला तेल बनाने की दो विधि है |
1. हरे आंवलो से
2. सूखे आंवलो से
हरे आंवलो से आंवला तेल बनाने की विधि
कच्चे और हरे आंवलो को अच्छी तरह साफ करके इनका 500 ग्राम रस निकाल ले | अब 500 ग्राम की ही सामान मात्रा में काले तील का तेल या नारियल का तेल ले | लोहे की साफ़ कडाही में तेल और आंवले के रस को डाल कर मिला दे इसके बाद कडाही में धीमी धीमी आंच दे | जब तेल में से आंवले के रस का पूरा पानी उड़ जावे अर्थात तेल से पानी जलने कि सनसनाहट रुक जावे तब इसे ठंडा करके निचे उतार ले | इस तेल को किसी साफ सूती कपडे से छान कर बोटल में भर ले | आपका आंवला तेल तैयार है | इस तेल को दैनिक प्रयोग में लेने से आपके बालो की समस्या जैसे – सफ़ेद होना , झड़ना और रुसी मिट जावेगी एवं बाल काले , घने और लम्बे बनेंगे |
सूखे आंवलो से
इस विधि में सूखे आंवलो से आंवले का तेल बनाया जाता है | सबसे पहले किसी पंसारी की दुकान से सूखे आंवले ले आवे या आप घर पर भी आंवलो को सुखा कर इसमें से गुठली निकल कर उपयोग में ले सकते है |
150 ग्राम सूखे आंवले को दरदरा कूट कर क्वाथ रूपी कर ले | अब इन दरदरे आंवलो को 600 ml पानी में 24 घंटे के लिये भिगो दे | 24 घंटे पश्चात इनको पानी सहित ही गरम करने के लिए रखे | जब पानी आधा रह जावे अर्थात 300 ml रह जावे तब इसे आंच से निचे उतर कर ठंडा कर ले | अब इस पानी में उपस्थित आंवलो को अच्छी तरह मसल कर छान ले | कडाही में 500 ml तील तेल या नारियल तेल में इस काढ़े को मिला कर गरम करे | जब तेल में से सारा पानी उड़ जावे तब इसे ठंडा कर के छान ले | आंवला तेल तैयार है |
इस तेल का उपयोग आप नित्य कर सकते है | बाल धोने के बाद अच्छी तरह सुखा के अंगुलियों के पोरों से हलकी – हलकी मस्साज करे | बाल झाड़ना और सफ़ेद होना बंद हो जावेगे |
धन्यवाद